फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Budget 2025 Live: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया बजट, बोले- सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध

Mon, 03 Mar 2025 03:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

खास बातें

Chhattisgarh Budget Session 2025 Live News in Hindi: छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश किया, जहां बजट में होम स्टे पॉलिसी के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्राम गौरव पथ योजना के लिये 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, महतारी सदन निर्माण के लिये 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्कूल और कॉलेजों में होगी शिक्षकों की भर्ती, नगरीय विकास के लिये 750 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:44 PM, 03-Mar-2025

पत्रकारों के लिये बजट में प्रावधान किया गया है

पत्रकारों के लिये बजट में प्रावधान किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि की राशि हुई दोगुनी। 10 हजार से 20 हजार करने की घोषणा। पत्रकारों के एक्सपोजर विजिट के लिए एक करोड़ रुपये का बजट प्रावधान। रायपुर प्रेस क्लब के रिनोवेशन के लिए एक करोड़ का बजट।
 

02:37 PM, 03-Mar-2025

2025 में बीजापुर में 200 बिस्तर अस्पताल का निर्माण होगा

छत्तीसगढ़ बजट 2025 में बीजापुर में 200 बिस्तर अस्पताल का निर्माण होगा। तखतपुर में मातृ-शिशु अस्पताल बनेगा। 3200 नए बस्तर फाइटर के पद का प्रावधान, कामकाजी महिलाओं के लिये 7 वर्किंग होम। महिलाओं के विकास पर फोकस और महतारी वंदन योजना से होगा ऑर्थिक सशक्तिकरण, इसी के साथ विधानसभा की कार्रवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

02:28 PM, 03-Mar-2025

बस्तर में दो नये थानों का निर्माण होगा

छत्तीसगढ़ बजट 2025 में छत्तीसगढ़ में पेंशन फंड बढ़ेगा, बस्तर में दो नये थानों का निर्माण होगा, पेंशन फंड के लिये 456 करोड़ रुपये का प्रावधान, छत्तीसगढ़ का व्यय 1.38 लाख करोड़,नैनो यूरिया और डीएपी को होगा गठन, डेयरी विकास के लिये 90 करोड़ का प्रावधान, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एक रुपये सस्ता, पेट्रोल के वैट में एक रुपये की होगी कमी। 

विज्ञापन
02:25 PM, 03-Mar-2025

सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 53 फीसदी किया जायेगा

छत्तीसगढ़ बजट 2025 में पत्रकार सम्मान निधि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया गया। प्रदेश में NSG की तर्ज पर SAG बनेगा,  सीआईएसएफ की तर्ज पर सीआईएसएफ का होगा गठन, सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 53 फीसदी किया जायेगा। अप्रैल से मिलेगा डीए का लाभ
 

02:23 PM, 03-Mar-2025

पीएम कुसुम योजना के लिए 362 करोड़ रुपये का प्रावधान

छत्तीसगढ़ बजट 2025 में पीएम कुसुम योजना 362 करोड़ रुपये का प्रावधान, पीएम सूर्य घर योजना के लिये 200 करोड़ रुपये का प्रावधान, पटवारियों को संसाधन भत्ता दिया जायेगा। नवीन पुलिस थाना के लिये बजट का प्रावधान और अचल संपत्ति के अंतरण पर स्टांप ड्यूटी के लिये 12 फीसदी सेस खत्म करने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
02:16 PM, 03-Mar-2025

मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त कराने का संकल्प

छत्तीसगढ़ बजट 2025 में बस्तर और सरगुजा प्राधिकरण के लिये 50-50 करोड़ रुपये का प्रावधान है। मुख्यमंत्री विद्युतीकरण के लिये 2500 करोड़ रुपये का प्रावधान और 
बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। वहीं वित्त मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 305 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है। छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने का संकल्प लिया गया है।  

02:06 PM, 03-Mar-2025

अब तक करीब एक हजार नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ बजट 2025 में प्रदेश में अटल सिंचाई योजना लागू होगी, अटल सिंचाई योजना के लिये पांच हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बस्तर में शिक्षा को बढ़ावा देने पर फोकस किया जाएगा। तेंदूपत्ता की 5500 प्रति मानक बोरा दर से होगी खरीदी, अब तक करीब एक हजार नक्सलियों ने किया सरेंडर।

01:56 PM, 03-Mar-2025

भूमिहीन मजदूरों के लिये 600 करोड़ रुपये का प्रावधान

छत्तीसगढ़ बजट में भूमिहीन मजदूरों के लिये 600 करोड़ रुपये का प्रावधान, दलहन-तिलहन को MSP पर खरीदने का फैसला किया गया है। दलहन-तिलहन खरीदी के लिये 80 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिये बजट में प्रावधान, एकीकृत बगवानी के लिये 150 करोड़ रुपये का प्रावधान। गन्ना किसानों के लिये बोनस के लिये 60 करोड़ रुपये का प्रावधान। 
 

01:47 PM, 03-Mar-2025

बजट में महतारी वंदन योजना के लिये 5500 करोड़ का प्रावधान

छत्तीसगढ़ बजट 2025 में महतारी वंदन योजना के लिये 5500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। खाद सुरक्षा के लिये 5336 करोड़ रुपये का प्रावधान, रायपुर में IVF के लिये मेकाहारा रायपुर में हाईटेक मशीनें लगाई जाएंगी। मेकाहारा में ART की स्थापना होगी। वहीं एनएचएम के लिये 1850 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

01:40 PM, 03-Mar-2025

दिव्यागों के लिये विशेष स्कूल के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान

छत्तीसगढ़ बजट 2025 में दिव्यागों के लिये विशेष स्कूल के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। महिलाओं के विकास पर फोकस करते हुए आठ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिये 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान और पीएम आवास योजना ग्रामीण का दायरा बढ़ाया गया है।

01:32 PM, 03-Mar-2025

छत्तीसगढ़ बजट में होम स्टे पॉलिसी के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान

छत्तीसगढ़ बजट में होम स्टे पॉलिसी के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्राम गौरव पथ योजना के लिये 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, महतारी सदन निर्माण के लिये 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्कूल और कॉलेजों में होगी शिक्षकों की भर्ती, नगरीय विकास के लिये 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

01:26 PM, 03-Mar-2025

प्रदेश में आठ से बढ़कर 20 हो जाएगी नर्सिंग कॉलज की संख्या

प्रदेश में आठ से बढ़कर 20 हो जायेगी नर्सिंग कॉलजों की संख्या, नये नर्सिंग कॉलेज के लिये 34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 12 अतिरिक्त नर्सिंग की होगी स्थापना, 6 नये फिजियोथैरेपी कालेज, 6 करोड़ रुपये का प्रावधान, निफ्ट की स्थापना के लिये 50 करोड़ रुपये का प्रावधान, 20 हजार नई भर्तियों की स्वीकृति

 

01:23 PM, 03-Mar-2025

खाद प्रसंस्करण फूड पार्क के लिये 17 करोड़ रुपये का प्रावधान

छत्तीसगढ़ में  खाद प्रसंस्करण फूड पार्क के लिये 17 करोड़ रुपये का प्रावधान, उद्योगों के लिये बजट का प्रावधान, जीएसडीपी में 12 फीसदी वृद्धि का प्रावधान, मां बम्लेश्वरी मंदिर के पास बनेगा पुल, डोंगरगढ में परिक्रमा पथ का होगा निर्माण, 22 हजार से ज्यादा लोगों को रामलला के दर्शन कराये, रामलला के दर्शन के लिये 36 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में शामिल किया गया है।  

01:04 PM, 03-Mar-2025
वित्त मंत्री ओपी चौधरी - फोटो : अमर उजाला

सीएम नगरोत्थान योजना के लिये 500 करोड़ का प्रावधान

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कार्यालय और सर्वे के लिये पांच करोड़ के बजट का प्रावधान, सीएम नगरोत्थान योजना के लिये 500 करोड़ का प्रावधान और रायपुर-दुर्ग मेट्रो के सर्वे का प्रावधान। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शेरो-शायरी से बांधा समा।  

12:53 PM, 03-Mar-2025

नई परंपरा की शुरुआत

अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

12:46 PM, 03-Mar-2025

छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश 

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों का है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।
 

12:39 PM, 03-Mar-2025
वित्त मंत्री ओपी चौधरी - फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए बजट पर हस्ताक्षर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए बजट पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में बजट पर हस्ताक्षर हुआ। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार
कश्यप मौजूद रहे। 

 

12:25 PM, 03-Mar-2025

'पीएम जैसे काम कर रहे हैं, उसी रफ्तार से विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में काम हो रहा'
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राम राज्य की स्थापना किसी भी राज्य व्यवस्था के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात होती है। हमारी सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह काम कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ भी विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में उसी रफ्तार से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
 

11:53 AM, 03-Mar-2025

बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने श्रीराम मंदिर में की पूजा-अर्चना
छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

11:52 AM, 03-Mar-2025

छत्तीसगढ़ बजट से पहले विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक
छत्तीसगढ़ सरकार आज बजट पेश करने जा रही है। विष्णुदेव साय सरकार का यह दूसरा बजट होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे। बजट पेश होने से कुछ मिनट पहले साय कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की 24वीं बैठक सोमवार, 3 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रतिकक्ष में होगी। बैठक में बजट को मंजूरी देकर इसे सदन में पेश किया जाएगा। इस बैठक के लिए सभी मंत्रियों को सूचित किया गया है। बता दें कि एक दिन पहले यानी रविवार को भी कबिनेट की बैठक हुई थी।

11:15 AM, 03-Mar-2025

आज प्रदेश का 24वां बजट होगा पेश
यह प्रदेश का 24वां बजट होगा। इस बार का बजट लगभग 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। पिछले साल के 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ की तुलना में लगभग 10 फीसदी ज्यादा हो सकता है।

11:14 AM, 03-Mar-2025

वित्त मंत्री पेश करेंगे बजट
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज विधानसभा में 12.30 बजे बजट पेश करेंगे।  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज विधानसभा में 12.30 बजे बजट पेश करेंगे। इससे पहले बीते रविवार को वित्त मंत्री ने कहा था कि यह बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाला रहेगा।जो विकसित राष्ट्र, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने वाला बजट होगा। इस बार बजट का आकार बढ़ेगा और यह विकसित छत्तीसगढ़ की ओर ले जाने वाला होगा। 

10:36 AM, 03-Mar-2025

इस बार के बजट में जनता को उम्मीद
उम्मीद है कि साय सरकार इस बजट में महिलाओं, युवाओं, छात्रों के लिए नालंदा परिसर, किसानों और आदिवासी वर्ग के लिए खास एलान कर सकती है। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के विकास, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सरकार फोकस कर सकती है। महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ सकता है। 

10:29 AM, 03-Mar-2025

Chhattisgarh Budget 2025 Live: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया बजट, बोले- सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का बजट आज विधानसभा में पेश होने वाला है। वित्त मंत्री ओपो चौधरी दूसरी बार छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। बीते साल की तरह इस बार भी डिजिटल माध्यम से बजट पेश होगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें