11:26 PM, 24-Aug-2023
AFG vs PAK: नसीम शाह ने दिलाई जीत
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने दूसरे वनडे में एक विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान ने महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर पहला मुकाबला 142 रन से अपने नाम किया था। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 49.5 ओवर में नौ विकेट पर 302 रन बना लिए।
पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। वह शतक लगाने से चूक गए। कप्तान बाबर आजम ने 53 रन बनाए। शादाब खान ने आखिरी ओवरों में 35 गेंद पर शानदार 48 रन बनाए। फखर जमान ने 30, इफ्तिखार अहमद ने 17 और आगा सलमान ने 14 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए फारूकी ने तीन और मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए।