46167 वोट से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी जीते। कांग्रेस के मुकाबले आधे से ज्यादा वोटों से बीजेपी की हुई जीत।
कांग्रेस 42977
बीजेपी 89059
भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 40 हजार से ज्यादा वोटो से आगे चल रहे हैं ।
17वें राउंड में काउंटिंग की स्थिति
बीजेपी 79832
बीजेपी 69272 (+ 35133)
कांग्रेस 34139 ( -35133
बीजेपी 63412 (+ 31416)
कांग्रेस 31996 ( -31416)
मतगणना हॉल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए प्रत्येक टेबल पर एनालॉग कैल्क्यूलेटर की व्यवस्था की गई है, जिसका उपयोग अभ्यर्थी या उनके मतगणना अभिकर्ता कर सकते हैं। मतगणना परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी। प्रत्येक स्तर में सुरक्षाकर्मियों की ओर से प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जाएगी। हर व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों को अपना पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।
सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम के मतपत्रों की गिनती चल रही है। जिसमें बीजेपी बढ़त बनाए हुए है।
चौथा चरण के बाद
बीजेपी: 14374
कांग्रेस: 8738
कुल बढ़त: 5636 (बीजेपी)
रायपुर नगर दक्षिण उपचुनाव के लिए हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के आकाश शर्मा और भाजपा के सुनील सोनी के बीच है। फिलहाल भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं ।
तीसरे चरण की गिनती के बाद बीजेपी 11240 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं
14 टेबल पर कुल 19 राउंड में वोटों की गिनती होगी। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। कांग्रेस के आकाश शर्मा 785 वोट से पीछे हैं
मतगणना केंद्र के बाहर बीजेपी और कांग्रेस के समर्थक बड़ी संख्या में जुटे हैं। दूसरे राउंड में भी बीजेपी ने बढ़त बनाई है। भाजपा प्रत्याशी 3300 वोट से आगे हैं।
पहले राउंड में बीजेपी के सुनील सोनी को 785 वोट मिले
पहले 264 डाकमत पत्रों की गिनती हो रही है। सीसीटीवी कैमरे से मतगणना पर नजर रखी जा रही है। तीन चक्र की सुरक्षा व्यवस्था में काउंटिंग हो रही है।
मतगणना हॉल में ईव्हीएम में पड़े मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। यह गणना कुल 19 राउण्ड में पूरी होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 1 अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गई है।
यहां से मिलेगी पल-पल की जानकारी
पाठक चुनाव आयोग की वेबसाइट से भी काउंटिंग की जानकारी ले सकते हैं। मतगणना कार्य की पल-पल की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के इनकोर काउटिंग एप्पलिकेशन में अपलोड किया जाएगा, जिसे लोग https://results.eci.gov.in लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
'ये चुनाव सक्रिय बनाम निष्क्रिय'
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने कहा, "जिस दिन से कांग्रेस ने मुझे टिकट दिया उस दिन से मैं एक ही बात कह रहा हूं - ये चुनाव देश के प्रधानमंत्री या राज्य के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि रायपुर दक्षिण के विधायक को तय करेंगे। ये चुनाव सक्रिय बनाम निष्क्रिय का था...रायपुर दक्षिण में, जो भाजपा का आधार रहा है, लोग अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं...मुझे विश्वास है कि लोगों ने इस बार परिवर्तन के लिए वोट दिया है।
वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना हो रही है। पोस्टल बैलेट की गणना के बाद 8.30 बजे से ईव्हीएम मशीनों के मतों की गणना की जायेगी।
गतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर तरफ पुलिस की पैनी नजर है।
बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के भाग्य का फैसला आज हो जायेगा। कौन रायपुर दक्षिण का विधायक बनेगा आज शाम तक स्पष्ट हो जायेगा। सुनील सोनी सांसद रह चुके हैं। वहीं आकाश पहली बार विधायकी का चुनाव लड़े हैं।
मतगणना अभिकर्ता मतगणना हॉल में कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदाय किया गया ईव्हीएम/व्हीव्हीपैट की सूची, जो विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है तथा पेन/पेंसिल को ले जा सकेंगे। मतगणना हॉल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए प्रत्येक टेबल पर एनालॉग कैल्क्यूलेटर की व्यवस्था की गई है। जिसका उपयोग अभ्यर्थी या उनके मतगणना अभिकर्ता कर सकते हैं। मतगणना परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी।