राहुल गांंधी ने कहा कि हमारी सरकार आने पर छत्तीसगढ़ की हर महिला के खाते में सालाना 15000 रुपये भेजे जाएंगे।
राहुल ने कहा कि जब हमने ओबीसी का मुद्दा उठाया तो पीएम मोदी कहतें हैं कि देश में एक ही जाति है वो है गरीब। राहुल ने कहा कि केन्द्र मेंहमारी सरकार आने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी आदाणी की गारंटी है गरीबों की नहीं है।
राहुल गांधी ने एक बार फिर ओबीसी मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ओबीसी के लिए कुछ नहीं करते अपने उद्योगपतियों के लिए सारा काम करते हैं। राहुल ने कहा कि हम किसानों का कर्जा माफ करते हैं वो उद्योगपतियों का कर्जा माफ करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा फ्री कर दी गई हैं, केजी से लेकर पीजी तक सबको शिक्षा दी जाएगी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर 500 रुपये की सिलेंडर मिलेगा। राहुुल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी की गारंटी की कोई गांरेटी नहीं है।
राहुल गांधी ने भाजपा और केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुे कहा कि मजदूरों को कांग्रेस हर साल 10 हजार रुपये देती है। राहुल ने कहा कि हमने जो कहा है वो करके दिखाया है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया, केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर रहे हैं और हमारी सरकारें गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए काम कर रही हैं।
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में महिलाओं से बस का किराया नहीं लिया जाता, राहुल ने कहा कि जहां हमारी सरकार है हम वहां कोई न कोई नई योजना जरूर लाते हैं।छत्तीसगढ़ में भी हमारी पांच साल सरकार रही, छत्तीसगढ़ भी अपने पैरों पर खड़ा हो गया है।
बेमेतरा में राहुल गांधी चुनावीसभा को संबोधित कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी वादा किया था सारे वादे सरकार ने पूरे किए हैं।
सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने कहा था कि काला धन वापस आएगा लेकिन अभी कोई धन नहीं आया। मोदी जी ने कहा था कि सबके खाते में 15-15 लाख रुपये भेजे जाएंगे लेकिन किसी के खाते में पैसा नहीं आया है। सीएम बघेल ने कहा कि पीएम मोदी की कोई गारंटी नहीं।
सीएम बघेल ने पूर्व की रमन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि रमन सरकार में धान की खरीदी कम होती थी, हमारी कांग्रेस की सरकार में धान की बड़े पैमाने पर खरीदी हो रही है।
बेमेतरा में चुनावी सभा को सीएम बघेल संबोधित कर रहे हैं थोड़ी देर में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम बघेल ने जनसभा से सरकार के कामों को गिनाया।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए मतदान सात नवंबर को हुआ था। 17 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण में 70 सीटों के लिए मतदान होना है। दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है इसी कड़ी में राहुल गांधी बेमेतरा पहुंचे हैं।
बेमेतरा में राहुल गांधी थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित, आज प्रचार का अंतिम दिन है और आज साम पांच बजे प्रचार बंद हो जाएगा, 17 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान किया जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि 2700 रुपये में धान खरीदतें जिसमें 2200 रुपये मोदी का है, 500 रुपये देकर ये लोग धान का मुद्दा बना रहे हैं। शाह ने कहा कि भूपेश बघेल ने पांच साल में प्रदेश को करप्शन का हब बना दिया।
अमित शाह ने सीेम बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम भूपेश प्रीपेड सीएम हैं, जितने पैसे दोगे उतना काम होगा, प्रदेश में घोटाले ही घोटाले हुए हैं। शाह ने कहा कि मैेने मेरे जीवन में कभी नहीं सुना की किसी ने गोबर का घोटाला किया है।
अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछड़े समाज को गाली देने का काम कर रहे हैं राहुल गांधी। शसाह ने आगे कहा कि भूपेश कका ने शराबबंदी का वादा किया था लेकिन शराबबंदी नहीं हुई। शाह ने आगे कहा कि हमने तय किया हा कि हर विवाहित महिला को हर साल 12 हजार रुपये भाजपा देगी।
शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों से राम मंदिर का निर्माण लटका रही थी। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि मैं पार्टी का अध्यक्ष ता तो राहुल गांधी बहुत परेशान करते थे। राहुल गांधी रोज पूछते थे राम मंदिर कब बनेगा, मैं आज बता रहा हूं जनवरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।
शाह ने जनसभा को संबोथित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने दुर्ग संभाग को बर्बाद करके रख दिया। महादेव के नाम सट्टा ऐप का नाम रखने की क्या जरूरत थी अपने नाम पर सट्टा ऐप का नाम रख लेते। शाह ने आगे कहा कि भूपेश कका की उल्टी गिनती शुरु हो गई।
अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा भुवनेश्वर साहू के दोषियो को सजा जरूर मिलेगी। भाजपा सरकार सभी आरोपियों को जेल भेजने का काम करेगी।
अमित शाह का पहला कार्यक्रम आज बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा में है। वे आज दोपहर 12.30 साजा में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। वे भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगे। आज शाम पांच बजे तक चुनावी प्रचार प्रसार का अंतिम दिन है। अंतिम दिन बेमेतरा जिले में राहुल गांधी, अनुराग सिंह ठाकुर समेत कई दिग्गज नेताओं की सभा होने वाली है।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। वो दोपहर 12 बजे माना विमानतल आएंगे फिर वहां से बेमेतरा जाएंगे। दोपहर एक बजे बीटीआई मैदान में राहुल आम सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी दोपहर को 2.50 बजे बलौदाबाजार स्टेडियम ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम को 4.30 बजे माना विमानतल से दिल्ली वापस जाएंगे।