कांग्रेस पर पीएम मोदी का तंज
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां 100% रेल नेटवर्क बिजली से चलने लगा, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ में इस समय करीब 40000 करोड रुपए के रेल प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इस साल के बजट में भी छत्तीसगढ़ के लिए 7000 करोड रुपए की व्यवस्था की गई है। इसे छत्तीसगढ़ के अनेक क्षेत्रों में अच्छी रेल कनेक्टिविटी की मांग पूरी होगी। इससे आसपास के राज्यों से कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि विष्णदेव साय की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 18 लाख घर बनाने का निर्णय लिया गया। आज उसमें से 3 लाख घर बनकर तैयार हैं। मुझे खुशी इस बात की भी है इसमें बहुत सारे घर हमारे आदिवासी क्षेत्रों में बने हैं। बस्तर सरगुजा के अनेक परिवारों को भी अपने पक्के घर मिले हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के तीन लाख गरीब परिवार अपने नए घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं। यहां तीन लाभार्थियों से मिलने का अवसर मिला और मैं देख रहा था कि उनके चेहरे पर खुशी नहीं समा रही थी और वह माता तो अपने में आनंद रोक ही नहीं पा रही थी। मैं इन सभी तीन लाख परिवारों को एक नई जीवन के लिए बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ की तस्वीर भी बदल रही है और तकदीर भी बदल रही है। छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां शत प्रतिशत रेल नेटवर्क बिजली से चलने लगा है।
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को राज्य बने 25 साल हो रहे हैं। ये वर्ष छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है और संयोग से यह साल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। छत्तीसगढ़ सरकार 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हमारा संकल्प है- हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहभट्टा में सभा को भारत माता की जय, छत्तीसगढ़ महतारी की जय, रतनपुर वाली माता महामाया की जय, कर्मा माता की जय, बाबा गुरु घासीदास का जयकारा लगाकर संबोधित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कहा कि जन्मों संगी संगवारी साथी जहूंरिया महतारी दीदी बहनी सियान जवान मन ल जय जोहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभनपुर रायपुर रेल सेक्शन पर मेमो ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। पीएम मोदी अभनपुर रेलवे स्टेशन से वीडियो लिंक के माध्यम से जुड़े हुए हैं। इस दौरान पीएम ने रायपुर रेल सेक्शन पर मेमू ट्रेन को हरी ठंडी दिखाकर रवाना किया है।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें गरीबों के घर, स्कूल, रोड, रेल, बिजली, गैस की पाइपलाइन ये सारे प्रोजेक्ट्स छत्तीसगढ़ के लोगों को सुविधाएं देने वाली है। आप सभी को इस विकास कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई। पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल रही है।
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार सभी वादों को पूरा कर रही है। आपने जो भाजपा को आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं आपका आभार प्रकट करता हूं। बीजेपी के प्रदेश सरकार सभी वादों को पूरा करेगी। पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया है।
बिलासपुर के मोहभट्टा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी।
पीएम मोदी छत्तीसगढ़ को देंगे ये सौगात
प्रधानमंत्री 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
कई बिजली उत्पादन और संचारण परियोजनाएं होंगी शुरू
आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
राज्य के 29 जिलों में 130 पीएमश्री स्कूल समर्पित करेंगे
सबके लिए आवास के सपने को साकार करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 3 लाख लाभार्थियों का होगा गृह प्रवेश
प्रधानमंत्री मोदी अभनपुर-रायपुर मेमू स्पेशल सेवा का करेंगे शुभारंभ। सस्ते दर पर मिलेगी रेल यात्रा सुविधा
पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में भारतीय रेलवे के रेल नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये परियोजनाएं भीड़भाड़ को कम करेंगी। कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी और पूरे क्षेत्र में सामाजिक तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी।