फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Nikay Chunav 2025 Live: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए मतदान खत्म, धमतरी में वोट डालने पहुंचे शख्स की मौत

Tue, 11 Feb 2025 11:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

खास बातें

Chhattisgarh Nikay Chunav, CG Municipal Election 2025 Live Updates: छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में क्रमश: मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक  होगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:23 PM, 11-Feb-2025

रायगढ़ में मतदान प्रभावित होते-होते बचा
रायगढ़ किरोड़ीमल नगर पंचायत में आज सुबह मतदान से पहले प्रशासनिक अधिकारियों की एक बड़ी गलती के कारण मतदान प्रभावित होते-होते बचा। यहां वार्ड नं. 4 की भाजपा प्रत्याशी प्रियंका संतोष साहनी जो भाजपा की प्रत्याशी हैं ईवीएम में उनके चुनाव चिन्ह में पंजा का चुनाव चिन्ह लगा दिया गया था और उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे ललीता धनंजय यादव में भाजपा का चुनाव चिन्ह लगा दिया गया था। मतदान शुरू होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति की। तब आनन-फानन में वहां मौजूद अधिकारियों ने तत्काल चुनाव चिन्ह लगाने में गलती को सुधार लिया।

11:20 PM, 11-Feb-2025

रायगढ़ में जानें कितना फीसदी मतदान हुआ
नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत आज रायगढ़ जिले के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मतदान समाप्ति के पश्चात कुल 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें रायगढ़ नगर निगम में 65.53, खरसिया-83.13, पुसौर-84.93, किरोड़ीमल नगर-68.51, घरघोड़ा-83.70, धरमजयगढ़- 80.85 एवं लैलूंगा में 84.29 प्रतिशत मतदान हुआ।

10:22 PM, 11-Feb-2025

धमतरी में जानें कितनी फीसदी हुई वोटिंग
छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। धमतरी नगर निगम सहित जिले के पांच नगर पंचायत के लिए 76.10 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा नगर पंचायत भखारा के लिए 92.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लगभग 70.69%, नगर पंचायत आमदी में लगभग 89.47%, नगर पंचायत कुरूद में लगभग 82.66%, नगर पंचायत भखारा में 92.63%, नगर पंचायत मगरलोड में लगभग 89.43%, नगर पंचायत नगरी में लगभग 83.41% मतदान किया गया। 

विज्ञापन
09:38 PM, 11-Feb-2025

बिलासपुर में भी मतदान संपन्न
बिलासपुर में मतदान संपन्न कराकर मतदान दल वापस कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित वितरण काउंटर में ईवीएम जमा कराई। इसके साथ ही अन्य दस्तावेज भी जमा कराए। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय और नगर निगम के अधिकारियों ने मतदान दलों का स्वागत किया। सकुशल वापसी पर फूल माला और तिलक लगाकर अभिनंदन किया। स्ट्रांग रूम में भारी सुरक्षा बलों के पहरे में इन्हें रखा जाएगा। जिसे मतगणना के दिन 15 फरवरी को खोला जाएगा।

09:33 PM, 11-Feb-2025

जीपीएम जिले में 75.58 प्रतिशत मतदान
गौरेला पेंड्रा मरवाही, जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तीनों नगरीय निकायों- गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही में कुल 75.58 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों नगरीय निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 35350 है। इनमें 17072 पुरुष मतदाता और 18278 महिला मतदाता शामिल हैं। 

नगरपालिका परिषद गौरेला में 70.26 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 14842 है। इनमें 7149 पुरुष मतदाता और 7693 महिला मतदाता शामिल हैं। 

नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा में 76.53 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 12042 है। इनमें 5837 पुरुष मतदाता और 6205 महिला मतदाता शामिल हैं।

नगर पंचायत मरवाही में 83.53 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 8466 है। इनमें 4086 पुरुष मतदाता और 4380 महिला मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन
09:31 PM, 11-Feb-2025

दुर्ग का मतदान प्रतिशत 
दुर्ग नगर निगम- 63.78
कुम्हारी नगर पालिका- 78.32
अहिवारा नगर पालिका- 75.49
अमलेश्वर नगर पालिका- 79.90
पाटन नगर पंचायत- 87.34
उतई नगर पंचायत- 85.81
धमधा नगर पंचायत- 83.33

08:55 PM, 11-Feb-2025

जगदलपुर में शाम 5 बजे तक 59.5% पड़े वोट
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के तहत 5 बजे तक जगदलपुर नगर निगम में 59.5% वोट पड़े। नगर पंचायत बस्तर में रिकॉर्ड 81.5 फ़ीसदी मतदान हुआ है। पीठासीन की डायरी आने के बाद मतदान का प्रतिशत और बढ़ेगा।

06:15 PM, 11-Feb-2025
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

मतदान केन्द्रों में लंबी कतारें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में जिले के तीनों नगरीय निकायों गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही के सभी 52 मतदान केन्द्रों में सुचारू रूप से मतदान हुआ। मतदान में महिला, पुरूष, युवा, वृद्धजन, दिव्यांगजन सभी वर्ग के मतदाताओं ने उत्साह से मतदान किया। नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा के वार्ड नंबर 7 में 98 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता लक्ष्मी देवी जैन ने अपने पुत्र और पोते के सहारे से मतदान किया। इसी तरह नगर पंचायत मरवाही के मतदान केन्द्र क्रमांक 12 में वयोवृद्ध महिला ने व्हील चेयर के सहारे मतदान किया। कई मतदान केन्द्रों में सुबह से शाम तक लंबी-लंबी कतारें लगी रही। 

06:08 PM, 11-Feb-2025

बलौदाबाजार भाटापारा में 62.72% हुआ मतदान 

भाटापारा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष व पार्षद के लिए 31 वार्डों में शाम चार बजे से पांच बजे तक कुल मतदान का प्रतिशत 56.19%  और जिला बलौदाबाजार भाटापारा में कुल मतदान 62.72% हुआ। 

05:40 PM, 11-Feb-2025

शाम पांच बजे तक 58.71% मतदान

बीजापुर नगरपालिका में शाम पांच  बजे तक 58.71% मतदान हुआ। 

05:22 PM, 11-Feb-2025

शाम 4 बजे तक प्रदेश में 68% वोटिंग

शाम 4 बजे तक प्रदेश में 68% वोटिंग हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 51.76 प्रतिशत पुरुष, 53.54 प्रतिशत महिला और 9.99% अन्य लोगों ने मतदान किया है। रात 8 बजे ओवरऑल फाइनल आंकड़े जारी किए जाएंगे।

05:20 PM, 11-Feb-2025

शाम 4:00 बजे तक लगभग 67% हुआ मतदान

धमतरी जिले के छः नगरीय निकायों में महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के निर्वाचन के लिए डाले जा रहे वोट। सुबह से ही बड़ी संख्या में पहुंच रहे मतदान केंद्र। शाम 4:00 बजे तक लगभग 67% हुआ मतदान। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लगभग 59%, नगर पंचायत आमदी में लगभग 87%, नगर पंचायत कुरूद में लगभग 77%, नगर पंचायत भखारा में 87% नगर पंचायत मगरलोड में लगभग 83%, नगर पंचायत नगरी में लगभग 78% किया गया मतदान। 

05:18 PM, 11-Feb-2025

रायपुर नगर निगम में 4:00 तक मतदान 44.50प्रतिशत

रायपुर नगर निगम में 4:00 तक मतदान 44.50प्रतिशत

05:18 PM, 11-Feb-2025

दुर्ग में शाम चार  बजे तक का मतदान प्रतिशत

दुर्ग नगर निगम 55.57
कुम्हारी नगर पालिका 67.58
अहिवारा नगर पालिका 67.12
अमलेश्वर नगर पालिका 73.48
पाटन नगर पंचायत 82.43
उतई नगर पंचायत 79.31
धमधा नगर पंचायत 79.61

04:37 PM, 11-Feb-2025
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

कोरबा में नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आज 11 फरवरी को दीपका नगर पालिका क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नगर के नागरिकों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारी संख्या में मतदान किया।सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए स्वमेव मतदान केंद्रों पर पहुंचे। नगर के सभी वार्डों में मतदान सुचारु रूप से चला और मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।वार्ड क्रमांक 1 में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र मतदाताओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना। इस केंद्र को विशेष रूप से सुसज्जित किया गया था, जिससे मतदान करने आने वाले नागरिकों को सुखद अनुभव मिला। मतदान केंद्र की सुंदरता, बेहतर व्यवस्थाएं और सुव्यवस्थित प्रक्रिया को लेकर लोगों ने जमकर सराहना की।

04:35 PM, 11-Feb-2025

गौरेला पेंड्रा मरवाही में 04.00 बजे तक मतदान 

गौरेला पेंड्रा मरवाही में 04.00 बजे तक मतदान 
पुरुष प्रतिशत - 67.05%
महिला प्रतिशत - 66.42%
तृतीय लिंग प्रतिशत - 0%
कुल प्रतिशत -66.72%

 

04:31 PM, 11-Feb-2025

शाम 04 बजे तक मतदान प्रतिशत

रायगढ़ नगर निगम : 52.54
खरसिया: 68.56
पुसौर: 81.89
किरोड़ीमल नगर: 68.87
घरघोड़ा: 76.44
धरमजयगढ़: 70.73
लैलूंगा: 77.36
रायगढ़ जिला: 70.91

04:18 PM, 11-Feb-2025

4 बजे तक 56.44% मतदान

बीजापुर नगर पालिका में 4 बजे तक 56.44% मतदान

04:16 PM, 11-Feb-2025

कोरबा जिले में मतदान का कुल प्रतिशत- 37.30%

01. नगर पालिका निगम कोरबा 34.45%
02. नगर पंचायत छुरीकला 62%
03. नगर पालिका परिषद दीपका 33.50%
04. नगर पालिका परिषद कटघोरा50.77%
05.नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा47.39%
06.नगर पंचायत पाली 55.77

03:43 PM, 11-Feb-2025

दुर्ग में दोपहर 2 बजे तक की स्थिति मतदान प्रतिशत

दुर्ग नगर निगम 41.22
कुम्हारी नगर पालिका 51.96
अहिवारा नगर पालिका 50.95
अमलेश्वर नगर पालिका 61.05
पाटन नगर पंचायत 68.53
उतई नगर पंचायत 63.26
धमधा नगर पंचायत 63.77

03:41 PM, 11-Feb-2025
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

रायपुर नगर निगम में 2:00 बजे तक 28.9 मतदान का प्रतिशत

मतदाताओं में खुशी की लहर, दोपहर में भी मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है। लंबी कतार में खड़े होकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। रायपुर नगर निगम में 2:00 बजे तक 28.9 मतदान का प्रतिशत। 

03:12 PM, 11-Feb-2025

दोपहर 02 बजे तक मतदान प्रतिशत

नगर निगम रायगढ़ - 36.93 
नगर पालिका खरसिया - 50.52
नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर - 46.87
नगर पंचायत घरघोड़ा-  62.36
नगर पंचायत धरमजयगढ़ -  56.52
नगर पंचायत लैलूंगा - 60.50 
नगर पंचायत पुसौर -  67.13

02:40 PM, 11-Feb-2025

गौरेला पेंड्रा मरवाही में दो बजे तक -48.55% मतदान

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
रिपोर्टिंग समय- दोपहर 02.00 बजे
मतदान डाटा
पुरुष प्रतिशत - 48.89%
महिला प्रतिशत - 48.24%
तृतीय लिंग प्रतिशत - 0%
-----------------------------
कुल प्रतिशत -48.55%
-----------------------------

02:36 PM, 11-Feb-2025

बलौदाबाजार जिले में 2.30 बजे तक 47 .65% मतदान

भाटापारा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष व पार्षद के लिए 31 वार्डों में दोपहर 2:30 बजे तक कुल मतदान का प्रतिशत 40.6% पूरे जिले में 47 .65% मतदान अब तक

02:18 PM, 11-Feb-2025

दोपहर 02 बजे तक मतदान प्रतिशत

रायगढ़ नगर निगम : 36.93
खरसिया: 50.52
पुसौर: 67.13
किरोड़ीमल नगर: 46.87
घरघोड़ा: 62.36
धरमजयगढ़: 56.52
लैलूंगा: 60.50
रायगढ़ जिला: 54.40

02:14 PM, 11-Feb-2025
निकाय चुनाव के लिए मतदान - फोटो : अमर उजाला

जांजगीर नगर पालिका में 75 वर्ष की उम्र में मतदान कर अख्तरी बेगम बनी प्रेरणा का स्रोत। लोकतंत्र में आस्था और नागरिक कर्तव्य की मिसाल पेश करते हुए 75 वर्षीय अख्तरी बेगम ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शासकीय प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा के मतदान केन्द्र पहुंचकर उन्होंने युवाओं के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। इतनी उम्र में भी उत्साह के साथ वोट डालने आयी अख्तरी बेगम ने कहा मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है।

02:10 PM, 11-Feb-2025
निकाय चुनाव के लिए मतदान - फोटो : अमर उजाला

98 साल की उम्र में बुजुर्ग महिला ने किया मतदान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सबसे अधिक उम्र की मतदाता लक्ष्मी देवी जैन पति स्वर्गीय रतनचंद जैन ने 98 साल की उम्र में पेंड्रा के वार्ड नंबर 7 में मतदान किया। 

01:47 PM, 11-Feb-2025

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में दोपहर 12 बजे तक 44% मतदान

सरिया – 47.98%
बरमकेला – 35.62%
सरसीवा – 31.70%
भटगांव – 48.32%
बिलाईगढ़ – 46.64%
पवनी – 50.97%

मतदाताओं को संख्या
 सरिया – 5481
बरमकेला – 5037
सरसीवा – 6233
भटगांव – 10686
बिलाईगढ़ – 5568
पवनी – 5301

01:43 PM, 11-Feb-2025
बुजुर्ग महिला ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

89 वर्षीया फूलबासन और 72 वर्षीय जयलाल ने व्हीलचेयर पर बैठकर किया मतदान

कांकेर शहर के कन्या हाई स्कूल मांझापारा के मतदान केन्द्र में भंडारीपारा निवासी 89 वर्षीया फूलबासन बाई अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि चाहे विधानसभा चुनाव हो, लोकसभा चुनाव हो या नगरीय निकाय, हर बार वह अपना वोट देती हैं। लगभग 09 दशक की आयु पूर्ण कर चुकीं फूलबासन ने यह भी कहा कि हर बार की तरह इस बार भी बिना किसी के प्रलोभन या बातों में आए वह अपनी पसंद के अभ्यर्थी को वोट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी उम्रदराजी इसमें बाधा नहीं बनती। 

इसी तरह अघननगर वार्ड के शहीद रामकुंवर कन्या शाला मतदान केन्द्र में वोट देने पहुंचे 72 वर्षीय जयलाल यादव को स्काउट गाईड्स के द्वारा व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान कराया गया। जयलाल ने कहा कि स्थानीय निकाय के निर्वाचन में वह वोट डालने पहुंचे हैं और अपनी पसंद के अभ्यर्थी को आज वोट दिया। इसके अलावा माहुरबंदपारा वार्ड मतदान केन्द्र में माधवसिंह ठाकुर अपनी पत्नी श्रीमती लेमन ठाकुर दम्पति ने बूथ  पहुंचकर एक साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।


 

01:17 PM, 11-Feb-2025

12 बजे तक मतदान प्रतिशत

रायगढ़ नगर निगम : 22.44 
खरसिया: 32.14
पुसौर: 48.73
किरोड़ीमल नगर: 29.61
घरघोड़ा: 44.06
धरमजयगढ़: 34.32
लैलूंगा: 41.38
रायगढ़ जिला: 36.10

01:16 PM, 11-Feb-2025

दुर्ग में दोपहर 12 बजे तक की स्थिति मतदान प्रतिशत
दुर्ग नगर निगम 24.28
कुम्हारी नगर पालिका 34.88
अहिवारा नगर पालिका 32.88
अमलेश्वर नगर पालिका 40.70
पाटन नगर पंचायत 45.35
उतई नगर पंचायत 40.34
धमधा नगर पंचायत 35.50

01:05 PM, 11-Feb-2025
निकाय चुनाव के लिए मतदान - फोटो : अमर उजाला

मृत व्यक्ति के नाम से डाला गया वोट

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में गौरेला के वार्ड क्रमांक दो में मृत व्यक्ति के नाम से डाला गया वोट। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक शर्मा ने मामले की करी रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत, आकाश साठे के नाम पर डाला गया वोट। 

12:56 PM, 11-Feb-2025
निकाय चुनाव के लिए मतदान - फोटो : अमर उजाला

मतदान करने गए शख्स की मौत

धमतरी जिले में एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने गए व्यक्ति का दिल का दौरा आ गया। जिसके चलते मतदान करने गए व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत नगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुरियारा डीह के रहने वाले कुंज बिहारी देव उम्र करीब 69 वर्ष आज अपना मतदान करने अपने घर से निकले थे। इस दौरान वह चुरियारा डीह पारा में बने मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे। तभी मतदान केंद्र में अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और वह बेसुध होकर गिर पड़े। 

इस दौरान वह मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें संभाला और उन्हें नगरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। वही इस मामले को लेकर नगरी बीएमओ डॉ. अरुण नेताम ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति मतदान करने चुरियारा डीह पारा में बने केंद्र गए थे। तभी उनको अटैक आ गया। जिन्हें हॉस्पिटल लाया गया था, लेकिन अस्पताल लाने से पहले उनकी मौत हो गई थी।

12:51 PM, 11-Feb-2025
सरोज पांडेय ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने किया मतदान

दुर्ग में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने रायपुर नाका स्थित गुरुनानक स्कूल में मतदान किया। 

12:47 PM, 11-Feb-2025
सीएम साय - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मैं नगरीय निकाय के सभी मतदाताओं से आग्रह करना चाहता हूं कि वे अपने शहर के विकास के लिए मतदान आवश्य करें। इसके बाद त्रिस्तरीय पंचायती राज का चुनाव है और वो तीन चरणों में संपन्न होगा। बहुत अच्छी स्थिति है। मैंने पूरे प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों का भ्रमण किया है। 
 

12:42 PM, 11-Feb-2025
ईवीेम खराब - फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर में मतदान केंद्र 215 में ईवीएम खराब

बिलासपुर में मतदान केंद्र 215 में वोटिंग के दौरान ईवीएम खराब हो गई। वोटिंग के दौरान फंसा बटन, वोटिंग रुकी। महापौर की वोटिंग के बाद पार्षद को वोट नहीं डाल पाएं मतदाता। मतदान के लिए अड़े मतदाता। वॉर्ड क्रमांक 30 पंडित मन्नू लाल शुक्ल के पोलिंग बूथ में दिक्कत। 

12:41 PM, 11-Feb-2025
निकाय चुनाव के लिए मतदान - फोटो : अमर उजाला

मतदान केंद्र में गिद्ध संरक्षण का संदेश

बीजापुर में मतदान केंद्र में गिद्ध संरक्षण का संदेश। नगरी निकाय चुनाव के तहत जारी मतदान के बीच बीजापुर का वार्ड 13 मतदान केंद्र चर्चा में है। यहां न सिर्फ मतदान केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है बल्कि गिद्ध संरक्षण के उद्देश्य से इंद्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा धरती पर गिद्ध की भूमिका को बताने का प्रयास किया गया है। मतदान के लिए पहुंच रहे  मतदाताओं के बीच  यह प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 

12:35 PM, 11-Feb-2025
निकाय चुनाव के लिए मतदान - फोटो : अमर उजाला

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में पहुंचकर सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। वहीं रायपुर नगर निगम में 12 बजे तक मतदान 18.40प्रतिशत

12:30 PM, 11-Feb-2025

बीजापुर नगरपालिका में 12 बजे तक 33.66% मतदान

भाटापारा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष व पार्षद के लिए 31 वार्डों में दोपहर 12 बजे तक कुल मतदान का प्रतिशत 24.29%, और पूरे जिले में 29 .09% मतदान अब तक हुआ। वहीं बीजापुर नगरपालिका में 12 बजे तक 33.66% मतदान हुआ। 
 

12:26 PM, 11-Feb-2025
बस्तर रेंज सुंदरराज पी. - फोटो : अमर उजाला

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत मतदान केन्द्र क्रमांक 105 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भगतसिंह जगदलपुर में मतदान किया। 

12:11 PM, 11-Feb-2025

गौरेला पेंड्रा मरवाही में कलेक्टर ने किया मतदान

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 10 के मतदान केंद्र में मतदान किया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ज्योतिपुर स्थित मतदान केंद्र के कक्ष क्रमांक 1 में आम जन के साथ लाइन में लगकर मतदान किया है। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान आपका अधिकार भी है और कर्तव्य भी है। आप सभी अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

12:08 PM, 11-Feb-2025

भाटापारा में कलेक्टर से लेकर विधायक तक ने डाला वोट

नगरी निकाय चुनाव में भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष एवं 31 वार्डों के पार्षद के लिए मतदान प्रक्रिया जारी भाटापारा के रावण मैदान स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में बने मतदान केंद्र में कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने मतदान किया तो भाजपा के पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा ने नगर भवन में बने मतदान केंद्र में मतदान किया भाटापारा पहुंचे जिला कलेक्टर दीपक सोनी वा जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मतदान केदो का जायजा लिया।  कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि शांतिपूर्ण रूप से मतदान प्रक्रिया चल रहा है। मतदाता कुछ मतदान केंद्रो में लाइन लगाकर अपने मत का प्रयोग करने अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं तो कुछ मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं।
 
भाटापारा विधायक इंद्र साव ने कहा कि कांग्रेस विधायक इंद्रसभा ने कहा कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने मतदाता मन बना लिया है। जबरदस्त माहौल बना हुआ है, अधिक से अधिक मतदाता प्रत्येक मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मत का प्रयोग करें। पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि नगर के विकास के लिए पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मत का प्रयोग करें। तीन चौथाई बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका में काबिज होगी। नगर विकास के लिए काम करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी सतीश अग्रवाल ने मीडिया से बात की और कहा कि मतदाता शांतिपूर्ण रूप से मतदान कर रहे हैं। कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना हुआ है। भाटापारा में कांग्रेस की सत्ता आएगी और नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में जनता का आशीर्वाद मुझे मतदान के रूप में मिलेगा।

12:01 PM, 11-Feb-2025

धमतरी में भाजपा की कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने का आरोप

धमतरी के रिसाई पारा म्युनिसिपल स्कूल पोलिंग बूथ में एक भाजपा की कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। युवती ने मारपीट करने का आरोप एक निर्दलीय पार्षद उम्मीदवार बेटे के ऊपर लगाया है। युवती ने बताया कि वह भाजपा का कार्यकर्ता है और म्युनिसिपल स्कूल के अंदर नगर निगम के सरकारी आवास में रहती है। ऐसे में आज वह अपने घर जा रही थी। तभी पार्षद के एक निर्दलीय प्रत्याशी बेटे ने उसके साथ मारपीट के साथ ही निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी ने अश्लील गाली दी। युवती ने कहा कि वह इस घटना से वह काफी भयभीत हो गई है। बताया कि म्युनिसिपल स्कूल को हर बार पोलिंग बूथ बनाया जाता है। वहीं युवती ने इसकी शिकायत थाने में करने की बात कह रही है। इस घटना को लेकर भाजपा के महापौर पर प्रत्याशी ने कहा कि मारपीट करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

12:00 PM, 11-Feb-2025

धमतरी के मतदाताओं में गजब का उत्साह

धमतरी में नगर निगम के 40 वार्ड  पार्षद और महापौर पद के लिए मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं में अपने मताधिकार को लेकर गजब को उत्साह देखने को मिल रहा है।

11:59 AM, 11-Feb-2025

गौरेला पेंड्रा मरवाही में 10 बजे तक इतना हुआ मतदान

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के दो नगर पालिका परिषद व एक नगर पंचायत में सुबह 10 बजे तक 16.30 फीसदी मतदान हुआ। 

11:56 AM, 11-Feb-2025

बालोद में भाजपा प्रत्याशी ने नाराजगी जाहिर की 

बालोद मुख्यालय में नगरीय निकाय चुनाव में सुबह 8 बजे से सभी 20 वार्डों में मतदान की प्रक्रिया जारी है। वहीं वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा प्रत्याशी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि यहां पर मतदाता आ चुके थे। जहां सुबह सवा 8 बजे तक मतदान प्रक्रिया की शुरुआत नहीं हुई। आपको बता दें कि पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी सभी वार्डों में घूम-घूम कर चुनाव और सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रही है।

कलेक्टर ने किया मतदान
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज शासकीय नवीन प्राथमिक शाला जुर्री पारा बालोद के मतदान केन्द्र क्रमांक 18 में पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान चंद्रवाल ने नगरीय निकाय के सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के  इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की।

आज परीक्षा का दिन
भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के लिए आज परीक्षा का दिन है। सभी नेता जनप्रतिनिधि अपने-अपने स्तर पर मोर्चा संभाले हुए हैं। बात करें कांग्रेस की तो विधायक एवं पूर्व विधायक वार्डों में घूम रहे हैं और लोगों को मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो जिला अध्यक्ष देशमुख स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। उनके साथ कृष्णकांत पवार यज्ञ दत्त शर्मा भी शामिल है।

11:55 AM, 11-Feb-2025

रायपुर भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे मतदान से पहले बोलीं

रायपुर भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि इस बार जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है। जनता में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। मैंने लगातार 15 साल नगर निगम में जनता के अधिकारों के लिए काम किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया है, तो जनता मुझे मेरे अनुभव का पूरा लाभ देगी और हमारे पक्ष में मतदान होगा।
 

11:32 AM, 11-Feb-2025

रायगढ़ में 10 बजे तक मतदान प्रतिशत

रायगढ़ नगर निगम : 10.07  फीसदी वोटिंग
खरसिया: 12.12 फीसदी वोटिंग
पुसौर: 12.91 फीसदी वोटिंग
किरोड़ीमल नगर: 8.94 फीसदी वोटिंग
घरघोड़ा: 25.73 फीसदी वोटिंग
धरमजयगढ़: 15.96 फीसदी वोटिंग
लैलूंगा: 21.42 फीसदी वोटिंग
रायगढ़ जिला: 11.53 फीसदी वोटिंग

11:12 AM, 11-Feb-2025

रायपुर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने मतदान किया

रायपुर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने मतदान किया है। उन्होंने आनंद समाज वाचनालय मतदान केंद्र में वोटिंग की। मतदाताओं के साथ दीप्ति दुबे और प्रमोद दुबे कतार में खड़े नजर आए। अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने मतदान किया।

11:09 AM, 11-Feb-2025

कोरबा में उद्योग मंत्री ने किया परिवार के सभी सदस्यों के साथ मतदान 

नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार की सुबह अपने वार्ड क्रमांक 18 चारपारा कोहड़िया में  परिवार के सभी सदस्यों के साथ मतदान किया। मतदान करने के बाद अपनी अमिट स्याही दिखाते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आज कोरबा समेत पूरे प्रदेश में हो रहें नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने जा रहा है। उन्होने कहा की कांग्रेस की सरकार ने महापौर का सीधा चुनाव न कराकर मतदाता भाई बहनो का अधिकार छीन लिया था, भाजपा ने यह महत्वपूर्ण अधिकार वापस दिलाया। आज कोरबा के सभी मतदान केंद्रों में लोगों में उत्साह दिख रहा है, महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह मिल रहे 1000 की राशि से माताएँ लाभँवित हो रहीं है। शहर में एक साल में विकास की रफ़्तार बढ़ी है। लोगों को मालूम है की भाजपा की सरकार ही जनकल्याण कारी योजनाओं के साथ विकास के कार्यों को रफ़्तार देने का कार्य करती है। इससे साफ है की लोग भारतीय जनता पार्टी की नगर सरकार बनाने जा रहे हैं।  कांग्रेस के 10 साल के कुशासन पर बटन दबाते हुए भाजपा की महापौर की लोकप्रिय प्रत्यशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभी भाजपा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को जिताने जा रहे हैं।



 

11:01 AM, 11-Feb-2025

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में सुबह 10 बजे तक मतदान

रायपुर नगर निगम में सुबह 10 बजे तक 10.31 फीसदी वोटिंग
दुर्ग नगर निगम में सुबह 10 बजे तक 10.32 फीसदी वोटिंग


 

10:46 AM, 11-Feb-2025

रदार पटेल वार्ड में मतदान रुका

गौरेला पेंड्रा मरवाही में नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 1 सरदार पटेल वार्ड में मतदान रुका हुआ है। लगभग एक घंटे से मतदान रुका हुआ है। ईवीएम में खराबी के बाद मतदाता केंद्र के बाहर खड़े हैं।

10:43 AM, 11-Feb-2025

कांकेर कलेक्टर ने परिवार संग किया मतदान

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांकेर जिले में मतदान की प्रक्रिया जारी है। शहर से सभी मतदान केंद्रों में मतदाता मतदान करने पहुंच रहे है। इसी कड़ी में कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर भी अपने परिवार संग मतदान करने माहुरबंदपारा मतदान केंद्र पहुंचे। आम लोगों की तरह कलेक्टर भी परिवार के साथ मतदाताओं की लाइन में लगे रहे। कलेक्टर ने कहा की जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदान की प्रक्रिया जारी है। सभी मतदान केंद्रों में तमाम व्यवस्थाएं की गई है। लोगों से हम अपील करते है कि मतदाता अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें।

10:42 AM, 11-Feb-2025

सुशील आनंद शुक्ला ने किया मतदान

रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने अम्बेडकर वार्ड मोवा में सपरिवार मतदान किया।

10:35 AM, 11-Feb-2025

रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. अजय सिंह ने सपरिवार किया मतदान

राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. अजय सिंह ने सपरिवार रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड  पार्षद निर्वाचन के लिए प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

10:34 AM, 11-Feb-2025

दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने डाला वोट

दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने अपनी पत्नि रेणुका यादव और बेटे प्रखर यादव के साथ बोरसी भाठा रेलवे फाटक के पास स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, और एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दें।

10:33 AM, 11-Feb-2025

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया मतदान

दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जेआरडी स्कूल के मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने निगम शहर क्षेत्र के नागरिको से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें।

10:32 AM, 11-Feb-2025

सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी

रायपुर में नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा में मतदाताओं की उमड़ी भीड़ है। आदर्श मतदान केंद्र में मतदाता सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ले रहे हैं।

10:30 AM, 11-Feb-2025

रायपुर में मतदाताओं में दिखा उत्साह, मतदान केंद्रों में उमड़ी भीड़

नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा और अभनपुर के मतदान केंद्रों में कतार में लगकर लोग अपनी बारी का इंतेजार करते दिखे रहे हैं।  जिले की सभी 11 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से जारी है।

10:28 AM, 11-Feb-2025

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया मतदान

रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक फॉरेस्ट रेंज ऑफिस पंडरी के मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

10:27 AM, 11-Feb-2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने परिवार संग किया मतदान

नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने  सह परिवार मतदान किया। सभी से  अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने और विकास के लिए मतदान करने की अपील की है।

10:24 AM, 11-Feb-2025

मतदान के लिए लाइन में खड़े नजर आए छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोगों के साथ लाइन में लगकर सपरिवार मतदान किया।

10:18 AM, 11-Feb-2025

भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने किया मतदान

भाजपा की महापौर की प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने परिवार के सदस्यों के साथ कोतवाली के सामने थाना स्कूल के बूथ में मतदान किया। मतदान करने से पूर्व राजपूत ने वोटिंग से पहले बीजेपी की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।  मतदान करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए राजपूत ने कहा की कोरबा शहर के मतदाता भाई- बहन कांग्रेस के 10 साल के कुशासन पर बटन दबाने जा रहे हैं।  कोरबा के स्वर्णिम काल के लिए मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन को चुनने जा रहे हैं। अटल विश्वास पत्र पर बटन दबाने जा रहे हैं।  राजपूत ने कहा की आज सभी वार्डों से मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह नर आ रहा है। निश्चित तौर पर कोरबा निगम में इसबार बदलाव होने जा रहा है।.

10:17 AM, 11-Feb-2025

कांग्रेस नगर निगम की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी का भाजपा पर बड़ा आरोप

कांग्रेस नगर निगम की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने शारदा विहार स्थित वीनस हाई सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। उषा तिवारी ने कहा कि इस चुनाव में धनबल का बहुत प्रयोग किया गया है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जनता जरूर चुनेगी उषा तिवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा की गुंडागर्दी सामने आई है और कांग्रेस से कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जनता जरुर बताएगी। उन्होंने अपील की है कि इस बार अधिक से अधिक संख्या में लोग वोट दे और धन बल को छोड़कर एक सामान्य और सहज व्यक्ति को वोट दें।

10:15 AM, 11-Feb-2025

बीजापुर में 10 बजे तक 13.41 फीसदी मतदान

बीजापुर नगरीय निकाय के 15 वार्डो के लिए 18 मतदान केंद्रों में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ है। 10 बजे तक 13.41 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

10:12 AM, 11-Feb-2025

भाटापारा में मतदान के लिए लगी वोटर्स की लंबी कतार

भाटापारा के 61 मतदान केंद्र में नगर पालिका अध्यक्ष व 31 वार्डो के पार्षद के लिए 51681 मतदाताओं का अलग अलग मतदान केंद्र में मतदान जारी है। भाटापारा रामलीला मैदान में मतदान केंद्र में मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है।


 

10:07 AM, 11-Feb-2025

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने डाला वोट, किया जीत का दावा

 छत्तीसगढ़ में निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका , नगर पंचायत में चुनाव हो रहा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर के अमेरी स्थित सेन्ट फ़्रांसिस स्कूल में मतदान किया। उन्होंने दिल्ली में हुई बम्पर जीत के साथ प्रदेश के सभी नगर निगम में बम्बर जीत का दावा किया है। 
 

10:02 AM, 11-Feb-2025

 कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा मतदान के लिए केंद्र पहुंचे।

09:53 AM, 11-Feb-2025

कबीरधाम जिले के दो नगर पालिका व 5 नगर पंचायत में वोटिंग जारी 

कबीरधाम जिले के दो नगर पालिका व 5 नगर पंचायत के मतदान केन्द्र में वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान का समय आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। जिले के सात नगरीय निकाय में नगर पालिका कवर्धा, पंडरिया व नगर पंचायत अंतर्गत पांडातराई, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और इंदौरी के 120 वार्डों के लिए 145 मतदान केन्द्र बनाया गया है। मतदाताओं की संख्या 78 हजार 817 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 38 हजार 578, महिला मतदाताओं की संख्या 40 हजार 239 है। सबसे बड़े नगर पालिका कवर्धा अंतर्गत वार्ड की संख्या 27 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 39 हजार 276 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 19 हजार 271, महिला मतदाताओं की संख्या 20 हजार 05 है। कवर्धा नगर पालिका अंतर्गत कुल 52 मतदान केन्द्र है। नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत वार्ड की संख्या 18 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 14 हजार 715 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 7 हजार 150, महिला मतदाताओं की संख्या 07 हजार 565 है। पंडरिया नगर पालिका अंतर्गत कुल 18 मतदान केन्द्र है। बाकि नगर पंचायत में 15-15 वार्ड के हिसाब से मतदान केन्द्र बनाए गए है।

09:50 AM, 11-Feb-2025

कलेक्टर हरिस एस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मतदान किया

जगदलपुर में नगरीय निकाय निर्वाचन में कलेक्टर हरिस एस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मतदान केन्द्र 11 (भैरम देव वार्ड) में कतार में खड़े होकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

09:44 AM, 11-Feb-2025

बेमेतरा में एक नगर पालिका और 9 नगर पंचायत में वोटिंग जारी

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। जिले में एक नगर पालिका और 9 नगर पंचायत में पार्षद व अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हो रही है। इन निकाय क्षेत्र के लिए 171 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें बेमेतरा नगर पालिका में सबसे ज्यादा 36 मतदान केंद्र शामिल हैं, जबकि 9 नगर पंचायतों में प्रत्येक के लिए 15-15 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। कुल 75 हजार 106 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 38 हजार 506 महिला मतदाता व 36 हजार 577 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इस चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। जिला प्रशासन व पुलिस ने मतदाताओं, मतदानकर्मियों की सुरक्षा, सुविधा का खास ध्यान रखा है। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही सभी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा व एसएसपी रामकृष्ण साहू ने आज सुबह विभिन्न मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया है।

09:42 AM, 11-Feb-2025

कोरबा में वोटिंग से पहले बीजेपी की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की है। संजू देवी ने हनुमान चालीसा पढ़ी और मां सर्वमंगला का आशीर्वाद लिया। परिवार संग पहुंचीं।

09:39 AM, 11-Feb-2025

जगदलपुर के ज्यादातर बूथों पर ईवीएम खराब की सूचना

जगदलपुर शहर के महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 47 में सुबह 8 के बाद भी मतदान शुरू नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी की वजह से मतदान शुरू नहीं हुआ है। मतदाता अपने मतों का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े हुए हैंं। शहर के कई वार्डों के पोलिंग बूथों में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी होने की सूचना मिल रही है। जगदलपुर निगम में महापौर के लिए वोटिंग चल रही है। 5 महापौर और 154 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं। 124 पोलिंग बूथ पर 1 लाख 436 वोटर्स वोट डाल रहे हैं। जगदलपुर में कुल 124 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जहां मतदान चल रहा है। यहां कुल 1 लाख 436 मतदाता हैं। जिसमें 47 हजार 557 पुरुष और 52 हजार 852 महिला मतदाता हैं। वहीं तृतीय लिंग के 27 वोटर्स हैं। पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा है।

09:39 AM, 11-Feb-2025

कांग्रेस नेता राजीव शर्मा ने भी किया मतदान

09:38 AM, 11-Feb-2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी किया मतदान

09:31 AM, 11-Feb-2025

जगदलपुर में ईवीएम खराब

खराब मशीनों की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। लगातार मशीनों में गड़बड़ी की भी आशंका है। कैसे निष्पक्ष चुनाव होगा। छत्रपति शिवाजी वार्ड के बूथ दीप्ति कान्वेंट में यहां पर लगातार इस तरीके की शिकायत आ रही है।

09:30 AM, 11-Feb-2025

रायपुर से भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोरा भाटा स्थित मतदान केंद्र में वोटिंग की।

रायपुर में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने वोटिंग से पहले मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया।

09:29 AM, 11-Feb-2025

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने किया अपने मत का उपयोग

09:27 AM, 11-Feb-2025

जांजगीर चाम्पा जिला नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान

जांजगीर चाम्पा जिला नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयारी पूरी हो गई है। एक ईवीएम मशीन से अध्यक्ष के लिए सफेद और पार्षद के लिए गुलाबी लेबल में मतदान किया जा रहा है। जिले में 3 नगर पालिका और 8 नगर पंचायत हैं। जिसमें 610 प्रत्याशियों को एक लाख 49 हजार 900 के मतदान की प्रक्रिया में शामिल होंगे। वहीं वार्ड 19 के मतदान केंद्र में कलेक्टर आकाश छिकारा सपत्नीक मतदान करने पहुंचे। नागरिकों को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील है। वहीं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने भी मताधिकार का प्रयोग किया और मतदाताओ को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। 

09:25 AM, 11-Feb-2025

कांकेर में 1 नगर पालिका और 4 नगर पंचायतों में मतदान

कांकेर जिले के 1 नगर पालिका और 4 नगर पंचायतों में मतदान हो रहा है। जिले भर में 85 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले के 47,179 मतदाता मतदान करेंगे। सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

09:21 AM, 11-Feb-2025

कांकेर में ईवीएम खराब

कांकेर में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 बरदेभाटा वार्ड में मशीन खराब हो गई है। आधा घंटे से अधिक समय से मशीन खराब है। मतदान रुका हुआ है। मतदाताओं की लंबी कतार लग गई है।

09:18 AM, 11-Feb-2025

मतदान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने पर जा सकते हैं जेल

कोरबा में युवा और अन्य वर्ग के मतदाता, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप स्टेटस में अपनी फोटो और वीडियो डालने की एक आदत बना रखी है। यह आदत यदि निर्वाचन कानून के उल्लंघन करता है, तो जेल भी पहुंचा सकता है। यदि किसी मतदाता के द्वारा मतदान करते समय फोटो खींचने, मतदान का बटन दबाते हुए वीडियो व रिल्स बनाने, सेल्फी लेने, साथ ही उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया जाता है। तो इससे मतदान की गोपनीयता भंग हो जाती है। किसी भी परिस्थिति में कोई भी मतदाता मतदान करते समय स्वयं का या बैलेट यूनिट का बटन दबाते हुए फोटो, वीडियो, सेल्फी नहीं ले सकता है। इसे सुनिश्चित करने को लेकर मतदान कक्ष में मोबाइल लेकर प्रवेश निषेध रहेगा। वहीं प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि पीठासीन पदाधिकारी द्वारा दिए गए अनुमति वाले स्थान से ही मतदान का कवरेज करेंगे। किसी भी परिस्थिति में बैलेट यूनिट का फोटो, वीडियो नहीं लेंगे। यदि निर्देशों का अनुपालन कोई नहीं होता है और ऐसा करते हुए अगर कोई व्यक्ति पकड़ा जाता है तो पीठासीन पदाधिकारी तत्काल इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट को देंगे और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके तहत तीन महीने की जेल या आर्थिक दंड या दोनों के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान है।

09:07 AM, 11-Feb-2025

गौरेला पेंड्रा मरवाही में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

नगरीय निकाय चुनाव के लिए बनाए गए आदर्श मतदान केंदों में मतदाता सुबह से ही अपना वोट कास्ट करने के लिए उमड़ने लगा गए हैं। मतदान केंद्रों में मॉक ड्रिल के बाद आदर्श मतदान केंद्रो में मतदाता तय समय पर वोट डालने उमड़कर सामने आ रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए काफी अच्छा दृश्य है। वोटिंग शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर मतदाता अपना वोट कास्ट करने सुबह से ही मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं। नगर सरकार का चयन करने में बड़ी संख्या में नगर सरकार का चयन करने बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों में सुबह से पहुंच रहे हैं। आदर्श मतदान केंद्रों में प्रशासन ने इस बार शानदार व्यवस्था की है। जिले में लगभग 56 मतदान केंद्रों में मतदान होना है। जिसके लिए प्रशासन ने पहले ही सारी व्यवस्था चाक चौबंद कर रखी है। वहीं गौरेला नगर पालिका परिषद के लिए वार्ड क्रमांक सात में वोटिंग शुरू होने के साथ ही ईवीएम में दिक्कत आ गई। जिसकी वजह से यहां पर मतदान लगभग 20 मिनट देरी से शुरू हो सका। साथ ही गौरेला के वार्ड क्रमांक सात पर 90 साल से ऊपर के व्यक्ति ददई चक्रधारी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया।

08:59 AM, 11-Feb-2025

बिलासपुर से भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने किया वोट

08:43 AM, 11-Feb-2025

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज मतदान किया है। बाल मंदिर के मतदान केंद्र क्रमांक 62 में सुबह 8 बजे उन्होंने वोट डाला है।

08:24 AM, 11-Feb-2025

महापौर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने बोरसी स्कूल में डाला वोट

08:03 AM, 11-Feb-2025

निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। जो शाम 5 बजे तक होगा। मतदान केन्द्रों में सारी व्यवस्था हो चुकी थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। 

07:35 AM, 11-Feb-2025

तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव 

17, 20, 23 फरवरी को होंगे पंचायत चुनाव के वोटिंग
18, 21 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की मतगणना
जिला पंचायत सदस्यों के 433 पदों के लिये होंगे चुनाव
24 फरवरी तक निकाय चुनाव संपन्न हो जायेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

06:58 AM, 11-Feb-2025

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 कार्यक्रम

11 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव के लिये होंगे मतदान
15 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव की होगी मतगणना
एक ही चरण में नगरीय निकाय चुनाव
10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में होंगे चुनाव
नगरीय निकाय में ईवीएम से होंगे चुनाव
18 तरह के पहचान पत्र मान्य किये गये हैं

06:38 AM, 11-Feb-2025

आज सार्वजनिक अवकाश 

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने 11 फरवरी मंगलवार को नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने भी मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही नवा रायपुर अटल नगर में संवेतनिक अवकाश घोषित किया गया है।

06:27 AM, 11-Feb-2025

रायपुर नगर निगम में के कुल 70 वार्डों में 1 हजार 95 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 954 और महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 16 हजार 908 है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 256 है। जिले में सभी नगरीय निकायों के 240 वार्ड में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष मतदाता 5 लाख 83 हजार 807, महिला मतदाता 5 लाख 84 हजार 307 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 259 हैं। रायपुर नगर निगम में मतदान को सुचारू रुप से कराने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर तैनात किये गये हैं।

06:05 AM, 11-Feb-2025

CG Nikay Chunav 2025 Live: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए मतदान खत्म, धमतरी में वोट डालने पहुंचे शख्स की मौत

छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी यानी आज नगरीय निकाय चुनाव के लिये मतदान कराये जाएंगे। इस दौरान जनता अपने वोटिंग से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में क्रमश: मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के भाग्य का फैसला करेगी। रायपुर नगर निगम समेत 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें