पीयू चुनाव के बाद जश्न मनाते स्टूडेंट्स।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर-14 पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के साथ शहर के 10 कॉलेजों में वीरवार को छात्र परिषद के चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 56252 विद्यार्थी चुनाव में भाग्य आजमा रहे 139 उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला करेंगे। पीयू प्रबंधन और चंडीगढ़ पुलिस की ओर से चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार शाम 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने विवि परिसर में फ्लैग मार्च किया।