फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election Live: भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, शाह बोले- दिल्ली भेजा जाता है छत्तीसगढ़ का पैसा

Fri, 03 Nov 2023 05:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

खास बातें

Chhattisgarh Election, Amit Shah Raipur Visit Today:  छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी कर दिया है। यहां देखिए पल-पल का अपडेट।     
 
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:07 PM, 03-Nov-2023


04:03 PM, 03-Nov-2023



03:51 PM, 03-Nov-2023






 

विज्ञापन
03:49 PM, 03-Nov-2023








 

03:39 PM, 03-Nov-2023

यहां देखें भाजपा का पूरा घोषणा पत्र
 


 

विज्ञापन
03:34 PM, 03-Nov-2023

छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र

1. 21 कुंतल प्रति एकड़ धान खरीदी 3100 रुपए पर खरीदी।

2 महतारी वंदन योजना

3. 18लाख पीएम आवास बनायेंगे।

4. तेंदूपता संग्रहण 5500 पर

5, चरण पादुका फिर शुरु करेंगे।

6 10 लाख तक फ्री उपचार, 500 नए जन औषधि केंद्र 

7. यूपीएससी को तर्ज पर परिक्षाएं होंगी।

8. युवाओं को को 50 प्रतिशत लोन

10.गरीब परिवार को 500 में गैस सिलेंडर 

11. एम्स की तर्ज पर नए संस्थान बनेंगे।

 

03:34 PM, 03-Nov-2023

भूपेश कांग्रेस का एटीएम हैं- शाह

अमित शाह ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में भी विकास कार्य किए हैं। फर्जी पेन ड्राइव बनाने में सीएम भूपेश को महारथ हासिल है। गोबर, शराब, गोठान,  मिनरल में भ्रष्टाचार किया। दलित युवा निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया। विकास तो जरूर हुआ पर भ्रष्टाचार में हुआ है। भूपेश कांग्रेस का एटीएम हैं। 

03:33 PM, 03-Nov-2023

घोषणा पत्र केवल घोषणा नहीं संकल्प पत्र है- शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में बीजेपी की घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा की हमारा घोषणा पत्र केवल घोषणा नहीं संकल्प पत्र है। हम छत्तीसगढ़ को विकसित करने के लिए काम करेंगे। हमने राज्य के विकास के लिए काम किया है। इस राज्य को बीजेपी ने ही बनाया। हमने राज्य को पॉवर सरप्लस स्टेट बनाया। 

03:10 PM, 03-Nov-2023

घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर समेत भाजपा नेताओं के साथ घोषणापत्र जारी किया।

03:02 PM, 03-Nov-2023

छत्तीसगढ़ भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने  गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी कर दिया है । प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी किया है।  

 

02:27 PM, 03-Nov-2023

साजा प्रत्याशी ईश्वर साहू भी मौजूद रहे 

सभा में बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू भी मौजूद थे। ये वहीं ईश्वर साहू है, जिनके बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या ग्राम बिरनपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई थी। भाजपा ने इन्हें  प्रत्याशी बनाया है। ईश्वर साहू के संबंध में अमित शाह ने कहा कि ईश्वर साहू को चुनाव लड़ने हमने संदेश भेजा तो उन्होंने मना कर दिया। हमने उनको भुनेश्वर साहू के न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए मनाया। सभी का वोट भुनेश्वर साहू के न्याय की लड़ाई के लिए जरूरी है। 

 

02:19 PM, 03-Nov-2023

धर्मांतरण से आपसी संघर्ष बढ़ा- शाह

अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में बीते पांच वर्षों में धर्मान्तरण के मामले ज्यादा आए हैं। यहीं कारण है कि लोगों के बीच में आपसी संघर्ष बढ़ा है। धर्मान्तरण को रोकने का काम भाजपा करेगी। इसी प्रकारण ओबीसी के संबंध में कहा कि भाजपा ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक बनाया। पेट्रोप पंप व गैस एजेंसी में ओबीसी कोटा तय किया है। हमारे मंत्री मंडल में 35 प्रतिशत ओबीसी वर्ग के मंत्री है। जम्मू-कश्मीर से 370 को हटाया है। राम मंदिर को कांग्रेस सरकार ने बीते 70 साल से अटका कर रखा थी। हमारी सरकार ने मंदिर निर्माण को पूरा किया है। अगले वर्ष 2024 में हम 22  जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले है, जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं।
 

02:17 PM, 03-Nov-2023

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रीपेड सीएम बनाया- शाह

अमित शाह ने सभा के दौरान सीधे भूपेश बघेल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के खजाने पर अधिकार दलित-आदिवासी व पिछड़ा वर्ग का है। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के खजाने पर अधिकार जमाकर दिल्ली में बैठे भाई बहन को भेज रहे हैं। वे उनका एटीएम बन गए हैं। कांग्रेस ने प्रीपेड सीएम बनाया है। सारा पैसा दिल्ली चला जाता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ का विकास कैसे हो पाएगा। प्रीपेड सिम कार्ड पैसा खत्म होते ही बंद हो जाता है। वैसे ही सीएम है, पैसा खत्म न हो इस कारण कई घोटले किए गए है। 

02:17 PM, 03-Nov-2023

एक-एक पाई का हिसाब लेंगे- शाह

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने गोबर के नाम पर घोटाला किया है। इसके अलावा पीडीएस में 600, महादेव एप में पांच हजार करोड़ रुपए, सीजीपीएससी घोटाला भी है। स्थिति ऐसी है कि इन्हीं घोटालों के कारण भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ दलित-आदिवासी युवाओं ने रायपुर में नग्न विरोध प्रदर्शन किया था। अमित शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद हम सभी घोटाले की जांच कराएंगे। एक-एक पाई का हिसाब लेंगे।

02:15 PM, 03-Nov-2023

कभी गोबर का घोटला नहीं सुना- शाह

कबीरधाम जिले के ग्राम रणवीरपुर में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में प्रचार करने अमित शाह दोपहर एक बजे पहुंचे हुए थे। वे विजय संकल्प महारैली में शामिल हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में बीते पांच वर्ष में करोड़ों रुपए के घोटाले हुए है। इसमें दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला, 540 करोड़ रुपए के कोयला, गोठान समेत कई घोटाले सामने आए हैं। शाह ने कहा कि मैं 1980 से लेकर अब तक राजनीति में हूं, लेकिन मैने कभी भी गाय के गोबर का घोटाला नहीं देखा। 

01:44 PM, 03-Nov-2023

दिल्ली भेजा जा रहा हैं प्रदेश का पैसा- शाह

अमित शाह ने कहा कि अहक भूपेश बघेल दोबारा सत्ता में आ गयेतो प्रदेश का विकास पूरी तरह रुक जाएगा। प्रदेश का सारा पैसा दिल्ली भेजा जा रहा है।     

01:40 PM, 03-Nov-2023

कांग्रेस ने नहीं बढ़ाया भारत का गौरव- शाह

अमित शाह ने सीएम बघेल को चुनौती देते हुए कहा कि किसी भी सार्वजनिक मंच पर आकर अपने काम का हिसाब दें और भाजपा के काम का लें। शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने भारत का गौरव नहीं बढ़ाया। कभी रारम मंदिर के पक्ष में नहीं रही कांग्रेस। धारा 370 का कांग्रेस ने हमेशा विरोध किया।          
  

 

01:37 PM, 03-Nov-2023

जबरन धर्मांतरण को रोकने क काम करेंगे- शाह

धर्मांतरण को लेकर अमित शाह ने कहा कि हम किसी की धर्म और आस्था से खिलवाड़ नहीं करते। लेकिन जबरन धर्मांतरण नहीं होने देंगे। सरकार बनने के बाद धर्मांंतरम को रोकने का काम किया जाएगा ।          

01:34 PM, 03-Nov-2023

धान खरीदी को लेकर शाह का बघेल सरकार पर हमला

धान खरीदी को लेकर शाह ने बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने धान खरीदी को लेकर पीएम मोदी ने 74 हजार करोड़ रुपये भेजे हैं। भूपेश बघेल झूठ बोले रहे हैं। शाह ने कहा कि मैं सीएम बघेल को चुनौती देता हूं कि एक मंच पर आकर जितने काम किये हैं उनका लेखा जोखा दें।                

01:31 PM, 03-Nov-2023

दिल्ली के भाई-बहनों को पहुंचाया जा रहा प्रदेश का पैसा- शाह

अमित शाह ने कहा बघेल सरकार ने पांच साल में अगर कुछ किया है तो वो है भ्रष्टाचार, इसके अलावा बघेल सरकार ने कुछ नहीं किया। प्रदेश की जनता का पैसा, छत्तीीसगढ़ का पैसा सीएम बघेल दिल्ली के भाई-बहनों को पहुंचाया जा रहा है।       
     

01:29 PM, 03-Nov-2023

वादे से मुकरी बघेल सरकार- शाह

शाह ने बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि  प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ वादाखिलाफी किया है। शराबबंदी का वादा कियाथा लेकिन पांच साल पूरे हो गये लेकिन शराबबंदी नहीं की गई है। बघेल सरकार ने जिसने वादे  किये कोई भी वादा पूरा नहीं किया।            

01:26 PM, 03-Nov-2023

सीएम ने वादाखिलाफी की- शाह

 अमित शाह ने सीएम बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं आज बोलकर जाता हूं,आपकी की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनेगी और सरकार बनने के बाद जितने भी भ्रष्टाचार हुए सबकी जांच कराई जाएगी।       

01:23 PM, 03-Nov-2023

30 टका भूपेश कका- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पैसा दिल्ली भेजा जा रहा हैं तभी प्रदेश का विकास नहीं हो रहा है। शाह ने कहा कि प्रदेश का युवा सीएम बघेल को 30 टका भूपेश कका बोलकर तंज कस रहा है।         

01:21 PM, 03-Nov-2023

छत्तीसगढ़ को सीएम बघेल ने दिल्ली का एटीेम बना दिया- शाह

अमित शाह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सीएम बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम बघेल छत्तीसगढ़ का पैसा दिल्ली के भाई बहन के चरमों में डाल रहे हैं। छत्तीसगढ़ को सीएम बघेल ने दिल्ली का एटीेम बना दिया है। 

 

01:19 PM, 03-Nov-2023

शाह का सीएम बघेल पर हमला

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी जो कुछ भी दिल्ली से प्रदेश के लिए भेजते हैं उसको भूपेश बघेल रोक लेते हैं। शाह ने कहा कि  इस रुकावट को हटाने के लिए भाजपा को वोट दें।      

01:15 PM, 03-Nov-2023

शाह ने श्रीराम को प्रणाम करके संबोधन की शुरुआत की

अमित शाह ने भगवान श्रीराम को प्रणाम करके अपने संबोधन की शुरुआत की है। शाह ने छत्तीसगढ़ के विकाल के लिए भाजपा को वोट दें। अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए बाजपा को वोट दें। 

      

01:12 PM, 03-Nov-2023

जनसभा स्थल पहुंचे अमित शाह

कबीरधाम जिले के ग्राम रणवीरपुर में अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शाह पहुंच चुके हैं।  
    
 

12:53 PM, 03-Nov-2023

CG Election Live: भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, शाह बोले- दिल्ली भेजा जाता है छत्तीसगढ़ का पैसा

Chhattisgarh Election, Amit Shah Raipur Visit Today:  छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने  गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी किया है।  



 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें