02:32 PM, 30-Oct-2023
छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से भी अच्छा है- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से भी अच्छा है, वह तो दिखावे का मॉडल था, लाखों किसानों को करोड़ों रुपए की सब्सिडी दी गई है, लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया है, बिजली बिल आधा किया है, वन उपज के जरिए आय बढ़ाई गई, मिलेट के बड़े-बड़े प्रोडक्शन के प्लांट लगाए गए, बस्तर जो हिंसा के लिए जाना जाता था आज अपने मिलेट के लिए जाना जा रहा है। अपनी संस्कृति के लिए जाना जा रहा है इतने सारे बड़े-बड़े काम किए हैं।