अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच बेनतीजा रहा। मैच दोबारा नहीं होने का फायदा ऑस्ट्रेलियाई टीम को हुआ जिसने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान की उम्मीद धूमिल हो गई हैं, लेकिन उसका सफर आधिकारिक रूप से अभी खत्म नहीं हुआ है। अफगानिस्तान की नजरें अब दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका की हार अफगानिस्तान के लिए दरवाजे खोल सकती है। भारत और न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम रही।
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को अपने पहले मैच में हराया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था और अब अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पूरा नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह ग्रुप चरण में तीन में से एक मैच जीता और चार अंक लेकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के अब तीन-तीन अंक है और यह दोनों टीमें तालिका में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही तो पांच अंक लेकर ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
अगर दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा और उसका नेट रन रेट अफगानिस्तान से कम रहा तो अफगानिस्तान आगे बढ़ सकती है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट अफगानिस्तान से काफी बेहतर है और कोई चमत्कार ही अब अफगानिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट दिला सकता है।
इससे पहले, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच रुकने तक 12.5 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड 40 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्का की मदद से 59 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट गंवा दिया था जो 15 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 165 रन और बनाने थे, लेकिन बारिश रुकने के बावजूद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका क्योंकि मैदान काफी गीला था।
लाहौर में बारिश रुक गई है, लेकिन मैदान पर कवर्स अब भी मौजूद हैं। बाउंड्री के पास कुछ स्थान पर पानी भरा हुआ है और मैदानकर्मी इसे सुखाने की कोशिश कर रहे हैं। अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया है। बारिश के कारण मैच रुकने तक ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 12.5 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड 40 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्का की मदद से 59 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट गंवा दिया था जो 15 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 165 रन और बनाने हैं।
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रुक गया है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच रुकने तक 12.5 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड 40 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्का की मदद से 59 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट गंवा दिया था जो 15 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 165 रन और बनाने हैं।
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। हेड का यह वनडे में 17वां पचासा है। राशिद ने हेड का कैच छोड़ा था और इस बल्लेबाज ने उन्हें मिले इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया है।
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाड ट्रेविस हेड ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली है। हेड का कैच राशिद खान ने छोड़ दिया था और इसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 90 रन है।
अजमातुल्लाह ओमरजई ने मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। शॉर्ट 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। शॉर्ट का कैच इसी ओवर की पहली गेंद पर छूटा था, लेकिन शॉर्ट इसका फायदा नहीं उठा सके और अपना विकेट गंवा बैठे। शॉर्ट से पहले राशिद खान ने ट्रेविस हेड का कैच छोड़ा था।
ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो चुकी है। मैथ्यू शॉर्ट और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
सेदिकुल्लाह अटल और अजमातुल्लाह ओमरजई के अर्धशतकों की मदद से अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 274 रनों का लक्ष्य रखा है। सेदिकुल्लाह ने 95 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 85 और ओमरजई ने 63 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली जिससे अफगानिस्तान 50 ओवर में 273 रन बनाने में सफल रहा। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और सेदिकुल्लाह और ओमरजई ने शानदार पारियां खेलकर ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह और ओमरजई के अलावा इब्राहिम जादरान ने 22 रन, राशिद खान ने 19, रहमत शाह ने 12, नूर अहमद ने 6, गुलबदिन नईब ने 4 और मोहम्मद नबी ने 1 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने तीन विकेट झटके, जबकि स्पेंसर जॉनसन और एडम जैम्पा को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा नाथन एलिस और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट लिया।
अफगानिस्तान के अजमातुल्लाह ओमरजई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। अफगानिस्तान ने 48 ओवर की समाप्ति के बाद आठ विकेट पर 254 रन बना लिए हैं।
राशिद खान अपने विकेट गंवा बैठे हैं और आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए हैं। राशिद 17 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए।
नाथन एलिस ने गुलबदिन नईब को आउट कर अफगानिस्तान को सातवां झटका दिया है। नईब 12 गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान ने 40 ओवर की समाप्ति तक सात विकेट पर 199 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर अजमातुल्लाह ओमरजई और राशिद खान मौजूद हैं।
मोहम्मद नबी के रूप में अफगानिस्तान को छठा झटका लगा है। नबी तेजी से रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए हैं। नबी एक रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 182 के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं।
अफगानिस्तान को 176 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। एडम जैम्पा ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को लाबुशेन के हाथों कैच कराया। शाहिदी ने 20 रन बनाए। फिलहाल अजमतुल्लाह ओमरजई और मोहम्मद नबी क्रीज पर हैं।
तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने सेदिकुल्लाह अटल को आउट कर अफगानिस्तान को चौथा झटका दिया। सेदिकुल्लाह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जॉनसन ने स्मिथ के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। सेदिकुल्लाह 95 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए। सेदिकुल्लाह ने शाहिदी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की।
सेदिकुल्लाह की शानदार पारी जारी है जिससे अफगानिस्तान का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। अफगानिस्तान ने 29 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। सेदिकुल्लाह 83 रन और शाहिदी 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। सेदिकुल्लाह ने छक्के के साथ पचासा पूरा किया। सेदिकुल्लाह की पारी की मदद से अफगानिस्तान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।
ग्लेन मैक्सवेल ने रहमत शाह को आउट कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया। रहमत 21 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान ने 91 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं।
अफगानिस्तान को दूसरा झटका इब्राहिम जादरान के रूप में लगा। उन्हें एडम जांपा ने अपना शिकार बनाया। वह 28 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए रहमत शाह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सेदिकुल्लाह अटल मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर 80/2 है।
तीन के स्कोर पर पहला विकेट खो चुकी अफगानिस्तान को इब्राहिम जादरान और सेदिकु्ल्लाह गुरबाज ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 51* रनों की साझेदारी हो चुकी है। 10 ओवर के बाद स्कोर 54/1 है।
शुरुआती झटका लगने के बाद इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने अफगानिस्तान की पारी को संभाला जिससे उसका छह ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 24 रन है। अफगानिस्तान को रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में पहला झटका लगा था जो खाता खोले बिना आउट हुए थे।
अफगानिस्तान को पहले ही ओवर में शुरुआती झटका लग गया है। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए हैं। तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने गुरबाज को बोल्ड किया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पारी का आगाज करने उतरे हैं।
ऑस्ट्रेलियाः मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, स्पेंसर जॉनसन।
अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमातुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नईब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।
अफगानिस्तान के कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान दोनों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
Live Cricket Score Today, AFG vs AUS Champions Trophy 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज ऑस्ट्रेलिया का सामना अफगानिस्तान से हो रहा है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब हैं और एक जीत उन्हें अंतिम चार में पहुंचा देगी।