12:03 PM, 29-Oct-2023
पंजाब के सीएम भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
CG Chunav 2023: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक आज रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। भगवंत मान आज सुबह 11 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। कोटा, कवर्धा, भानुप्रतापपुर और गुंडारदेही में रोड शो करेंगे। आज कोटा और कवर्धा में और 30 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर और गुंडारदेही में रोड शो कर चुनावी हुंकार भरेंगे। कल सोमवार को भगवंत मान का रोड शो राजधानी रायपुर के पहाड़ी चौक से निकल कर खालवाड़ा चौक और कबीर चौक होते हुए कर्मा चौक रामनगर तक जाएगी। आज भगवंत मान और संदीप कोटा से पार्टी के प्रत्याशी पंकज जेम्स, कवर्धा से प्रत्याशी राजा खड्गराज सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे। कोटा और कवर्धा में रोड शो करने के बाद भगवंत मान और संदीप पाठक रायपुर पहुंचेंगे। 30 अक्टूबर की सुबह दोनों भानुप्रतापपुर और गुंडरदेही उम्मीदवारों के समर्थन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और गुंडरदेही के प्रत्याशी जशवंत सिन्हा के समर्थन में प्रचार करेंगे। फिर रायपुर लौट कर शाम को रायपुर में रोड शो करेंगे।