कितने लोगों से सवाल पूछा जाता है?: वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद श्रीवास्तव बताते हैं कि एग्जिट पोल कराने के लिए सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल का रिपोर्टर अचानक से किसी बूथ पर जाकर वहां लोगों से बात करता है। इसमें पहले से तय नहीं होता है कि वह किससे सवाल करेगा? आमतौर पर मजबूत एग्जिट पोल के लिए 30-35 हजार से लेकर एक लाख वोटर्स तक से बातचीत होती है। इसमें क्षेत्रवार हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाता है।
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46-56 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन-पांच सीटें मिलेंगी।
आज तक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी।
पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान का समय अलग-अलग है। प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक और दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
ये एजेंसी और चैनल कराते हैं सर्वे
प्रदेश की कुल आबादी में 32 फीसदी आदिवासी वर्ग यानी की अनुसूचित जनजाति से है। 13 फीसदी आबादी एससी यानी की अनुसूचित जाति वर्ग से आती है और सबसे बड़ा जनाधार जो की 47 फीसदी है वह ओबीसी वर्ग से है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम- 2018
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद आगामी तीन दिसंबर को मतगणना होगी। कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र पंडरिया व कवर्धा में सात नवंबर को मतदान हुआ था।