फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:59 PM, 21-Oct-2024

कहीं मानव पर मशीन भारी न पड़ जाए: हुड्डा बोले- ईवीएम में गड़बड़ी, हाई कोर्ट जाएंगे, इस बात का इंतजार

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अभी भी आम चुनाव में पार्टी की हार की वजह ईवीएम को मान रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी मामले को लेकर वह हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। और पढ़ें

10:23 PM, 21-Oct-2024

Haryana: पानीपत में 27 को होगी मैराथन, नॉन स्टॉप हरियाणा-नॉन स्टॉप जुनून रहेगी थीम

प्रशासन मैराथन की तैयारियों में जुटा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्यातिथि होंगे।  और पढ़ें

09:34 PM, 21-Oct-2024

Sonipat: किराने की दुकान में रखा था पटाखों का स्टॉक, पुलिस ने पकड़ा

प्याऊ मनियारी में दुकानदार ने किराना स्टोर की पहली मंजिल पर बने कमरे में पटाखे छिपाकर रखे थे। पुलिस ने सूचना के बाद कार्रवाई की है। पटाखों को जब्त किया गया है। सोनीपत में लगातार पटाखे पकड़े जा रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:46 PM, 21-Oct-2024

Haryana: रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान, बस में बाइक फंसने से काफी दूर तक घसीटा

हादसे के बाद बस को छोड़कर आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर केस दर्ज किया है।  और पढ़ें

08:19 PM, 21-Oct-2024

1112 FIR कैंसिल: हाईकोर्ट ने रद्द की कोरोना नियमों के उल्लंघन पर दर्ज एफआईआर, पंजाब में थे सबसे ज्यादा मामले

कोरोना काल के उस बुरे दौर को लोग भूला नहीं पाए हैं। कोरोना महामारी के बचाने के लिए प्रशासन और सरकार की तरफ से लागू किए गए सख्त नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने जो केस दर्ज किए थे उन्हें हाई कोर्ट ने खारिज करने का आदेश दिया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:18 PM, 21-Oct-2024

चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री: 12 जगह लगेंगे स्टॉल, 96 विक्रेताओं को मिला लाइसेंस, बिकेंगे सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स

चंडीगढ़ में दिवाली के लिए कुल 12 साइट्स पर पटाखों की बिक्री होगी। पटाखों की बिक्री के लिए सोमवार को 96 विक्रेताओं को ड्रॉ के जरिये लाइसेंस दिया गया है।  और पढ़ें

08:13 PM, 21-Oct-2024

Hisar: ट्रांसफार्मर में लगी आग, 20 घरों के उपकरण जले, कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

आरोप है कि फाल्ट की जानकारी देने के बाद कर्मचारियों ने लाइट छोड़ दी थी। ट्रांसफर में लगी आग से 20 घरों के उपकरण जल गए। और पढ़ें

07:30 PM, 21-Oct-2024

Haryana: उत्तरी अमेरिकी की सबसे ऊंची चोटी देनाली को किया फतेह, पर्वतारोही नरेंद्र ने ये रिकॉर्ड किया कायम

नरेंद्र ने 29 साल 6 महीने 8 दिन में इस रिकॉर्ड को तोड़ा है। इससे पहले देनाली पर फतेह कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला युवा 31 साल 1 महीने 25 दिन का था। और पढ़ें

07:23 PM, 21-Oct-2024

Charki Dadri: विधायक ने की अधिकारियों संग बैठक, बोले- सीवरेज और पेयजल व्यवस्था में तत्काल सुधार करें

विधायक सुनील सांगवान ने लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संकल्प पत्र में शामिल एजेंडों को पूरा करने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

07:13 PM, 21-Oct-2024

Haryana: DAP खाद नहीं मिलने से किसानों का गुस्सा फूटा, राज्य सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी की

सप्ताहभर से सेल प्वाइंट पर खाद की खेप नहीं आ रही है। रोजाना खाद लेने के लिए किसान लाइनों में लग रहे हैं। डीएपी खाद नहीं मिलने से किसानों का गुस्सा फूट गया। राज्य सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। और पढ़ें

06:02 PM, 21-Oct-2024

Haryana: कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस से इस्तीफा लिया वापस, बोले- भाजपा से ऑफर आया, पर नहीं गया

हरियाणा के रेवाड़ी में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस आलाकमान के कहने पर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने नई दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस वार्ता करते हुए इस्तीफा वापस लेने की जानकारी दी। और पढ़ें

05:26 PM, 21-Oct-2024

Haryana: पराली जलाने में जिला प्रशासन की सख्ती अभी भी जारी, एक और किसान गिरफ्तार

दूसरे दिन भी किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक 20 से अधिक एफआईआर हो चुकी है। जिले में अब तक कुल 14 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी तक 43 किसानों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। और पढ़ें

04:37 PM, 21-Oct-2024

Haryana: उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिले के लिए फिर खोला पोर्टल, इस दिन तक करें आवेदन

उच्चतर शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार दाखिला लेने का यह अंतिम अवसर है। और पढ़ें

03:07 PM, 21-Oct-2024

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: मोगा में लाॅरेंस बिश्नोई और बंबीहा गैंग के चार शातिर काबू, छह अवैध हथियार बरामद

दो गिरोहों के कुल 4 सहयोगियों को 6 अवैध हथियारों की बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी मोगा में जबरन वसूली के लिए व्यवसायी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। और पढ़ें

02:43 PM, 21-Oct-2024

धान खरीद पर सीएम मान ने लिए बड़े फैसले: पंजाब में आरओ फीस में बढ़ोतरी और हर जिले में बनेंगे क्लस्टर

मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि प्रदेश की मंडियों में अब तक 24 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है। इसमें से 22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। मंडियों से अब तक 4.12 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हुई है। और पढ़ें

02:37 PM, 21-Oct-2024

Stubble Burning in Punjab: केंद्र-राज्य में खींचतान का असर... सांसों में जहर घोल रही जलती पराली

एनजीटी ने पंजाब सरकार से पराली जलाने पर पिछले साल की गई कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट तलब की थी। राज्य सरकार ने अब एनजीटी में अपनी रिपोर्ट सबमिट कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पराली के प्रबंधन के लिए 1125 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी करने की उनकी मांग केंद्र ने नहीं मानी है। और पढ़ें

01:04 PM, 21-Oct-2024

Punjab: दो हजार सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम कल, सीएम मान समेत सभी विधायक और मंत्री लेंगे हिस्सा

पंजाब के दो हजार सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग की तरफ से मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा।  और पढ़ें

12:43 PM, 21-Oct-2024

आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने दी धमकी: एयर इंडिया की फ्लाइट्स में एक से 19 नवंबर तक न करें सफर

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि वर्ष 1984 की घटना के चालीस वर्ष पूरे हो रहे है, इस घटना का दुनिया भर में विरोध किया जाना चाहिए। पन्नू ने 1984 दंगों का बदला लेने का भी आह्वान किया है। और पढ़ें

12:37 PM, 21-Oct-2024

कनाडा: ब्रिटिश कोलंबिया के चुनावों में पहली बार 12 पंजाबी बने विधायक, राज चौहान छठी और जगरूप 7वीं बार जीते

ब्रिटिश कोलंबिया के चुनावों में पहली बार 12 पंजाबी जीत दर्ज करके विधायक बने हैं। कई प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने लगातार छह से सात बार जीत दर्ज की है। इनमें राज चौहान और जगरूप बराड़ शामिल हैं।  और पढ़ें

12:33 PM, 21-Oct-2024

Punjab: नहीं थम रहा ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर आरोपों का सिलसिला, अब HSGMC के पूर्व अध्यक्ष जगदीश झींडा भी बोले

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व अकाली दल जगत के संस्थापक जगदीश झींडा ने  दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दो-दो घंटे तक बैठक करने वाले जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के आरएसएस अधिकारियों के साथ भी करीबी संबंध हैं।  और पढ़ें

12:30 PM, 21-Oct-2024

Haryana: कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रघुबीर कादियान बने प्रोटेम स्पीकर , विधायकों को दिलाएंगे शपथ

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रघुबीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। वे 25 अक्तूबर को सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। और पढ़ें

12:17 PM, 21-Oct-2024

पुलिस स्मृति दिवस: हरियाणा में सभी जिलों में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन, शहादत को किया नमन

21 अक्तूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीन के हमले का मुकाबला करते हुए 10 जवान शहीद हुए जो तृतीय एवं द्वितीय बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के थे। इसके बाद से ही जवानों को शहादत को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मरण दिवस मनाया जाता है। और पढ़ें

11:43 AM, 21-Oct-2024

Chandigarh: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे। और पढ़ें

10:30 AM, 21-Oct-2024

VIDEO : चंडीगढ़ में पोलो के प्रदर्शनी मुकाबले में घुड़सवारों के बीच दिखी कड़ी प्रतिस्पर्धा

चंडीगढ़ में पोलो के प्रदर्शनी मुकाबले में घुड़सवारों के बीच दिखी कड़ी प्रतिस्पर्धा और पढ़ें

09:05 AM, 21-Oct-2024

Chandigarh: पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, डीजीपी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे

डीजीपी सुरेंद्र कुमार यादव के साथ सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, शहीदों के परिवार और गणमान्य व्यक्ति उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रहे।  और पढ़ें

09:04 AM, 21-Oct-2024

VIDEO : चंडीगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि और पढ़ें

09:00 AM, 21-Oct-2024

VIDEO : चंडीगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन, सुबह साढ़े छह बजे पहुंचे केवल दो लोग

चंडीगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन, सुबह साढ़े छह बजे पहुंचे केवल दो लोग और पढ़ें

08:05 AM, 21-Oct-2024

Stubble Burning: बदस्तूर जारी है पराली का जलना, अधिकतर जिलों में हवा खराब, किसान बोले-हमारी मजबूरी है

खरीफ सीजन के दौरान सूबे में पराली जलाने के कुल मामले बढ़कर 1,445 हो गए हैं। पराली जलाने के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स यलो जोन में पहुंच चुका है। और पढ़ें

07:44 AM, 21-Oct-2024

Punjab: उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी 20 दिन से युगांडा पुलिस की हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला

वसुंधरा ओसवाल भारतीय मूल के उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी हैं। वे युगांडा में पीआरओ इंडस्ट्रीज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। एक अक्तूबर को वे अपने प्लांट का दाैरा कर रही थी तभी कुछ हथियारबंद लोगों ने उन्हें अवैध ताैर पर हिरासत में ले लिया। और पढ़ें

05:56 AM, 21-Oct-2024

Chandigarh News: पटाखा बेचने के लाइसेंस के लिए आज निकलेगा ड्रॉ

प्रशासन की तरफ से पटाखे बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। स्थायी लाइसेंस पर विक्रेता 29, 30 और 31 अक्टूबर को ही पटाखे बेच पाएंगे। कुल 12 जगहों पर पटाखों की दुकानें लगेंगी। और पढ़ें

05:56 AM, 21-Oct-2024

Chandigarh News: जिला अदालत में आज और कल भी वर्क सस्पेंड

जिला अदालत में आज और कल भी वर्क सस्पेंड और पढ़ें

05:55 AM, 21-Oct-2024

Chandigarh: चंडीगढ़ नगर निगम पर वित्तीय संकट की मार... 24 को प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की बैठक से आस

चंडीगढ़ निगम को वर्तमान वित्त वर्ष के लिए 1110 करोड़ रुपयों की जरूरत है, लेकिन प्रशासन से मिले ग्रांट और खुद की कमाई से 910 करोड़ ही जुट पाएंगे। 200 करोड़ नहीं जुटाए गए तो कर्मियों को वेतन देने के भी निगम के पास पैसे नहीं बचेंगे। और पढ़ें

05:55 AM, 21-Oct-2024

Chandigarh News: रामदरबार में ईंट-डंडे और चाकू से हमला कर युवक को किया घायल

रामदरबार में ईंट-डंडे और चाकू से हमला कर युवक को किया घायल और पढ़ें

05:55 AM, 21-Oct-2024

Chandigarh News: खराब श्रेणी में पहुंची चंडीगढ़ की हवा, एक्यूआई 200 पार

खराब श्रेणी में पहुंची चंडीगढ़ की हवा, एक्यूआई 200 पार और पढ़ें

05:54 AM, 21-Oct-2024

चंडीगढ़ के सेक्टर सतारा के दो रंग: प्लाजा का एक हिस्सा चमाचम, दूसरे की सुध लेना भूला प्रशासन

प्लाजा का वो हिस्सा जो मध्य मार्ग की तरफ पड़ता है, उसकी स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। रात में लाइटें भी नहीं जलती। कई जगहों पर अंधेरा पसरा रहता है। महिलाओं के लिए यह हिस्सा बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। इमारतों के गलियारों में लोगों के कब्जे हैं, जहां वो रहते हैं और वहीं खाना भी बनाते हैं। और पढ़ें

05:54 AM, 21-Oct-2024

Chandigarh News: पेक के छात्र ने बनाया खास माइक्रोस्कोप, आसानी से हो सकेगी बैक्टीरिया की जांच

पेक के छात्र ने बनाया खास माइक्रोस्कोप, आसानी से हो सकेगी बैक्टीरिया की जांच और पढ़ें

05:54 AM, 21-Oct-2024

Chandigarh News: हादसे में दिव्यांग हुआ सिक्योरिटी अफसर, 15.08 लाख मुआवजा देने के आदेश

हादसे में दिव्यांग हुआ सिक्योरिटी अफसर, 15.08 लाख मुआवजा देने के आदेश और पढ़ें

05:53 AM, 21-Oct-2024

Chandigarh News: नए आयुक्त आज कर सकते हैं जाॅइन, आने के बाद होगी सदन की बैठक

नए आयुक्त आज कर सकते हैं जाॅइन, आने के बाद होगी सदन की बैठक और पढ़ें

04:38 AM, 21-Oct-2024

Chandigarh News: विवेक जोशी केंद्र से नहीं लौटे तो सुधीर राजपाल को मिल सकता है मौका

चंडीगढ़। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी यदि विवेक जोशी हरियाणा वापस नहीं आते हैं तो नए मुख्य सचिव 1990 बैच के सुधीर राजपाल होंगे। जोशी के बाद राजपाल ही वरिष्ठ अधिकारी हैं। और पढ़ें

04:31 AM, 21-Oct-2024

Chandigarh News: फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने एक-दूसरे को हार का जिम्मेदार ठहरा रहे हुड्डा-सैलजा गुट

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस की गुटबाजी खत्म नहीं हो रही है। हाईकमान द्वारा हार के कारण जानने के लिए बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने दोनों धड़े एक-दूसरे की कमियों के तथ्य देने की कोशिश कर रहे हैं। और पढ़ें

04:28 AM, 21-Oct-2024

दिल्ली सरकार बताए यमुना साफ करने के लिए मिले पैसे का क्या किया: नायब सैनी

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा चलाई जा रही दिल्ली सरकार की आदत केवल झूठ बोलना और अपनी कमियों का दोष दूसरों पर मढ़ने की है। और पढ़ें

04:27 AM, 21-Oct-2024

Chandigarh News: कैप्टन अजय यादव ने इस्तीफा वापस लिया, बोले- मैं जन्म से कांग्रेसी

चंडीगढ़/रेवाड़ी। हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के तीन दिन बाद ही यू टर्न लिया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके कैप्टन ने इस्तीफा वापस ले लिया है। और पढ़ें

04:13 AM, 21-Oct-2024

हरियाणा सरकार का फैसला : 22 अक्तूबर से नगर निकायों में लगेंगे समाधान शिविर

चंडीगढ़। प्रदेशभर के नगर निकायों में 22 अक्तूबर से समाधान शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 9 से 11 बजे तक सभी अधिकारी कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं का करेंगे समाधान। समाधान शिविर एक महीने तक जारी रहेंगे। और पढ़ें

01:38 AM, 21-Oct-2024

Haryana Cabinet Portfolio: मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, CM ने अपने पास रखे गृह-वित्त; जानें किसे क्या मिला

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार की रात को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया। मुख्यमंत्री ने गृह और वित्त विभाग अपने पास रखे हैं। अनिल विज को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग दिया गया है। विपुल गोयल को भी भारी भरकम विभाग दिए गए हैं। और पढ़ें

12:20 AM, 21-Oct-2024

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है क्योंकि करीब चार साल पहले भी इसी तरह गोलीबारी की गई थी। सूत्रों के मुताबिक मामले के तार विदेश से जुड़े हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें