फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: कबीरधाम में कांग्रेस पर बरसे योगी; जगदलपुर में राहुल ने पेशाबकांड को लेकर BJP पर हमला बोला

Sat, 04 Nov 2023 08:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

खास बातें

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Live News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब अंतिम दौर में चल रहा है। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि दो दिन पहले बहुत बड़ी रेड पड़ी है। कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:24 PM, 04-Nov-2023

राज्य सरकार की सुविधाओं से संतुष्ट हैं किसान- राहुल

राहुल गांधी ने आगे लिखा, किसानों से काफी बातचीत हुई और वह राज्य सरकार की सुविधाओं से संतुष्ट दिखे। फसल की पूरी कीमत और आर्थिक सहायता ने उनके जीवन में काफी बदलाव लाया है। 

06:23 PM, 04-Nov-2023

राहुल गांधी ने शेयर किया किसानों से जुड़ा वीडियो

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के कठिया गांव में जाकर किसानों से बातचीत करने और खेतों में उनका हाथ बटाने का मौका मिला। धान की कटाई में खुद को आजमाया।

04:52 PM, 04-Nov-2023

दिल्ली के सीएम और पंजाब सीएम ने किया रोड शो

कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवत मान ने आप उम्मीदवार खड्गराज सिंह के पक्ष में रोड शो। इस दौरान आम आदमी पार्ट के संयोजक केजरीवाल ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की।    

 

विज्ञापन
04:45 PM, 04-Nov-2023

मंच पर मौजूद रहे साजा के प्रत्याशी ईश्वर साहू  

इस सभा में बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू भी मौजूद थे। ये वही ईश्वर साहू हैं, जिनके बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या ग्राम बिरनपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई थी। भाजपा ने इन्हें  प्रत्याशी बनाया है। ईश्वर साहू के संबंध में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साजा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता से अपील करता हूं कि ईश्वर साहू को वोट दें।

04:44 PM, 04-Nov-2023

अकबर के राज में भगवा का अपमान- योगी

कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कवर्धा शहर के सरदार पटेल मैदान में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि
कवर्धा जैसी पवित्र भूमि पर अकबर जैसे व्यक्ति हैं। उसके राज में भगवा झंडा का अपमान हुआ है अगर, आज भाजपा की सरकार होती तो ऐसा नहीं होगा। ये भाजपा की लड़ाई नहीं है,ये आपके अस्तित्व की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने केन्द्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचने से रोका है। यहां के लोगों को पीएम आवास के योजना का लाभ नहीं मिला है।

विज्ञापन
04:38 PM, 04-Nov-2023

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बदहाल कर दिया है- योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती एक ननिहाल जैसा है, माता कौशल्या की जन्मभूमि भगवान राम का ननीहाल है, छत्तीसगढ़ अपनी संपदा के कारण दुनिया के समृद्ध क्षेत्रों में से है कांग्रेस सरकार ने इसे बदहाल कर दिया है। 

04:37 PM, 04-Nov-2023

सीएम योगी के निशाने पर बघेल सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव के डोंगरगांव पहुंचे जहां उन्होंने विजय संकल्प सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ जनता को नहीं देने की बात यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा की गई।

 

03:54 PM, 04-Nov-2023

यूपी में माफिया की छाती पर चला बुलडोजर- योगी

सीएम योगी ने कहा कि देश के अंदर समस्या का कारण कांग्रेस है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान आंतकवाद की घटना, भ्रष्टाचार बढ़ा है। इसी नक्शेकदम पर कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार है। इस सरकार ने बीते पांच वर्ष में घोटाले किए हैं। इसमें गोबर, शराब, कोयला घोटाला हुआ है। यहां मफिया राज चल रहा है। यूपी में हमने माफिया व आपराधिक प्रवृत्ति जैसे लोगों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की है। उनकी छाती पर बुलडोजर चलाया है।

03:53 PM, 04-Nov-2023

यूपी में डबल इंजन की सरकार चल रही है- योगी

कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंडा में योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार चल रही है। 500 वर्ष की समस्या का समाधान कांग्रेस ने नहीं किया। हमारी सरकार आने के बाद हमने राम मंदिर का निर्माण कराया। अगले साल 22 जनवरी 2024 को हम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा करने वाले हैं। इसकी खुशी छत्तीसगढ़ के लोगों को होनी चाहिए क्योंकि, भगवान राम का ननिहाल छग है। हमारी सरकार ने बिना कोई धर्म, जाति, मजहब को देखकर लोगों को विकास किया है। वहीं कांग्रेस की सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की है।

03:10 PM, 04-Nov-2023

राहुल का भाजपा पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ कई बड़ी बातें कही है। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ये आदिवासी युवा पर पेशाब करते हैं, फिर उस वीडियो को वायरल करते हैं।

03:01 PM, 04-Nov-2023

बीजेपी कहती है हिंदी सीखो हम कहते हैं हर भाषा सीखो- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि तेंदूपत्ता के लिए बीजेपी दो हजार देती थी हम चार हजार रुपये देते थे अब चार हजार बोनस देंगे। राहुल ने कहा कि बंद स्कूल खोले,जमीन वापस की, कारखाने खोले, आत्मानंद स्कूल खोले, आदिवासी बच्चे अंग्रेजी सीख रहे हैं। बीजेपी कहती है हिंदी सीखो हम कहते हैं हर भाषा सीखो। देश-विदेश जहां जिस भाषा की जरूरत है उपयोग करो। आदिवासी अंग्रेजी सिख जाएगा तो इनके बच्चों को नौकरी नहीं मिलेगी।

03:01 PM, 04-Nov-2023

हमने पूरा किया वादा- राहुल

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने कहा था हर बैंक एकाउंट में 15 लाख डालूंगा, आप को मिले कोई एक व्यक्ति है जिसे पैसा मिला। नोटबन्दी से जीएसटी से फायदा मिलेगा कहा था एक व्यक्ति को फायदा नहीं मिला। मैंने कहा था धान का 2500 मिलेगा मिला, कोई कह सकता है कि नहीं मिला। 

03:00 PM, 04-Nov-2023

आदिवासी का मतलब देश के पहले रहवासी- राहुल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जगदलपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदिवासी का मतलब देश के पहले रहवासी, इस देश का जंगल, जमीन आपका था आप से लिया गया है। भाजपा वाले वनवासी कहकर जल, जंगल, जमीन वापस नहीं देना चाहते हैं। 

01:58 PM, 04-Nov-2023

सीएम योगी जनसभा को कर रहे हैं संबोधित

डोंगरगांव में विजय संकल्प सभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित कर रहे हैं। 

01:48 PM, 04-Nov-2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डोंगरगांव पहुंचे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डोंगरगांव पहुंचे, डोंगरगांव में कुछ ही देर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रत्याशी डोंगरगांव भरत वर्मा, खुज्जी प्रत्याशी गीता साहू और भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद।

 

01:30 PM, 04-Nov-2023

गरीबों की योजना हड़प जाती है कांग्रेस सरकार- सीएम योगी

उत्तर बस्तर कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ये (कांग्रेस) सरकार झूठ बोलती है। ये सरकार गरीबों के लिए आने वाली योजना को हड़प जाती है। ये सरकार किसानों पर अत्याचार करती है, उनका शोषण करती है, राम भक्तों का अपमान करती है। इस सरकार को एक भी क्षण रहने का अधिकार नहीं है।

 

01:17 PM, 04-Nov-2023

छत्तीसगढ़ सरकार पर बरसे योगी

कांकेर की भानुप्रतापपुर विधानसभा में रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि उनके एक साथी ने बिहार में चारा घोटाला किया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला किया है। यह उनकी प्रकृति है। ये सरकार यहां की जनता के साथ धोखाधड़ी कर रही है। इन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

01:07 PM, 04-Nov-2023

'80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को पांच साल के लिए और बढ़ाएगी सरकार'

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी। आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है।

01:06 PM, 04-Nov-2023

'भाजपा सरकार ने बहुत धैर्य और ईमानदारी से काम किया'

पीएम मोदी ने कहा कि हमने ऐसी नीतियां बनाई कि हर गरीब अपनी गरीबी का खात्मा करने के लिए सबसे बड़ा सिपाही बनकर मोदी का साथी बन गया। भाजपा सरकार ने बहुत धैर्य और ईमानदारी से काम किया। मोदी के लिए देश की सबसे बड़ी जाति एक ही है - गरीब। जो गरीब है, मोदी उसका सेवक है, उसका भाई है, उसका बेटा है।

12:48 PM, 04-Nov-2023

'हमने अपने गरीब भाई-बहनों में ये विश्वास पैदा किया कि उनकी गरीबी दूर हो सकती है'

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में सरकार में आने के बाद आपके इस बेटे ने गरीब कल्याण को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाया। हमने अपने गरीब भाई-बहनों में ये विश्वास पैदा किया कि उनकी गरीबी दूर हो सकती है।

12:44 PM, 04-Nov-2023

'कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया। कांग्रेस गरीब की कभी कद्र नहीं करती। उसे गरीब का दुख-दर्द कभी समझ नहीं आता। इसलिए जब तक कांग्रेस केंद्र सरकार में रही, वो गरीबों के हक का पैसा लूटकर खाती रही, अपने नेताओं की तिजोरी में भरती रही।

12:42 PM, 04-Nov-2023

'छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है'

पीएम मोदी ने कहा कि दो हजार करोड़ रुपये का शराब घोटाला, 500 करोड़ रुपये का सीमेंट घोटाला, पांच हजार करोड़ रुपये का चावल घोटाला, 1,300 करोड़ रुपये का गौठान घोटाला, 700 करोड़ रुपये का DMF घोटाला। छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी, आपका पैसा लूटने वालो को जेल भेजा जाएगा।

12:41 PM, 04-Nov-2023

'छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार ने घोटाले करके आपका विश्वास तोड़ा है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार ने एक के बाद एक घोटाले करके आपका विश्वास तोड़ा है। PSC और महादेव एप घोटाला तो चर्चा में है ही, कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड में घोटालों की कमी नहीं है।
 

12:40 PM, 04-Nov-2023

पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीब को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी। उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।

12:38 PM, 04-Nov-2023

'ये कांग्रेसी दिन-रात गालियां देते हैं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी को तो ये कांग्रेसी दिन-रात गालियां देते हैं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अब देश के सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों को भी गाली देने लगे हैं। मैं छत्तीसगढ़ के अपने  भाइयों-बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो आपने मोदी को दिल्ली भेजा है।
 

12:36 PM, 04-Nov-2023

'ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं'

पीएम मोदी ने कहा कि यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता से बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध है। आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं।

12:35 PM, 04-Nov-2023

रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है: पीएम मोदी

दुर्ग में पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की दो दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है। लूट के इसी पैसे से कांग्रेस के नेता अपना घर भर रहे हैं। मीडिया में आ रहा है कि इस पैसे के तार छत्तीसगढ़ तक जा रहे हैं।

12:33 PM, 04-Nov-2023

'एक ही बात बोलते हैं 30 टका कक्का, आपका काम पक्का'

पीएम मोदी ने कहा कि आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं, तो एक ही बात बोलते हैं 30 टका कक्का, आपका काम पक्का। कांग्रेस के हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। इस सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाहता है। इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है - अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।

12:27 PM, 04-Nov-2023

'आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है, भाजपा आवत है'

छत्तीसगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है, भाजपा आवत है। अबकी बार भाजपा सरकार...

12:25 PM, 04-Nov-2023

'भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं, वो करके रहते हैं'

पीएम मोदी ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ भाजपा की पूरी टीम को बधाई दूंगा कि उन्होंने आपके सपनों को सच बनाने वाला संकल्प पत्र कल ही जारी किया है। इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें, यहां के युवा और यहां के किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं, वो करके रहते हैं।
 

12:24 PM, 04-Nov-2023

कांग्रेस को गरीबों को दुख-दर्द समझ नहीं आता: पीएम

छत्तीसगढ़ सीएम बताएं उनका घोटाले से क्या संबंध है। पीएम मोदी ने कहा कि ये मोदी है गालियों से नहीं डरता। कांग्रेस के रिपोर्टकार्ड में घोटाले से अलावा कुछ नहीं। सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे। कांग्रेस को गरीबों को दुख-दर्द समझ नहीं आता।

12:23 PM, 04-Nov-2023

PSC घोटाले में कांग्रेस ने यही तो किया: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा भी है। कांग्रेस की प्राथमिकता है भ्रष्टाचार के अपनी तिजोरियां भरना। कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना। PSC घोटाले में कांग्रेस ने यही तो किया।

12:22 PM, 04-Nov-2023

छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि दो दिन पहले बहुत बड़ी रेड पड़ी है। कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। 

12:14 PM, 04-Nov-2023

कांग्रेस पार्टी का 'झूठ का पुलिंदा'- पीएम

दुर्ग में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने बनाया था और मैं आपको गारंटी देता हूं कि बीजेपी छत्तीसगढ़ बनाएगी। लेकिन कांग्रेस पार्टी का 'झूठ का पुलिंदा' है। कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता भ्रष्टाचार के जरिए अपना खजाना भरना है।

12:09 PM, 04-Nov-2023

CG Election 2023: कबीरधाम में कांग्रेस पर बरसे योगी; जगदलपुर में राहुल ने पेशाबकांड को लेकर BJP पर हमला बोला

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब अंतिम दौर में चल रहा है। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग पहुंचे हैं। आज दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कबीरधाम जिले में चुनावी सभा करेंगे। ये तीनों अपने-अपने प्रत्याशी का प्रचार करने वाले हैं।


विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें