सोनीपत के खरखौदा ब्लॉक के गांव गढ़ी सिसाना में एक वोट से प्रत्याशी कविता को विजय घोषित किया गया है। कई दौर की मतगणना के बाद विवाद बढ़ने पर पोलिंग पार्टी ने पोलिंग कक्ष को बंद कर लिया और प्रशासन को मामले की सूचना दी गई। पोलिंग पार्टी की तरफ से जब प्रत्याशियों को हस्ताक्षर करने की बात कही तो एक वोट से हार रही प्रत्याशी राजी देवी ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण पोलिंग स्टेशन के बाहर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और खुद एएसपी डा. मयंक गुप्ता व थाना प्रभारी सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आला अधिकारियों की मौजूदगी में कविता को विजयी घोषित किया गया।
वहीं सोनीपत के गांव मलिकपुर में विक्की टांक 175 वोट से जीते हासिल की है।
सोनीपत के नाहरी गांव से पूजा ने 222 वोट से जीत हासिल की है।
छह बजे तक मतदान पूरा होने के बाद अब सरपंच व पंच के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। सोनीपत में गन्नौर से विधायक निर्मल चौधरी के गांव शेखपुरा से कर्मबीर ने 186 वोट से जीते हासिल की है।
कुरुक्षेत्र में शाम छह बजे तक 81 फीसदी पोलिंग हुई।
4 बजे तक 370721 वोट पोल हो चुके हैं।
घरौंडा के डेरा संजयनगर ग्राम पंचायत के पोलिंग बूथ पर उस समय विवाद हो गया जब एक पूर्व सरपंच की पत्नी को बूथ के अंदर बैठे होने पर दूसरी महिला प्रत्याशी ने एतराज जताया। पुलिस कर्मी ने शिकायत करने वाली महिला के पति को ही डांट दिया। इस पर विवाद हो गया। कई महिलाएं एकत्रित हो गईं और पुलिस कर्मी से भिड़ गईं। मतदान भी रुक गया। डीएसपी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करके मतदान को शुरू करवाया।
डेरा संजय नगर में मतदान चल रहा था, इसी समय एक महिला प्रत्याशी ने पुलिस कर्मी से कहा कि एक पूर्व सरपंच की पत्नी बूथ के अंदर बैठी है, इसका उसके चुनाव पर असर पड़ सकता है। अनाधिकृत रूप से बूथ के अंदर बैठी महिला को बाहर निकालो। इसी समय महिला का पति भी आ गया, उसने भी यही बात कही तो पुलिस कर्मी उसे डांटने लगा। दूसरे प्रत्याशी की पक्षधर महिलाएं भी पहुंच गई। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मतदान रुक गया। शिकायतकर्ता पक्ष की महिलाओं ने पुलिस कर्मी पर गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया तो पुलिस कर्मी ने विरोध जताया। इस पर महिलाएं पुलिस कर्मी से भिड़ गई। सूचना मिलने पर डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस कर्मी का आरोप है कि महिलाओं व उसके पक्ष के लोगों ने धक्का मुक्की की, उससे उसकी वर्दी भी फट गई। फिलहाल डीएसपी ने करीब आधे घंटे के बाद मतदान को दोबारा शुरू कराया।
बाबैन 64.5
इस्माईलाबाद 60.0
लाडवा 61.5
पिहोवा 53.4
पिपली 56.1
शाहाबाद 58.4
थानेसर 51.2
2 बजे तक 286224 वोट पोल हो चुकी है।
दोपहर दो बजे तक सोनीपत में 352950 वोट डाले गए। 46.0 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक गन्नौर में 53.4 प्रतिशत और सबसे कम खरखैदा में 37.2 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई।
पंचायत चुनाव को लेकर रोहतक के एसपी उदय सिंह मीना ने दोपहर तक रोहतक, महम और कलानौर ब्लॉक में निरीक्षण किया। साथ में डीएसपी मुख्यालय डॉक्टर रवींद्र व दूसरे पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। सांघी व खिड़वाली गांव में ग्रामीणों से भी बातचीत की।
अंबाला में 43.9 फीसदी मतदान
चरखी दादरी में 44.8 फीसदी मतदान
गुरुग्राम में 42.5 फीसदी मतदान
करनाल में 45.1 फीसदी मतदान
कुरुक्षेत्र में अब तक 47.8 फीसदी मतदान
रेवाड़ी में 33.9 फीसदी मतदान
रोहतक में 21.5 फीसदी मतदान
सिरसा में 46.0 फीसदी
सोनीपत में अब तक 39.3 मतदान
रोहतक में लाखन माजरा खंड के गांव घरोठी और इंदरगढ़ में बोगस पोलिंग को लेकर झड़प हो गई। वहीं लाहली गांव के बूथ नं. 18 पर फर्जी वोट डालते बाहरी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।
सिरसा में सरपंच व पंच पद के लिए दोपहर 12 बजे तक 34.7 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है। डबवाली के गांव गोदिका में सुबह ही दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के सदस्यों ने दूसरे पक्ष पर वोटरों को लुभाने के आरोप लगाए और हंगामा कर दिया। रानियां के गांव अभोली में भी सुबह मशीनों की बैटरी डाउन होने के कारण पौने घंटे तक मतदान प्रक्रिया बंद रही। वहीं गांवों में पुलिस बल भी पूरी तरह से अलर्ट है।
फतेहगढ़ मतदान केंद्र पर 11:15 बजे दोबारा मतदान शुरू किया गया।
नौ जिलों में सुबह 10.30 बजे तक 23 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अंबाला में 24.8 फीसदी मतदान
चरखी दादरी में 27.8 फीसदी मतदान
गुरुग्राम में अब तक 24.1 फीसदी मतदान
करनाल में 25.3 फीसदी मतदान
कुरुक्षेत्र में 27.7 फीसदी मतदान
रेवाड़ी में 17.4 फीसदी मतदान
रोहतक में 21.5 फीसदी मतदान
सिरसा में 25.6 फीसदी मतदान
सोनीपत में 22.9 फीसदी मतदान
निसिंग के गाव फतेहगढ़ में बवाल के बाद मतदान बंद है। सुबह से केवल 9 वोट डाले गए हैं।
अंबाला में अब तक 6.9 फ़ीसदी मतदान
चरखी दादरी में अब तक 7 फ़ीसदी मतदान
गुरुग्राम में अब तक 5.1 फ़ीसदी मतदान
करनाल में अब तक 7 फ़ीसदी मतदान
कुरुक्षेत्र में अब तक 6.8 फ़ीसदी मतदान
रेवाड़ी में अब तक 1.4 फ़ीसदी मतदान
रोहतक में अब तक 5.3 फ़ीसदी मतदान
सिरसा में अब तक 5.2 फ़ीसदी मतदान
सोनीपत में अब तक 5 फ़ीसदी मतदान
सिरसा के रानिया के गांव गोविंदपुरा में 4, 5, 6 और 7 बूथ पर मशीनों की बैटरी डाउन होने पर पोलिंग रुक गई थी। अब पोलिंग जारी है।
निसिंग के गांव फतेहगढ़ में सुबह साढ़े सात बजे वोटिंग के दौरान नौकर की वोट डलवाने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर किरपान चली। घटना में सुखविंदर सिंह ग्रुप के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 60 वर्षीय सीन्द्र सिंह की हथेली कट गई वहीं 26 वर्षीय गुरविंदर सिंह की बाजू टूट गई। 22 वर्षीय सिमरजीत सिंह की हाथ की नस कट गई। 50 वर्षीय हरपाल सिंह के सिर में चोट लगी। वही अमृतपाल ग्रुप के पिता पुत्र को चोट लगी। इनमें बलदेव सिंह पुत्र गुरमुख सिंह व गुरमुख सिंह पुत्र करतार सिंह घायल हुए हैं। वोटिंग के दौरान हुए झगड़े का कारण दर्शन सिंह बना। दर्शन सिंह ईशपाल खारा टिटहरी के पास बीते करीब 12 साल से नौकर है। उसकी वोट भी बनी हुई है। वोट डालते समय मालिक अपने नौकर के साथ चला गया और बटन दबाने की चेष्टा करने लगा। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने एतराज कर दिया कि वह अपनी वोट खुद डालेगा। इसी दौरान हुई मामूली कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया और तलवारें चल गईं। ईवीएम मशीन तोड़ी गई, अभी फिलहाल फतेहगढ़ में पंचायत चुनाव बंद हो गया। सुखविंदर पक्ष के चार लोगों को करनाल रेफर कर दिया गया।
बावल उपमंडल के गांव कसौली में वृद्ध का वोट डलवाने पर झगड़ा हो गया। झगड़े में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। बावल क्षेत्र में अति संवेदनशील मतदान केंद्र है।
कुल वोट : 767793
डाले गए वोट : 47,765
मतदान हुआ : 6.2 फीसदी
चरखी दादरी में अब तक 8.9 फीसदी मतदान हुआ है।
रोहतक में पहले डेढ़ घंटे में 4.7 प्रतिशत मतदान हुआ। रेवाड़ी जिले के कौशली गांव के बूथ नंबर 17 पर ईवीएम में खराबी आने के कारण मतदान 20 मिनट रुका।
कुरुक्षेत्र पलवल के राजकीय स्कूल में 60 नंबर बूथ पर लगी ईवीएम में खराबी होने के चलते उसे दोबारा से बदला गया। 7:20 पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई बता दें कि उसकी जगह दूसरी ईवीएम रखी गई। वहीं रेवाड़ी जिले के गांव सुलखा में ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण 10 मिनट मतदान रुका।
सोनीपत में कुल वोट : 767793
डाले गए वोट : 1470
मतदान हुआ : 2 फीसदी
कुरुक्षेत्र
बाबैन. 2.3
इस्माईलाबाद. 00
लाडवा. 0.8
पिहोवा. 0.4
पिपली. 0.4
शाहाबाद. 00
थानेसर. 0.5
कुरुक्षेत्र 3253
वोट पोल 0.6%
रोहतक के पांच ब्लॉक रोहतक, महम, सांपला, कलानौर व लाखनमाजरा में मतदान गति पकड़ रहा है। सरपंच व पंच के लिए पहले एक घंटे में सुबह आठ बजे तक 1628 वोट डाली जा चुकी थी। महम व लाखनमाजरा ब्लॉक में मतदान की गति रोहतक व सांपला ब्लॉक के मुकाबले तेज रही।
सोहना के गांव नुनेरा में ग्रामीणों ने पोलिंग अफसर को सरपंच पद के घर से ईवीएम सहित पकड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ईवीएम और पोलिंग टीम बदली जाए। सरपंच पद के प्रत्याशी से पैसे लेने के आरोप भी लगाए हैं।
गांव नुनेरा में सरपंच पद के लिए शबनम और मोसिना के बीच मुकाबला है। सुबह 5 बजे के करीब एक पोलिंग स्टाफ अधिकारी सरपंच उम्मीदवार शबनम के घर नहाने के लिए चला गया था। दूसरी सरपंच उम्मीदवार पार्टी मोसिना के समर्थकों द्वारा पोलिंग अधिकारी की वीडियो बना ली गई। आरोप है कि पोलिंग अधिकारी ने सरपंच उम्मीदवार शबनम पार्टी से पैसे लिए हैं और ईवीएम से छेड़खानी की है और मांग कर रहे हैं कि ईवीएम मशीन और पोलिंग टीम को बदला जाए। गांव नुनेरा में अधिकतर मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं और इस गांव में 1400 के करीब वोट हैं।
अंबाला जिले में 8 बजे तक 1140 वोट डाली गई हैं, जिसमें अंबाला वन में 328, अंबाला टू में 267, बराडा में 545 नारायणगढ़ में 00, साहा में 00 वोट शहजादपुर में 00 वोट डाली हैं। अब तक कुल 0.2 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सोनीपत में 7.67 लाख मतदाता 314 सरपंच व 1066 पंच पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में सरपंच पद के 1476 व पंच पद के 2986 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 318 पंचायतों में से गांव सनपेड़ा, आंवली व भंडेरी में सर्वसम्मति से सरपंच का चयन कर लिया गया था, जबकि गांव जुआं-1 में चुनाव का बहिष्कार करते हुए सरपंच व पंच पदों के सभी नामांकन वापस ले लिए गए थे। पंच के 3492 पदों में से 2286 पदों पर सर्वसम्मति हो चुकी है। जबकि 140 पदों पर किसी ने नामांकन नहीं किया है। ऐसे में अब शेष 1066 पदों पर 2986 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1736 पुरुष व 1250 महिला प्रत्याशी शामिल है।
पंचायत चुनाव की गतिविधियां म्हारी पंचायत पोर्टल पर देखी जा सकेंगी। ई-डैशबोर्ड पर नतीजों को देखा जा सकेगा। दूसरे चरण के ब्लॉक समिति और जिला परिषद के सदस्यों के लिए 9 नवंबर को मतदान हो चुका है, जिसके नतीजे 27 नवंबर आएंगे।
रोहतक में 4 लाख 58 हजार मतदाता 142 सरपंच व 592 पंच का चुनाव करेंगे। सुबह ही गांवों में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग गई हैं। पुलिस ने जिले के 146 अतिसंवेदनशील व 124 संवेदनशील गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है। जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव से मिले फीडबैक के आधार पर दो अतिरिक्त रिवर्ज फोर्स पुलिस लाइन में तैयार रखी हैं, जो झगड़ा होते ही मौके पर पहुंचेंगी।
एसपी उदय सिंह मीना ने पुलिस लाइन में मीटिंग लेकर पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश देकर रवाना किया। बोले, मैं खुद भी पूरा दिन गश्त पर रहूंगा। साथ ही सभी एएसपी, डीएसपी व थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे। मतदान के लिए 529 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है। जिले में कुल 1837 वार्ड है। ग्राम पंचायतों के 1837 पंच पदों के लिए 1192 पंच निर्विरोध चुने जा चुके है, जबकि 592 पंचों के लिए मतदान होगा तथा 53 पंच पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ था।
अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में सुबह 7 से मतदान शुरू हो गया है। कुल 12519 सीटों पर 35229 प्रत्याशी हैं। 48 लाख 67 हजार 132 मतदाता अपनी पंचायत चुनेंगे। 5963 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 976 संवेदनशील और 1023 अतिसंवेदनशील हैं। सोनीपत, सिरसा व रोहतक में सबसे अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।