06:03 PM, 10-Dec-2023
राज्य में दो बनेंगे डिप्टी सीएम, रमन सिंह हो सकते हैं विधानसभा स्पीकर
पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव रखा था। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। विधायक दल की बैठक में शामिल होने से पहले रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम भी बनेंगे। वहीं, अब राज्य डिप्टी सीएम बनाने के लेकर चर्चा हो रही है। डिप्टी सीएम के लिए अरुण साव और विजय शर्मा का नाम सामने आ रहा है। वहीं, रमन सिंह को विधासभा स्पीकर बनाया जा सकता है।