फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Panchayat Chunav LIVE: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग, जानें कहां कितने फीसदी हुआ मतदान

Mon, 17 Feb 2025 07:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

खास बातें

Chhattisgarh Panchayat Chunav LIVE: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 53 ब्लाकों में मतदान हो रहा है। इसके लिए 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट 
 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:59 PM, 17-Feb-2025
शराब पीकर कार्य करने वाले सहायक ग्रेड तीन निलंबित - फोटो : अमर उजाला

शराब पीकर कार्य करने वाले सहायक ग्रेड तीन निलंबित

गौरेला पेंड्रा मरवाही में निर्वाचन कार्य मे शराब पीकर कार्य करने वाले सहायक ग्रेड तीन निलंबित। निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने के कारण सहायक ग्रेड तीन तत्काल प्रभाव से निलंबित। प्रशांत विश्वकर्मा को सेक्टर अधिकारी के प्रतिवेदन और रिटर्निंग ऑफिसर प्रस्ताव पर शराब पीकर कार्य करने तथा निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने के कारण किया गया निलंबित।जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने किया निलंबित। 

04:49 PM, 17-Feb-2025

मतदान करने गए बुजुर्ग की मौत

धमतरी में मतदान करने गए बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मतदान पर्ची लेने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा शख्स। मृतक का नाम हिंछा राम साहू बताया जा रहा है। ग्राम कलारतराई का मामला है। 

 

04:13 PM, 17-Feb-2025

दो बजे तक 42.165% मतदान

बीजापुर में दो बजे तक 42.165% हुआ मतदान ।

विज्ञापन
03:02 PM, 17-Feb-2025
मतदान प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

दो घंटे प्रभावित रहा मतदान

कोरबा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के चीता पाली गांव में मतदान शुरू हुआ। सभी प्रत्याशी अपने-अपने मतदाताओं को मतदान के लिए केंद्र भेज रहे थे तभी सरपंच पद हेतु चुनाव लड़ रही तिलोत्तमा नगेसिया को पता चला कि मतपत्र में उन्हें आवंटित ताला चाबी की बजाय कोई और निशान छप गया है। अपने साथ धोखा हुआ मानकर तिलोत्तमा, उनके पति और समर्थक सभी आक्रोशित हो गए। लगभग 2 घंटे तक मतदान कार्य प्रभावित हुआ।

02:48 PM, 17-Feb-2025

मतदान का प्रतिशत 32.35%

बीजापुर  में 1.00 बजे तक कुल मतदान का प्रतिशत 32.35% रहा। 

विज्ञापन
02:27 PM, 17-Feb-2025

एक बजे तक 45.19 % मतदान

दुर्ग ब्लाक में एक बजे तक 45.19 % मतदान

02:23 PM, 17-Feb-2025

कबीरधाम  में एक बजे की स्थिति में मतदान का प्रतिशत

कवर्धा ब्लॉक का मतदान प्रतिशत-    53.84  प्रतिशत
पुरुष-    54.22  प्रतिशत
महिला-      53.46प्रतिशत 
सहसपुर लोहारा ब्लॉक का मतदान प्रतिशत 55.74 प्रतिशत
पुरुष- 52.24 प्रतिशत
महिला 59.22 प्रतिशत
ओवरऑल दोनों ब्लॉक का मतदान प्रतिशत 54.73 प्रतिशत

01:55 PM, 17-Feb-2025

दोपहर एक बजे तक जिले में 48.59% मतदान

बेमेतरा में दोपहर एक बजे तक जिले में 48.59% मतदान हुआ । 

01:19 PM, 17-Feb-2025
बस्तर सांसद ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

बस्तर सांसद ने किया मतदान
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सोमवार को कलचा ( कुम्हरावंड) स्थित पूर्व माध्यमिक शाला बूथ संख्या 22 में पहुंचकर अपना बहुमूल्य वोट दिया है, बस्तर सांसद ने आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े हो कर क्रमबद्ध तरीके से मतदान किया है, इस दौरान उन्होंने जनता और मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि पहले मतदान करें उसके बाद जलपान,ताकि शतप्रतिशत मतदान हो सके और समाज के साथ-साथ देश का भी विकास हो सके, बस्तर सांसद ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मतदाता निर्भीक हो कर अपने मतदान केंद्र पर पहुँचकर अवश्य मतदान करें। बस्तर सांसद ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अवश्य वोट करे। 

01:15 PM, 17-Feb-2025
खाद्य मंत्री ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

खाद्य मंत्री ने अपने गांव में मतदान किया

जिले में पहले चरण अंतर्गत बेमेतरा व नवागढ़ ब्लॉक में चुनाव हो रहा है। आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो 3 बजे तक चलेगी। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अपने गांव में मतदान किया। वे अपने परिवार के साथ गांव में मतदान केन्द्र पहुंचे हुए थे। इसी प्रकार बेमेतरा जिले के एडीएम डॉ.अनिल वाजपेयी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता गर्ग व एसडीएम दिव्या पोटाई ने ग्राम गुनरबोड़ के मतदान केंद्र में पहुंचकर लाइन में खड़े होकर अपने वोट डाले। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए खुद मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। 

01:11 PM, 17-Feb-2025
मतदान केन्द का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

कलेक्टर ने किया निरीक्षण

गौरेला पेंड्रा मरवाही में प्रथम चरण में जनपद के 174 मतदान केन्द्रों में मतदान हो रहा है, कलेक्टर ने दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बैगा बहुल मतदान केन्द्रों सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। अंधियारखोह, डाहीबहरा, साल्हेघोरी, पंडरीपानी के मतदान केन्द्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं मे खासा उत्साह है लोग लम्बी लम्बी कतारो में लगकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे है बैगा जनजाति के मतदाता भी अपने पारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। 



 

01:06 PM, 17-Feb-2025
विधायक भावना बोहरा ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

11 बजे तक 33.39 मतदान

कबीरधाम जिले में आज सुबह 11 बजे तक दोनों ब्लॉक का मतदान प्रतिशत 33.39 रहा है। इसमें कवर्धा ब्लॉक का 32.34 प्रतिशत, जिसमें पुरुष 33.20 प्रतिशत व महिला 31.46 प्रतिशत रहा है। इसी प्रकार सहसपुर लोहारा ब्लॉक का मतदान प्रतिशत 34.58 प्रतिशत है, जिसमें पुरुष 33.42 व महिला 35.73 प्रतिशत है। चुनाव के इस कड़ी में कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भावना बोहरा ने अपने गांव रणवीरपुर के मतदान केन्द्र में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन व हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाने के लिए मतदान किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनकर अपने गांव-शहर को विकसित व समृद्ध बनाने में सहयोग करें। मतदान हमारा परमकर्तव्य है व इसको पूरा करने के लिए हम सब मिलकर मतदान जरूर करें।

01:03 PM, 17-Feb-2025
भारत की गंगा-जमुनी तहजीब - फोटो : अमर उजाला

भाईचारे का जीवंत उदाहरण

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज प्रथम चरण अंतर्गत पंचायत चुनाव हो रहे है। पहले चरण में कवर्धा व सहसपुर लोहारा ब्लॉक के 508 मतदान केन्द्र पर 2 लाख 57 हजार 821 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, जो कि दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस चुनाव के दौरान एक गजब का संयोग देखने को मिला है। कवर्धा ब्लॉक के ग्राम पंचायत केसली के मतदान केंद्र क्रमांक 11 पर अलग-अलग धर्म के अधिकारी संजय कुमार यादव (हिंदू), अब्दुल सईद खान (मुस्लिम), चरणजीत सिंह पाहुजा (सिख) व एल्विना विल्सन (ईसाई) एक साथ मतदान प्रक्रिया का संचालन कर रहे हैं। यह दृश्य भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी सौहार्द व भाईचारे का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। 

01:00 PM, 17-Feb-2025
पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया मतदान

दुर्ग में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया मतदान, पाऊवारा गांव के सरकारी स्कूल में किया मतदान। दुर्ग ब्लॉक में 11 बजे तक 28.12 % मतदान हुआ। 
 


 

12:57 PM, 17-Feb-2025

11 बजे तक 19.8% मतदान हुआ।

बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 11 बजे तक 19.8% मतदान हुआ।

12:51 PM, 17-Feb-2025

Chhattisgarh Panchayat Chunav LIVE: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग, जानें कहां कितने फीसदी हुआ मतदान

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 53 ब्लाकों में मतदान हो रहा है। इसके लिए 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए लोग मतदान किया जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें