फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar Bypoll Result Live: आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत, 58 हजार वोटों से जीते सुशील रिंकू

Sat, 13 May 2023 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

Punjab Jalandhar Bypoll Election Result Live Updates : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए 10 मई को हुए मतदान के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही। जानें पल-पल के अपडेट...
 
विज्ञापन
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिलते भगवंत मान - फोटो : twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:35 PM, 13-May-2023

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, शुक्रिया जालंधर

पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत को ऐतिहासिक बताया है। अरोड़ा के निवास स्थान पर वर्करों ने जीत का जश्न मनाया और लड्डू बांटे। अरोड़ा ने जालंधर जीत पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की एक वर्ष की कारगुजारी पर पंजाब की जनता ने मुहर लगाई है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के गुड गवर्नेंस मॉडल को पंजाब की जनता ने स्वीकार किया है।

03:27 PM, 13-May-2023

नौ विधानसभा सीटों में से सात पर जीती आप

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 के चुनावों में जब पंजाब में आप की लहर थी तब भी पार्टी जालंधर की 9 में से 4 विधानसभा सीटें ही जीती थी। उपचुनाव में इन 9 में से 7 सीटों पर आप को बढ़त मिली है। 2019 में पार्टी को जालंधर लोकसभा सीट पर सिर्फ 2.5 फीसदी वोट मिले थे, आज 34 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं।

02:39 PM, 13-May-2023

58,691 वोटों से जीते रिंकू

सुशील रिंकू ने 58,691 वोटों से कांग्रेस की करमजीत कौर को मात दी।

01:58 PM, 13-May-2023

58 हजार से अधिक वोटों से जीती आप

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की 58 हजार से अधिक वोटों से जीत हुई है।

विज्ञापन
01:41 PM, 13-May-2023

भगवंत मान ने कहा-लोगों ने हमारे कामों को सराहा

सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने हमारे कामों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने गंदी राजनीति की लेकिन आप ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया।

01:34 PM, 13-May-2023

अरविंद केजरीवाल ने जालंधर की जनता को दी बधाई 

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पत्रकारवार्ता कर जालंधर उपचुनाव में जीत के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जालंधर के जनादेश ने ये बता दिया कि पंजाब की जनता आप सरकार के काम से संतुष्ट भी है और खुश भी।

01:20 PM, 13-May-2023

हरपाल चीमा ने किया लोगों का धन्यवाद

पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आप की जीत पर खुशी जाहिर की है। चीमा ने कहा कि मैं जालंधर के लोगों को धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए वोट किया। 
 

01:08 PM, 13-May-2023

मतगणना खत्म

वोटों की गिनती पूरी हो गई है। 

01:06 PM, 13-May-2023

कांग्रेस ने स्वीकारी हार

कांग्रेस ने जालंधर उपचुनाव में हार स्वीकार कर ली है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हम जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, समर्थकों और सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं सुशील रिंकू और आप पार्टी को जीत की बधाई देता हूं।
 

12:53 PM, 13-May-2023

केजरीवाल से मिलने पहुंचे भगवंत मान

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद सीएम भगवंत मान पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल के घर पहुंचे।

 

12:49 PM, 13-May-2023

चौथे स्थान पर पहुंची भाजपा

आप की लीड 56,264 पहुंच गई है। वहीं अकाली दल 1,48,042 वोट के साथ तीसरे स्थान पर है। भाजपा 1,32,158 वोट के साथ चौथे स्थान पर है। 

12:42 PM, 13-May-2023

अमृतसर में आप विधायक ने मनाई जीत की खुशी

जालंधर चुनाव की जीत की खुशी में अमृतसर में विधायक अजय गुप्ता और समर्थकों ने जश्न मनाया। 


 

12:31 PM, 13-May-2023

54000 हुई लीड

आप की लीड 54,328 वोट हो गई है

11:59 AM, 13-May-2023

50 हजार से पार हुई रिंकू की लीड

आप उम्मीदवार सुशील रिंकू की लीड 52 हजार वोट हो गई है। 

11:43 AM, 13-May-2023

रिंकू को दो लाख से अधिक वोट

सुशील कुमार रिंकू को अभी 2,30,950 वोट मिल चुके हैं। वहीं कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी 1,86,429 वोट मिले हैं। इंद्र इकबाल सिंह अटवाल 1,16,763 और सुखविंदर सुखी 1,08,626 वोट पा चुके हैं। 

11:26 AM, 13-May-2023

आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

आप की लीड 42 हजार 104 हो गई है। आप कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। 

11:21 AM, 13-May-2023

किसे कितने वोट

AAP -2,13,734
CONG - 1,71,908
BJP - 1,10,714
Akali Dal - 99051

11:11 AM, 13-May-2023

40 हजार के पार हुई आप की लीड

आम आदमी पार्टी की लीड 40 हजार के पार पहुंच गई है। 

10:43 AM, 13-May-2023

काफी पीछे हैं भाजपा और अकाली प्रत्याशी

आप के सुशील कुमार रिंकू-1,56,897
कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी- 1,27,743 
भाजपा के इंद्र इकबाल सिंह अटवाल - 82,274
अकाली दल के सुखविंदर सुखी -75,916

10:32 AM, 13-May-2023

23 हजार से पार हुई आप की लीड

आप की लीड 23,120 पहुंच गई है।

10:19 AM, 13-May-2023

19 हजार हुई लीड

आम आदमी पार्टी की लीड बढ़कर 19 हजार 745 वोट हो गई है। 

09:59 AM, 13-May-2023

आप की लीड और बढ़ी

आम आदमी पार्टी की लीड बढ़ कर 16224 हो गई है।

09:37 AM, 13-May-2023

लगातार बढ़ रही आप की लीड

आम आदमी पार्टी की लीड लगातार बढ़ती जा रही है। 

09:29 AM, 13-May-2023

कांग्रेस दूसरे स्थान पर

आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस दूसरे स्थान पर है।
AAP - 27650
CONG - 25672
BJP - 12102
Akali Dal - 13285

09:21 AM, 13-May-2023

आप के रिंकू 1861 वोट से आगे

आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू 1861 वोट से आगे चल रहे हैं।

AAP - 25383
CONG - 23813
BJP - 10430
Akali Dal - 12527

09:17 AM, 13-May-2023

तीसरे स्थान पर कांग्रेस

आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर अकाली दल और तीसरे स्थान पर कांग्रेस है।

09:04 AM, 13-May-2023

आदमपुर के विधायक नाराज

आदमपुर के विधायक सुखविंदर कोटली काउंटिंग सेंटर के बाहर खड़े हैं। वे एतराज जता रहे हैं कि विधायक होने के बावजूद भी उनको अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है और ना ही जिले के डिप्टी कमिश्नर उनका फोन उठा रहे हैं।

08:51 AM, 13-May-2023

पहले राउंड में आप आगे

पहले राउंड में आम आदमी पार्टी 2600 वोट से आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर अकाली दल है।

08:34 AM, 13-May-2023

कांग्रेस जीती तो दिखेगी एकजुटता की तस्वीर

कांग्रेस प्रत्याशी करमजीत को जिताने के लिए पूर्व सीएम चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू, प्रताप बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, अमरिंदर राजा वडिंग ने एकजुट होकर कांग्रेस के लिए प्रचार किया है। लंबे समय बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह व जाखड़ जैसे चेहरे इसमें शामिल नहीं थे। अगर कांग्रेस सीट जीतने में कामयाब हो जाती है तो यह कांग्रेस की एकजुटता की नई तस्वीर पंजाब में कांग्रेस की सियासत को आगे ले जाएगी।

08:15 AM, 13-May-2023

मतगणना शुरू

मतगणना शुरू हो गई है

07:47 AM, 13-May-2023

कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना

कुछ  ही देर में मतगणनाा शुरू हो जाएगी।

07:40 AM, 13-May-2023

भाजपा के लिए काफी अहम चुनाव

भाजपा की पंजाब में सियासत के लिए जालंधर उपचुनाव अहम हैं। भाजपा ने 1997 के बाद पहली बार अकाली दल से अलग होकर चुनाव लड़े हैं।

07:11 AM, 13-May-2023

कांग्रेस और आप के बीच है मुकाबला

कांग्रेस से करमजीत कौर, आप से सुशील रिंकू, भाजपा से इंद्र इकबाल अटवाल और शिअद-बसपा से डॉ. सुखविंदर सुक्खी उम्मीदवार हैं। सत्ताधारी पार्टी आप के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है, जबकि शिअद व भाजपा के अलग-अलग लड़ने से मुकाबला रोचक हो सकता है।

06:46 AM, 13-May-2023

54.5 प्रतिशत हुआ था मतदान 

इस सीट पर 54.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। मुख्य मुकाबला कांग्रेस, आप, भाजपा व शिअद-बसपा गठबंधन के बीच है। 
 

06:40 AM, 13-May-2023

1972 ईवीएम और वीवीपैट मशीनें कड़ी सुरक्षा में

1972 ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा में सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, पटवार स्कूल और डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड दफ्तर में रखा गया है।

06:36 AM, 13-May-2023

Jalandhar Bypoll Result Live: आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत, 58 हजार वोटों से जीते सुशील रिंकू

जालंधर लोकसभा उपचुनाव का परिणाम दोपहर तक आ जाएगा। सुबह साढ़े सात बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एक डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड के दफ्तर और दूसरा स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर में है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें