फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Lok Sabha Phase 1 Election Live: शाम पांच बजे तक 64.73 फीसदी मतदान, UBGL ब्लास्ट में घायल जवान बलिदान

Fri, 19 Apr 2024 06:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर

खास बातें

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Polling Live News: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान हुआ लोगों ने बढ़चढ़कर मताधिकार का प्रयोग किया। कई इलाकों में तीन बजे तक मतदान खत्म हो गया है। चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा है। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:20 PM, 19-Apr-2024

बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान का समय खत्म

बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान का समय खत्म, अब जो मतदाता बूथ के अंदर हैं, वहीं वोट कर सकेंगे।
 

04:18 PM, 19-Apr-2024

विवाह के बाद दूल्हा- दुल्हन ने किया मतदान

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 42 में दूल्हा देवेश ठाकुर एवं दुल्हन गंगोत्री ठाकुर ने विवाह के तुरंत बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया और बाकी मतदाताओं के लिए एक मिसाल पेश की।

 

 

03:50 PM, 19-Apr-2024

बस्तर में तीन बजे तक 58.14 प्रतिशत मतदान

बस्तर में तीन बजे तक 58.14 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसके साथ ही बस्तर लोकसभा सीट के छह विधानसभा में मतदान का समय पूरा हो चुका है। वहीं बाकी जगहों पर मतदाता शाम पांच बजे तक वोट कर सकेंगे।

विज्ञापन
03:23 PM, 19-Apr-2024

बलिदान हुए देवेंद्र कुमार सेठिया

बीजापुर के थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत गलगम क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवान देवेंद्र कुमार सेठिया UBGL सेल ब्लास्ट होने से घायल हो गए थे जिनको उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उपार के दौरान देवेंद्र कुमार सेठिया बलिदान हो गए। 
  
 

03:13 PM, 19-Apr-2024

कोण्डागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में तीन बजे तक खत्म

बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कोण्डागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में तीन बजे तक खत्म हो चुका है। इसके आलावा बाकि जगहों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। नक्सल प्रभावित सीट होने की वजह से तीन बजे तक ही मतदान होना था।
 

विज्ञापन
02:45 PM, 19-Apr-2024

बीजापुर में दो कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई 

बीजापुर में निर्वाचन में लापरवाही बरतने की शिकायत सही पाए जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दो कर्मचारियों पर निलंबन की कर्रवाई की हैं। निलंबन अवधि में कर्मचारियों का मुख्यालय जिला पंचायत कार्यालय व जनपद पंचायत कार्यालय बीजापुर निर्धारित किया गया है।

02:30 PM, 19-Apr-2024
कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान 

कमिश्नर बस्तर संभाग श्याम धावड़े और आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 19 अप्रैल शुक्रवार को जगदलपुर शहर के शहीद भगतसिंह हाईस्कूल में स्थापित मतदान केन्द्र क्रमांक 75 में तथा  कलेक्टर विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने भैरमगंज स्कूल स्थित मतदान केंद्र 104 में सपरिवार कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान उन्होंने आदर्श मतदान केंद्र परिसर में बनाये गए सेल्फी जोन में सेल्फी भी ली। इस अवसर पर कमिश्नर, आईजी, बस्तर कलेक्टर ने बस्तर लोकसभा के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में व्यापक सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

कमिश्नर श्याम धावड़े ने बस्तर संभाग के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र का महापर्व है और मतदाता के रूप में हम सभी को बहुमूल्य अधिकार मिला हुआ है इसका उपयोग अवश्य करें। 

आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बस्तर अंचल के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाना हम सब की सयुंक्त जिम्मेदारी है इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सभी मतदाता अपने घर से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचे और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 

 

 

02:24 PM, 19-Apr-2024
लाइन में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला

महारानी वार्ड बूथ क्रमांक 138 कृषि उपज मंडी में मतदाता धूप में खड़े होकर मतदान करने के लिए मजबूर।

01:56 PM, 19-Apr-2024
कनाडा से आकर किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कनाडा से आकर रविंद्र सिंह ने किया मतदान

रविंद्र सिंह कनाडा से वोटिंग करने अपने गृह क्षेत्र जगदलपुर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।  

 

01:46 PM, 19-Apr-2024
मतदान को लेकर खासा उत्साह - फोटो : अमर उजाला

नक्सली इलाक़ों में हो रही है अच्छी वोटिंग

सुकमा जिले में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नक्सल प्रभावित इलाकों से ग्रामीण अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे रहे हैं। केरलापाल के पोंगाभेजी, रबड़ीपारा और सिरसट्टी इलाके से बड़ी संख्या में आदिवासी ट्रैक्टरों में सवार होकर वोट डालने पहुंच रहे हैं
  
 

01:41 PM, 19-Apr-2024

बस्तर में एक बजे तक 42.57 प्रतिशत मतदान

बस्तर में एक बजे की स्थित में 42.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। 11 बजे तक 28.12 प्रतिशत और नौ बजे की स्थिति में 12.2 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

विधानसभा वार वोटिंग प्रतिशत
कोंडागांव में 56.12%
कोंटा में 32.10% 
चित्रकोट में 42.03%
जगदलपुर में 41.19%
दंतेवाड़ा में 45.86%
नारायणपुर में 47.20%
बस्तर में 49.32%
बीजापुर में 24.93%

01:07 PM, 19-Apr-2024
दीपक बैज ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने परिवार के साथ किया मतदान

पहले चरण के मतदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने परिवार के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 

01:03 PM, 19-Apr-2024

मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह

बस्तर लोकसभा सीट के नारायणपुर जिले के तहत आने वाले छोटे डोंगर गांव में एक अलग ही नजारा देखने को मिला है। ग्रामीण मतदान के समय से पहले ही पोलिंग बूथ पर पहुंच गए थे। मतदान केंद्र का गेट खुलने पर मतदाताओं ने वोट डालने के लिए दौड़ लगाते हुए लाइन में लगे। 

12:45 PM, 19-Apr-2024

आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के चिह्का में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान के घायल होने की जानकारी मिल रही है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के अतिसंवेदनशील ग्राम चिह्का में एरिया डॉमिनेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ के सहायक सेनानी मनु एचसी घायल हो गए हैं। उन्हें बायें हाथ और बायें पैर में चोट आई है। 
 
यह घटना चिह्का पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के दौरान हुई है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ईवाक्यूएट किया जा रहा है।

12:00 PM, 19-Apr-2024
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

जवान के घायल होने पर सीएम साय ने जतया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

11:52 AM, 19-Apr-2024
मतदान के लिए लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला

नारायणपुर के फरसगांव के रहने वाले भाजपा नेता पंचमदास मानिकपुरी की दो दिन पहले नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। नक्सलियों के भय से मुक्त होकर आज उसी क्षेत्र में भारी संख्या में ग्रामीण  मतदान कर रहे हैं। वोटिंग करने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। वोटर्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

11:41 AM, 19-Apr-2024

बस्तर में 11 बजे तक 28.12 प्रतिशत मतदान

बस्तर में 11 बजे तक 28.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। नौ बजे की स्थिति में यहां 12.2 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

विधानसभा वार वोटिंग प्रतिशत
कोंडागांव में 35.51%
कोंटा में 15.42% 
चित्रकोट में 35.81%
जगदलपुर में 29.40%
दंतेवाड़ा में 27.05%
नारायणपुर में 27.80%
बस्तर में 35.78%
बीजापुर में 17.11%

11:16 AM, 19-Apr-2024

डिप्टी सीएम ने लोगों से की मतदान की अपील

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। मैं बस्तर संसदीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील करता हूं। बस्तर में मतदान प्रतिशत 100% पहुंचना चाहिए।

11:08 AM, 19-Apr-2024

यूबीजीएल सेल फटा जवान हुआ जख्मी

बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके में एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ की टीम में तैनात एक जवान का यूबीजीएल सेल ब्लास्ट होने से जख्मी हो गया। पुलिस के मुताबिक गलगम पोलिंग बूथ से 500 मीटर की दूरी पर एरिया डॉमिनेशन पर पार्टी निकली थी। घायल जवान का प्राथमिक उपचार कर इवाक्यूएट किया जा रहा है।

10:59 AM, 19-Apr-2024
निर्मला कमलाकर बीड़वई - फोटो : अमर उजाला

निर्मला कमलाकर बीड़वई ने किया मतदान

सुकमा की निर्मला कमलाकर बीड़वई (86 साल), जो कि पिछले महीने पक्षाघात (सीवीए) से उबरी हैं। उन्होंने आज सुबह व्हीलचेयर पर जाकर मतदान किया है।
 

10:56 AM, 19-Apr-2024
धीमी गति से हो रहा मतदान - फोटो : अमर उजाला

जगदलपुर के धरमपुरा बूथ क्रमांक 4 में धीमी गति से चल रहा मतदान

जगदलपुर, धरमपुरा बूथ क्रमांक 4 कंगोली एलआईसी के आगे की स्थिति यह है कि यहां लगभग 400 से 500 मतदाता चिलचिलाती धूप में खड़े हैं। प्रशासन की अव्यवस्था साफतौर पर देखी जा सकती है। मतदान भी बहुत धीमी गति से चल रहा है। 

 

10:46 AM, 19-Apr-2024
बस्तर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

मतदान के बाद बस्तर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी

अपने मताधिकार का उपयोग करने के उपरांत लोकसभा बस्तर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर, आईजी, एसपी, कमिश्नर, निगम आयुक्त, सीईओ ने खिंचवाई फ़ोटो। 

10:45 AM, 19-Apr-2024

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी शून्य में आउट होने वाली है- डिप्टी सीएम

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस बिखर रही है। रोज सैकड़ों हजारों की संख्या में कांग्रेसी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस की हालात खराब है। राजनांदगांव में भी कांग्रेस की हालात खराब है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी शून्य में आउट होने वाली है।

10:38 AM, 19-Apr-2024

पोंलिग बूथ में बस्तर की संस्कृति की झलक

जगदलपुर के लालबाग स्थित भगत सिंह स्कूल में आदर्श पोंलिग बूथ नगर निगम प्रशासन के द्वारा बस्तर की संस्कृति की झलक बनाया गया है। 



 

10:35 AM, 19-Apr-2024
पुलिसकर्मियों ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मियों ने भी किया मतदान

पुलिसकर्मियों ने भी किया मतदान। 

 

10:23 AM, 19-Apr-2024

बस्तर लोकसभा सीट के विधानसभा वार वोटिंग प्रतिशत

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी है। वहीं दो घंटों में 12.2 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
कोंडागांव में 11.50%
कोंटा में 6.70% 
चित्रकोट में 10.27%
जगदलपुर में 14.53%
दंतेवाड़ा में 14.34%
नारायणपुर में 13.49%
बस्तर में 17.50%
बीजापुर में 7.08 %

10:09 AM, 19-Apr-2024

निर्वाचन में लापरवाही पर दो कर्मचारी निलंबित

बीजापुर में निर्वाचन में लापरवाही बरतने की शिकायत सही पाए जाने पर  जिला निर्वाचन अधिकारी ने दो कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई की हैं। निलंबन अवधि में कर्मचारियों का मुख्यालय जिला पंचायत कार्यालय व जनपद पंचायत कार्यालय बीजापुर निर्धारित किया गया है। 

09:45 AM, 19-Apr-2024

बस्तर में सुबह नौ बजे तक 12.02 फीसदी मतदान

छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर सुबह नौ बजे तक 12.02 फीसदी मतदान हुआ है। बस्तर से कांग्रेस के उम्मीदवार कवासी लखमा ने अपने परिजनों के साथ मतदान किया। 

09:26 AM, 19-Apr-2024

डीएम ने की बुजुर्ग मतदाता की मदद

जगदलपुर के मतदान केंद्र 103 पर मतदान के लिए पहुंचे मतदाता 79 वर्षीय रविंद्र दास की लाइन में लगे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने मदद की।

09:25 AM, 19-Apr-2024

नगर निगम आयुक्त ने डाला वोट

नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने मतदान किया।

09:09 AM, 19-Apr-2024

डीएम और एसपी ने परिवार के साथ डाला वोट

जगदलपुर मतदान केंद्र 103 पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने परिवार के साथ क़तार में लगकर मताधिकार का प्रयोग किया।

 

08:54 AM, 19-Apr-2024

भाजपा प्रत्याशी ने डाला वोट

बस्तर से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कतार में खड़े होकर मतदान किया। 


 

08:30 AM, 19-Apr-2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार के साथ किया मतदान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने परिवार के साथ मतदान किया।

08:27 AM, 19-Apr-2024

कतार में खड़े होकर किया इंतजार, फिर डाला वोट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव मतदान करने के लिए शांति नगर स्कूल  पोलिंग बूथ पर पहुंचे। यहां उन्होंने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। इसके बाद मतदान किया।

08:14 AM, 19-Apr-2024

पूर्व विधायक ने लाइन में लगकर डाला वोट

बीजेपी के पूर्व चित्रकोट विधायक रहे बैदू राम कश्यप भी लाइन में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार किया। उन्होंने कहा कि पहले करेंगे मतदान फिर करेंगे जलपान

08:12 AM, 19-Apr-2024

चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने किया मतदान

08:09 AM, 19-Apr-2024

मतदान को लेकर सुबह से लोगों में उत्साह

07:55 AM, 19-Apr-2024

मतदान केंद्र पर सुबह पांच बजे से मतदाताओं की भीड़

बस्तर जिले की नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बड़े अलनार मतदान केंद्र पर सुबह पांच बजे से मतदाताओं की भीड़ लगी है।

07:36 AM, 19-Apr-2024

जिला निर्वाचन अधिकारी ने रात में मतदान केंद्रों का लिया जायजा

जगदलपुर में मतदान को लेकर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार की रात 11 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. निकले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भैरमगंज स्कूल के 04 मतदान केंद्रों, विवेकानंद स्कूल के तीन मतदान केंद्रों, अगहनपुर स्कूल के तीन मतदान केंद्र, डा.भीम राव अम्बेडकर स्कूल के 05 मतदान केंद्र और रेलवे कालोनी स्कूल के 04 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मतदान दलों की सदस्यों से चर्चाकर उनकी तैयारी और मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में संज्ञान ली साथ-साथ सुरक्षा के लिए तैनात जवानों की उपस्थिति का भी जायजा लिया। 

07:06 AM, 19-Apr-2024

60 हजार जवान हैं तैनात

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस सीट पर 196 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इसके सुरक्षा को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम कर चुकी है। बस्तर में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पिछले एक सप्ताह से 60 हजार जवान तैनात हैं।
 

07:00 AM, 19-Apr-2024

महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा 

बस्तर लोकसभा में कुल 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता हैं। इसमें से पुरुष मतदाता की संख्या सात लाख 746 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या सात लाख 71 हजार 679 हैं। वहीं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 52 है। इसमें 18 से 19 साल के मतदाताओं को संख्या 47 हजार 10 है, दिव्यांग 12 हजार 703, 85 प्लस तीन हजार 487 और 100 प्लस मतदाताओं की संख्या 119 है। 
 

06:52 AM, 19-Apr-2024

बस्तर में 11 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बताया कि बस्तर लोकसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें से तीन उम्मीदवार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल से हैं। छह रजिस्ट्रीकृत और दो निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 

06:37 AM, 19-Apr-2024

सुबह सात से तीन बजे तक होगा मतदान

बस्तर लोकसभा चुनाव के लिए कुल 1961 मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें 1957 मूल मतदान केंद्र हैं। वहीं चार सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा में सुबह सात से तीन बजे तक मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया कि बस्तर और जगदलपुर में सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं 800 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी।

06:06 AM, 19-Apr-2024

CG Lok Sabha Phase 1 Election Live: शाम पांच बजे तक 64.73 फीसदी मतदान, UBGL ब्लास्ट में घायल जवान बलिदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर आज मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली है। निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया कि नक्सली इलाका होने के कारण यहां पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस सीट के लिए दो अलग-अलग समय पर मतदान होगा। उन्होंने मतदाताओं को निष्पक्ष रूप से वोट करने की अपील की है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें