फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Raipur Visit Live: विपक्षी एकता पर पीएम मोदी ने किया हमला, बोले- छत्तीसगढ़ में 'बदलबो-बदलबो' की गूंज

Fri, 07 Jul 2023 01:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

खास बातें

PM Narendra Modi Raipur Visit Today Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ में रायपुर के दौरे पर हैं। पीएम मोदी करीब 10:45 बजे रायपुर पहुंचे। इसके बाद एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान रेल और सड़क से जुड़ी पांच केंद्रीय परियोजनाओं को लॉन्च किया। इस दौरान करीब 7500 करोड़ की सौगात प्रदेश की जनता को दी। यहां पढ़ें कार्यक्रम से जुड़ी पल-पल की खबर
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:40 PM, 07-Jul-2023

जिनके दामन दागदार वो आज एक साथ आने की कर रहे कोशिश: पीएम

पीएम मोदी बोले जब मैं कहता हूं कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की कमीशनखोरी की गारंटी है तो कुछ लोग नाराज हो जाते हैं और वे मोदी को भला बुरा कहने लगते हैं इनकी नाराजगी ही प्रमाण है कि हमारी सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है इसलिए जिनके दामन पर दागदार है वो आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। उनको लगता है कि ऐसा करना से वे मोदी को डरा लेंगे।

12:28 PM, 07-Jul-2023

कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है: पीएम मोदी

कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। यहां पर कोयला माफिया, रेत माफिया, भूमि माफिया... न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन का मॉडल बन चुकी है इसलिए आज एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि इस बार कांग्रेस की सरकार बदली जाएगी।

12:22 PM, 07-Jul-2023

छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा: पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है ये लोग आपका हक छीन रहे हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो किए थे उन में से एक राज्य में शराब बंदी लागू की जाएगी। लेकिन अब 5 साल होने को है और सच्चाई ये है कि कांग्रेस ने यहां पर हज़ारों करोड़ों रुपए का शराब घोटाला जरूर कर दिया है।

विज्ञापन
12:15 PM, 07-Jul-2023

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत पर पीएम ने जताया दुख

मुझे पता चला कि आज सुबह यहां रैली में आ रहे छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की एक बस दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जिन लोगों का निधन हुआ है मैं उनको श्रद्धाजंलि देता हूं और जो घायल हुए हैं उनके इलाज के लिए हर संभव मदद की जा रही है। जो लोग अस्पताल में हैं मैं उनके जल्द ठीक होने की कमना करता हूं: प्रधानमंत्री मोदी

12:08 PM, 07-Jul-2023

पीएम मोदी ने विपक्षी एकता को लिया आड़े हाथ

विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी एकता पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो डर जाए वो मोदी नहीं हो सकता। मोदी किसी हाल में पीछे नहीं हटेगा। जिनके दामन में दाग है वो साथ आ रहे हैं। वो मेरी कब्र खोदने की धमकी देते हैं। गरीब का बेटा किसी हाल में पीछे नहीं हटेगा। जिसने गलत किया वह बचेगा नहीं। साथ ही बोले छत्तीसगढ़ में 'बदलबो-बदलबो' की गूंज है।

विज्ञापन
12:07 PM, 07-Jul-2023

प्रदेश सरकार पर पीएम मोदी ने बोला हमला

प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के साथ धोखा किया, शराब घोटाला किया। कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। यहां न जाने कैसे-कैसे घोटाले हुए। कांग्रेस को भ्रष्ट कहने पर बुरा-भला कहा जाता है।

11:58 AM, 07-Jul-2023

पिछले नौ वर्षों में हजारों आदिवासी गांवों में पहंची सड़कें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पिछले 9 वर्षों में छत्तीसगढ़ के हजारों आदिवासी गांवों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कें पहुंची हैं। भारत सरकार ने यहां करीब साढ़े 3 हजार किमी लंबी नेशनल हाईवे की परियोजनाएं स्वीकृत की है। इसमें सबसे लगभग तीन हजार किमी की परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी है।

11:55 AM, 07-Jul-2023

इन प्रोजेक्ट्स से प्रदेश में रोजगार के बनेंगे अनेक अवसर: पीएम मोदी

भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे। यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी।

11:54 AM, 07-Jul-2023

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्याय से: पीएम मोदी

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और बहुत बड़ा लाभ है, जिस पर उतनी चर्चा नहीं होती। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्याय से भी है। जो सदियों तक अन्याय और असुविधा झेलते रहे उन तक भारत सरकार आज ये आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही है।

11:46 AM, 07-Jul-2023

नौ साल पहले 20 प्रतिशत से अधिक गांवों में नहीं थी मोबाइल कनेक्टिविटी: पीएम

9 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ के 20% से अधिक गांवों में किसी तरह की मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज ये घटकर लगभग 6% रह गई है। इनमें से अधिकतर जनजातीय और नक्सल हिंसा से प्रभावित गांव हैं।

11:44 AM, 07-Jul-2023

रायपुर और विशाखापट्टनम की दूरी आधी हो जाएगी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज छत्तीसगढ़ 2-2 इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है। रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर और रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर इस क्षेत्र का भाग्य बदलने वाले हैं। रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से रायपुर और विशाखापट्टनम की दूरी आधी हो जाएगी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतागढ़ से रायपुर चलने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

11:32 AM, 07-Jul-2023

पीएम मोदी ने किया परियोजनाओं का शुभारंभ

रायपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने परियोजनाओं का शुभारंभ किया और इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देंगी और राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाएंगी।
 

11:11 AM, 07-Jul-2023

सीएम बघेल ने पीएम मोदी का किया स्वागत

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हेलीकॉप्टर से उतरते ही पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पीएम के स्वागत की कुछ चुनिंदा तस्वीरें सीएम बघेल ने अपनी ट्वविटर हैंडल पर साझा की हैं। ट्वीट कर लिखा कि माता कौशल्या की धरती और भगवान राम की ननिहाल में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत है।
 

11:08 AM, 07-Jul-2023

रमन सिंह ने ट्ववीट कर पीेएम मोदी का किया स्वागत

पीएम मोदी के आगमन पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट किया। रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि हम छत्तीसगढ़ की इस पावन धरती पर आपका स्वागत करते हैं। 
 

11:04 AM, 07-Jul-2023

पीएम मोदी को सीएम बघेल ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को मंच सम्मानित किया। मंच पर पीएम के अलावा पूर्व सीएम रमन सिंह और अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
 

10:32 AM, 07-Jul-2023

बिलासपुर बस हादसे को लेकर सीएम ने किया मुआवजे का एलान

सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर बस हादसे में घायल और मृतकों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये और घायलों को बेहतर इलाज सरकार की ओर से दिया जाएगा। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।
 

10:13 AM, 07-Jul-2023

पीएम मोदी 3 नेशनल हाई-वे प्रोजेक्ट्स की रखेंगे आधारशिला

तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के छत्तीसगढ़ सेक्शन के जिन 3 नेशनल हाई-वे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें से एक उदंती वन्यजीव अभयारण्य से गुजरने वाला है। यहां वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन को पूरी तरह से ध्यान में रखा गया है। इसके लिए 2.8 किलोमीटर लंबी 6-लेन वाली सुरंग के साथ ही 27 Animal Passes और 17 Monkey Canopies का निर्माण किया जाएगा।

10:11 AM, 07-Jul-2023

पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस का एक्सीडेंट

बिलासपुर जिले के बेलतरा के पास पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में अंबिकापुर से शामिल होने जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना सुबह पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। पीछे से आ रही बस हाईवा से टकरा गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि भारी बारिश के बीच बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

10:01 AM, 07-Jul-2023

पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में लिखी ये बात

दूसरे ट्वीट में लिखा 'छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करने को हम प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में रायपुर में कल 6400 करोड़ रुपये से अधिक के हाई-वे प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा। इससे कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने के साथ ही राज्य के आर्थिक विकास और टूरिज्म सेक्टर को भी नई तेजी मिलेगी।'

09:53 AM, 07-Jul-2023

PM Modi Raipur Visit Live: विपक्षी एकता पर पीएम मोदी ने किया हमला, बोले- छत्तीसगढ़ में 'बदलबो-बदलबो' की गूंज

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर लगातार तीन ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में लिखा कि 'कल रायपुर में बीजेपी की रैली में जनता-जनार्दन से संवाद को लेकर बेहद उत्साहित हूं। छत्तीसगढ़ के लोगों का हमेशा से बीजेपी से बहुत मजबूत रिश्ता रहा है। मुझे विश्वास है कि वे अपना आशीर्वाद सदैव बनाए रखेंगे।'

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें