फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs SL Highlights: कमाल नहीं कर पाया अफगानिस्तान; श्रीलंका ने दो रन से जीता मैच, सुपर-4 में जगह बनाई

Wed, 06 Sep 2023 10:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

खास बातें

Afghanistan vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Highlights: एशिया कप के आखिरी ग्रुप मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो रन से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने सुपर चार में अपनी जगह पक्की कर ली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 291 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 289 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:30 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका ने दो रन से जीता मैच

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो रन से हराकर एशिया कप के सुपर चार में जगह बना ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस के 92 रनों की बदौलत 291 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 289 रन ही बना पाई और दो रन से मैच हार गई। धनंजय डे सिल्वा ने मैच के आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका को रोमांचक जीत दिलाई। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 32 गेंद में 65 रन की शानदार पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने चार, राशिद खान ने दो और मुजीब ने एक विकेट लिया। वहीं, श्रीलंका के लिए कसून रजिता ने चार, धनंजय डे सिल्वा और दुनिथ वेलालगे ने दो-दो विकेट लिए। तीक्ष्णा और पाथिराना को एक-एक विकेट मिला।

इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम एशिया कप के सुपर चार में पहुंच गई है। श्रीलंका के अलावा भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने सुपर चार में जगह बनाई है।

यह मैच बेहद रोमांचक था। अफगानिस्तान को सुपर चार में पहुंचने के लिए 37.1 ओवर में यह मैच जीतना था। अफगान टीम ने 292 रन का पीछा करते हुए 37 ओवर में आठ विकेट पर 289 रन बना लिए थे। आखिरी गेंद में जीत के साथ अफगानिस्तान को सुपर चार में पहुंचने के लिए तीन रन चाहिए थे, लेकिन मुजीब कैच आउट हो गए। इसके बाद आए फारुकी विकेटों के सामने पकड़े गए और अफगान टीम मैच दो रन से हार गई, जबकि एक ओवर पहले तक यह टीम सुपर चार में पहुंचने के करीब दिख रही थी।

10:15 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरा

276 रन के स्कोर पर आफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरा है। नजीबुल्लाह जादरान 15 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। कसून रजिता ने उन्हें दुसन हेमंता के हाथों कैच कराया। राशिद और मुजीब क्रीज पर हैं। 36 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर आठ विकेट पर 277 रन है।

09:55 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान का सातवां विकेट गिरा

237 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का सातवां विकेट गिरा है। हशमतुल्लाह शहीदी 66 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। वेलालगे ने उन्हें कसून रजिता के हाथों कैच कराया। वेलालगे ने एक ही ओवर में दो सेट बल्लेबाजों को आउट कर मैच में श्रीलंका की वापसी कराई है। 33 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 247 रन है।

विज्ञापन
09:52 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा

234 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा है। करीम जनत 13 गेंद में दो छक्के और एक चौका की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वेलालगे ने उन्हें करुणारत्ने के हाथों कैच कराया।

09:34 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: नबी 65 रन बनाकर आउट

201 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का पांचवां विकेट गिरा है। मोहम्मद नबी 32 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। महीश तीक्ष्णा ने उन्हें धनंजय डे सिल्वा के हाथों कैच कराया। अब शहीदी के साथ करीम जनत क्रीज पर हैं। शहीदी का अर्धशतक हो चुका है। 30 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 225 रन है।

विज्ञापन
09:26 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: नबी का तूफानी अर्धशतक

मोहम्मद नबी ने 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने शहीदी के साथ बेहतरीन साझेदारी की है और अफगानिस्तान की टीम मैच में बनी हुई है। 26 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 200/4 है।

09:10 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: नबी और शहीदी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

मोहम्मद नबी और हशमतुल्लाह शहीदी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और अफगानिस्तान की टीम मैच में बनी हुई है। 24 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 180/4 है।

08:46 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा

121 रन पर अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे रहमत शाह 40 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। कसून रजिता ने उन्हें मथीशा पाथिराना के हाथों कैच कराया। इस मैच में यह रजिता का तीसरा विकेट है। अब शहीदी के साथ मोहम्मद नबी क्रीज पर हैं। 21 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 132 रन है।

08:44 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। रहमत शाह और हसमतुल्लाह शहीदी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और पाकिस्तान की टीम मैच में बनी हुई है। 18 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 120 रन है।

07:56 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा

50 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा है। गुलबदीन नईब 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मथीसा पाथिराना ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। नईब ने अपनी पारी में चार चौके लगाए। अब रहमत शाह और हसमतुल्लाह शहीदी क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 65 रन है।

07:31 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

27 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा है। इब्राहिम जादरान 14 गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कसून रजिता ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया। इब्राहिम क्लीन बोल्ड हुए। अब गुलबदीन नईब के साथ रहमत शाह क्रीज पर हैं। छह ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 29 रन है।

07:19 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान की खराब शुरुआत

292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने खराब शुरुआत की है। 10 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा है। रहमनुल्ला गुरबाज आठ गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कसून रजिता ने उन्हें कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। अब इब्राहिम जादरान के साथ गुलबदीन नईब क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 18 रन है।

06:31 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका ने 291 रन बनाए

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 291 रन बनाए हैं और अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 292 रन का लक्ष्य है। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 92 रन कुसल मेंडिस ने बनाए। निशांका ने 41, करुणारत्ने ने 32, असलांका ने 36, तीक्ष्णा ने 28 और वेलालगे ने 33 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने चार, राशिद खान ने दो और मुजीब उर रहमान ने एक विकेट लिया। 

06:12 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका का स्कोर 250 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। दुनिथ वेलालगे और महीश तीक्ष्णा क्रीज पर हैं। दोनों सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। 47 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 259 रन है।

05:49 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: शनाका भी सस्ते में पवेलियन लौटे

श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका भी आउट हो चुके हैं। राशिद खान ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। शनाका ने आठ गेंद में पांच रन बनाए। अब वेलालगे के साथ तीक्ष्णा क्रीज पर हैं। 41 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 238 रन है।

05:47 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: मेंडिस शतक से चूके

कुसल मेंडिस अपने शतक से चूक गए हैं। वह 84 गेंद में 92 रन बनाकर रन आउट हुए। मेंडिस ने छह चौके और तीन छक्के लगाए। शनाका का शॉट गेंदबाज के हाथ में लगकर सीधे स्टंप पर गया और मेंडिस रन आउट हो गए। अब शनाका के साथ दुनिथ वेलालगे क्रीज पर हैं।

05:42 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा

221 रन के स्कोर पर श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा है। धनंजय डे सिल्वा 19 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। अब श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। 39 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 226 रन है।

05:27 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका का स्कोर 200 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। कुसल मेंडिस अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, धनंजय डेसिल्वा उनका साथ दे रहे हैं। 37 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 214 रन है।

05:25 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा

188 रन के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। चरिथ असालंका 43 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। राशिद खान ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। असालंका ने एक छक्का और दो चौके लगाए। अब कुसल मेंडिस के साथ धनंजल डे सिल्वा क्रीज पर हैं।

05:22 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: असालंका और मेंडिस के बीच शतकीय साझेदारी

चरिथ असालंका और कुशल मेंडिस के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई है। मेंडिस अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और असालंका भी बड़ी पारी खेलने के मूड में दिख रहे हैं। 33 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 187/3 है।

05:00 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। चरिथ असालंका और कुसल मेंडिस के बीच शानदार साझेदारी के चलते श्रीलंका की टीम अच्छी स्थिति में आ गई है। 31 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 170 रन है।

04:56 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: कुसल मेंडिस का अर्धशतक

कुसल मेंडिस ने 55 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। वनडे में यह उनका 23वां अर्धशतक है। उन्होंने अब तक अपनी पारी में पांच चौके लगाए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते श्रीलंका ने अच्छी वापसी की है।

04:46 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: मेंडिस और असालंका के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

कुसल मेंडिस और चरिथ असालंका के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और अपनी टीम को मुश्किल से बाहर लाए हैं। 27 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 144 रन है।

04:43 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। कुसल मेंडिस और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी साझेदारी कर मैच में अपनी टीम को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। 21 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 111/3 है।

04:11 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

86 रन के स्कोर पर श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है। गुलबदीन नईब ने सदीरा समरविक्रमा को विकेटकीपर रहमनुल्ला गुरबाज के हाथों कैच कराया। उन्होंने आठ गेंद में तीन रन बनाए। श्रीलंका ने 23 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं और अब थोड़ी परेशानी में दिख रहा है। तीनों विकेट गुलबदीन नईब ने लिए हैं। 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 96 रन है। चरिथ असालंका और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं।

04:09 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा

80 रन के स्कोर पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा है। पथूम निशांका 40 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। गुलबदीन नईब ने उन्हें नजीबुल्लाह के हाथों कैच कराया। अब सदीरा समरविक्रमा और कुशल मेंडिस क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 82/2 है।

03:50 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

63 रन के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा है। दिमुथ करुणारत्ने 35 गेंद में छह चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गुलबदीन नईब ने उन्हें मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया। अब पथून निशांका के साथ कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 75 रन है।

03:45 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार

नौ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। करुणारत्ने और निशांका क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और पावरप्ले में श्रीलंकाई टीम ने बिना कोई विकेट खोए 62 रन बनाए हैं।

03:14 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पथूम निशांका और दिमुथ करुणारत्ने क्रीज पर हैं। दोनों ने अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई है। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 24 रन है।

02:37 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, कसून राजिता, मथीशा पथिराना।

02:35 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अच्छा स्कोर बनाने के बाद हमेशा आप फायदे में रहते हैं और विपक्षी टीम दबाव में रहती है।

02:32 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान को मिली थी बड़ी हार

अफगानिस्तान की टीम को अपने पहले एशिया कप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश ने 334 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 245 रन ही बना पाई थी। अब सुपर चार में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ अच्छे रन रेट के साथ जीत हासिल करनी होगी।

02:31 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Asia Cup Live: पहला मैच जीत चुका है श्रीलंका

श्रीलंकाई टीम ने पहले मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया था। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 164 रन पर रोककर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस टीम के बल्लेबाजों ने 165 रन हासिल करने में पांच विकेट गंवा दिए थे। इस मैच में श्रीलंका अपनी बल्लीबाजी बेहतर करना चाहेगा।

02:26 PM, 05-Sep-2023

AFG vs SL Highlights: कमाल नहीं कर पाया अफगानिस्तान; श्रीलंका ने दो रन से जीता मैच, सुपर-4 में जगह बनाई

Live Cricket Score Today, Afghanistan vs Sri Lanka Asia Cup 2023: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप का आखिरी ग्रुप मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच है। इस मुकाबले के जरिए ही ग्रुप बी से सुपर चार में पहुंचने वाली दोनों टीमें तय होंगी। श्रीलंका के लिए सुपर चार की राह आसान है, जबकि अफगानिस्तान को सुपर चार में पहुंचने के लिए यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें