11:13 AM, 28-Oct-2022
AFG vs IRE T20 Live: अंपायर ने मैच रद्द करने की घोषणा की
मेलबर्न में लगातार बारिश के कारण अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच को रद्द कर दिया गया है। इस मुकाबले में टॉस भी नहीं हुआ। दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए हैं। आयरलैंड और अफगानिस्तान का सुपर-12 में यह तीसरा मैच था। अफगानिस्तान एक मैच हारा है। उसके अब दो मैच रद्द हो चुके हैं। इससे उसके खाते में तीन मैचों में दो अंक हैं। वहीं, आयरलैंड एक मैच जीता है और एक हारा है। इस मैच के रद्द होने से उसे भी एक अंक मिले हैं। अब उसके तीन मैचों में तीन अंक हैं।