कांग्रेस पर हमला करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को जंग लगा लोहा बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि इस चुनाव में छत्तीसगढ़ से निपट जाएगी कांग्रेस। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी का परचम लहराएगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए पीएम मोदी के मन में बहुत प्यार है। हम आदिवासी समाज को वोटबैंक के रूप में नहीं देखते हैं। छत्तीसगढ़ के लिए पीएम मोदी बहुत संवेदनशील हैं। भाजपा कभी जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम नहीं करती है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष काा काम सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोकना है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि ये पहली बार है जब देश की केन्द्र सरकार पर किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। इस आजाद भारत में गरीबों और पिछड़ों की अगर किसी ने चिंता की है तो वो हैं पीएम मोदी। अटल जी की सरकार में पहली बार आदिवासी मंत्रालय का गठन किया था।
राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ घोटाले करना है और कुछ नहीं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही छत्तीसगढ़ का विकास करेगी। छत्तीसगढ़ के अगर कोई पार्टी सरकार चला सकती है तो वह है बीजेपी।
मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है।
बस्तर लोकसभा में होने वाली कांग्रेस की "न्याय और भरोसा" आम सभा में शामिल होने शनिवार को विशेष विमान से राहुल गांधी जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँच गए हैं। यहां छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से सभा स्थल पहुंचे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी विमानतल में प्रदेश अध्यक्ष किरनदेव ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान नेतागण व पदाधिकारी मौजूद रहे।
दंतेवाड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करने करने के बाद रक्षामंत्री कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित आमसभा में दोपहर 03:15 बजे कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग और छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए उत्साह का संचार करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद वो शाम 4:40 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
CG Lok Sabha Election 2024; छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। ऐसें में जनता को साधने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं का बस्तर दौरा हो रहा है। दोनों ही दलों के दिग्गज नेता चुनावी सभा कर बस्तर के आदिवासियों को साधने में लगे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी की सभा के बाद अब 13 अप्रैल को बस्तर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा हो रही है। वो जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वो बस्तर और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा लेंगे। जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।