फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Result Live: बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 10वीं में इशिका और 12 वीं में अखिल ने किया टॉप; देखें सूची

Wed, 07 May 2025 04:38 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क अमर उजाला, छत्तीसगढ़

खास बातें

 Chhattisgarh Board Result 2025 Direct Link: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पहली बार सीएम सचिवालय नया रायपुर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:27 PM, 07-May-2025

दसवीं के टॉपर्स
इशिका बाला 99.17 (कांकेर)
नमन कुमार कुंटिया 99.7 (जशपुर)
लिवांश देवांगन 99 (बलौदा बाजार) 
रिया केवट 98.83 (बालोद)
हेमलता पटेल 98.83 (रायगढ़) 
दीपेश प्रसाद यादव 98% (जशपुर)
अविनाश कुमार साहू 98% (बेमेतरा)
इंद्र जायसवाल 98.67 (कबीरधाम) 
प्रवीण प्रजापति 98.67 (शक्ति)

04:23 PM, 07-May-2025

अंबिकापुर की बालिकाओं ने 10वीं की परीक्षा में बनाई टॉप टेन में जगह
10वीं की परीक्षा में तीन छात्राओं ने प्रवीण सूची में स्थान बनाया है। 97.83 अंक के साथ भूमिका राजवाड़े ने पाया नौवीं रैंक, 97.67 अंक के साथ दिव्या चौहान और खुश्बू बारीक ने 10वां स्थान हासिल किया है। 

04:19 PM, 07-May-2025

हाईस्कूल में इतने छात्र हुए पास
छत्तीसगढ़ हाईस्कूल परीक्षा 2025 में कुल 323,094 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 145,141 लड़के और 177,953 लड़कियां थीं। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण छात्र 245,913 रहे, जिससे परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.53% रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.70% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.39% रहा।

विज्ञापन
04:18 PM, 07-May-2025

कक्षा 12वीं पास का पास प्रतिशत
छत्तीसगढ़ बोर्ड में 12वीं कक्षा के परिणाम में लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 88.07% है। 

04:16 PM, 07-May-2025

दसवीं में दूसरे स्थान पर लिवांश देवांगन 
दसवीं में दूसरे स्थान पर लिवांश देवांगन 99 फीसदी है। लिवांश देवांगन बलौदाबाजार से हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर तीन छात्रों ने बाजी मारी है।

विज्ञापन
04:11 PM, 07-May-2025

एक लाख 94 हजार 906 परीक्षार्थी पास
हायर सेकेंडरी परीक्षा का रिजल्ट 81.87% रहा। पास परीक्षार्थियों की कुल संख्या एक लाख 94 हजार 906 है। बालिकाओं का प्रतिशत 84.67 रहा। वहीं, बालकों का प्रतिशत 78.07 रहा।

04:03 PM, 07-May-2025

12वीं टॉपर 
अखिल सेन 98.20 (कांकेर)
श्रुति मंगथानी 97.40 (महेंद्रगढ़)
 वैशाली साहू 97.20 (बेमेतरा)
हिमेश कुमार यादव 97 (बलौदा बाजार)
हिमेश कुमार यादव 97% (बलोदा बाजार) 
लुभी साहू 97% (बलोदा बाजार)
निशा इक्का 96% (जशपुर)
पल्लवी वर्मा 96.60 (रायपुर)
कृतिका यादव 96.60 (रायगढ़)
धनेश्वरी यादव 96.40 प्रतिशत (रायपुर)
रुचिका साहू 96.40% (रायपुर)

03:47 PM, 07-May-2025

हायर सेकेंडरी में अखिल सेन ने किया टॉप
हायर सेकेंडरी में श्रुति ने टॉप किया है। श्रुति ने 98.20% अंक हासिल किए।

03:47 PM, 07-May-2025

हाईस्कूल में ईशिका बाला ने किया टॉप
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में 76.53% और 12वीं में 81.87% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हाईस्कूल में ईशिका बाला ने टॉप किया है। उन्होंने 99.17% अंक हासिल किए हैं।

03:39 PM, 07-May-2025

सभी को सफलता की बधाई
सीएम विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को सफलता के लिए बधाई दी। सीएम साय ने कहा, '10वीं और 12वीं के बेटा बेटियों को जिन्होंने सफलता हासिल की है। उनको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना देता हूं। सर्वप्रथम समस्त सफल विद्यार्थियों और टॉपर सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे बहुत ही प्रसन्नता है कि आप अपनी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रथम पायदान में सफल हुए हैं।'

03:37 PM, 07-May-2025

सीएम साय ने जारी किए  परीक्षा परिणाम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम जारी किए। सीएम साय ने कहा, 'आज छत्तीसगढ़ के लिए और विशेषकर हमारे 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा जिन बेटा-बेटियों ने दी, उनके लिए आज सौभाग्य का विषय है। माध्यमिक शिक्षा मंडल से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद। आज परिणाम जारी कर दिए गए हैं।'

02:58 PM, 07-May-2025

पिछले साल के टॉपर्स को नहीं मिली राशि
साल 2023-2024 के 10वीं और 12वीं के टाप-10 टॉपर्स को अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। टॉपरों को हर साल प्रोत्साहन के रूप में डेढ़ लाख रुपये मिलते हैं। इसके अलावा हेलीकाप्टर से सैर भी कराई जाती है।

02:55 PM, 07-May-2025

मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 36 केंद्र बनाए गए थे
माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि माशिमं ने 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 36 केंद्र बनाए गए थे। रायपुर जिले में जेएन पांडेय स्कूल और दानी गर्ल्स स्कूल को केंद्र बनाए गए थे। शिक्षकों ने रोज तय शेड्यूल में मूल्यंकन कार्य किया गया। बोर्ड ने 17 अप्रैल तक मूल्यांकन संपन्न कराने का लक्ष्य दे रखा था पर शिक्षकों ने भी लक्ष्य को हासिल कर लिया।

02:28 PM, 07-May-2025

मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी होगा रिजल्ट
10वीं और 12वीं के रिजल्ट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री सचिवालय फोर्थ फ्लोर मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर से जारी करेंगे। इसके पहले रायपुर स्थित सीएम हाउस से जारी होने वाला था। अब इसमें संशोधन किया गया है।

02:23 PM, 07-May-2025

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे 
. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
. होमपेज पर दिए गए 'Student Corner' सेक्शन में जाएं और 'परीक्षा परिणाम 2024' लिंक पर क्लिक करें।
. अब 'हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024' या 'हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024' में से अपनी कक्षा के अनुसार विकल्प चुनें।
. 'मुख्य परीक्षा' विकल्प पर क्लिक करें।
. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
. 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
. अब आपका बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।

02:13 PM, 07-May-2025

पिछले साल इंटर के टॉपर
पिछले साल इंटर में महक अग्रवाल ने 97.40 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। वहीं कोपल ने दूसरे स्थान पर रहीं, उन्होंने 97.00 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 

02:07 PM, 07-May-2025

पिछले साल हाई स्कूल के टॉपर
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 में हाई स्कूल की टॉपर जशपुर की सिमरन शब्बा रहीं, जिन्होंने 600 में से 597 अंक यानी 99.50% प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर गारियाबंद की होनिसा रहीं, जिन्होंने 98.83% अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर श्रेयांश कुमार यादव रहे, जिन्हें 98.33% अंक मिले। चौथे स्थान पर क्रमशः राहुल (98.17%), डॉली साहू, अंशिका और अर्पिता रहे।

01:54 PM, 07-May-2025

इतने बजे से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर के जरिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे।

01:35 PM, 07-May-2025

पिछले साल कुल इतना रहा पास प्रतिशत: CGBSE CG Board Result 2025
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने पिछले साल 2024 के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 9 मई को घोषित किए थे। पिछले साल कुल 2,61,077 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 80.74% छात्र सफल रहे। लड़कियों ने 83.72% की सफलता दर के साथ लड़कों (76.91%) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था।

01:15 PM, 07-May-2025

12वीं में 3.28 लाख विद्यार्थी हुए थे पंजीकृत
कक्षा बारहवीं में 3,28,716 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 6163 विद्यार्थियों का परीक्षा निरस्त किया गया है। पच्चीस नकल प्रकरण बना है और वही पांच विद्यार्थी जांच प्रकरण के दायरे में हैं। इस तरह लगभग 6200 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है।

12:57 PM, 07-May-2025

10वीं में 2.40 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
कक्षा 10वीं में 2,40,422 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 519 विद्यार्थियों को परीक्षा निरस्त किया गया। वहीं, परीक्षा के दौरान 16 नकल के सामने आए। 40 विद्यार्थियों का जांंच का प्रकरण है। इस तरह 575 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है।

12:38 PM, 07-May-2025

'परिणाम चाहे जैसा भी हो, बच्चों का मनोबल बनाए रखें'
भाटापारा के विभिन्न स्कूलों में भी छात्र-छात्राएं और अभिभावक चर्चाओं में व्यस्त नजर आ रहे हैं। कुछ छात्र जहां अच्छे अंकों की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, कुछ को परिणाम को लेकर चिंता भी सता रही है। एक स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया, 'बच्चों ने इस बार कड़ी मेहनत की है। हमें विश्वास है कि अधिकांश छात्र अच्छे अंक हासिल करेंगे। अभिभावकों से अनुरोध है कि परिणाम चाहे जैसा भी हो, बच्चों का मनोबल बनाए रखें।'

12:36 PM, 07-May-2025

भाटापारा में परिणाम को लेकर छात्रों में उत्सुकता और चिंता
परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्सुकता के साथ-साथ चिंता का माहौल भी देखा जा रहा है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब बेसब्री से अपने मेहनत का फल जानने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं।

12:23 PM, 07-May-2025

यहां देख सकेंगे परिणाम
विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा, परिणाम एसएमएस सेवा और अन्य पोर्टल्स के माध्यम से भी उपलब्ध रहेंगे। बोर्ड की ओर से यह सूचना जारी की गई है कि सभी संबंधित स्कूलों को भी परिणाम की प्रति भेज दी जाएगी ताकि छात्र अपने संस्थानों से भी जानकारी प्राप्त कर सकें।

12:10 PM, 07-May-2025

Board Result Live: बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 10वीं में इशिका और 12 वीं में अखिल ने किया टॉप; देखें सूची

CGBSE CG Board 10th and 12th Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज (7 मई) दोपहर तीन बजे जारी किए जाएंगे। पहली बार परीक्षा परिणामों की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं सीएम हाउस करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें