फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:11 PM, 17-Oct-2024

Chandigarh: चंडीगढ़ में एनडीए घटक दलों की बैठक, ललित होटल पहुंचे पीएम मोदी और नायब सैनी

हरियाणा में तीसरी जीत के बाद एनडीए की यह बड़ी बैठक है। इंडिया गठबंधन के नेता एक दिन पहले जम्मू कश्मीर में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर एकजुटता का संदेश दे चुके हैं। ऐसे में यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।  और पढ़ें

11:06 PM, 17-Oct-2024

Haryana: दुकानदार की सरेआम गोलियां मारकर हत्या, नौ माह पहले की थी लव मैरिज

हरियाणा के हिसार के गांव बुगाना में सुबह करीब सवा आठ बजे वारदात हुई है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दो घंटे हाईवे जाम किया है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के 11 खोल बरामद किए हैं। 7 नामजदों सहित 9 पर केस दर्ज किए गए हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।  और पढ़ें

11:03 PM, 17-Oct-2024

चंडीगढ़ में गिराया जाएगा गुरुद्वारा: 25 साल की लड़ाई हार गई चरणजीत कौर, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

चंडीगढ़ में गुरुद्वारा सांझा साहिब को गिराकर राउंड अबाउट का निर्माण होगा।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:54 PM, 17-Oct-2024

विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस की बैठक आज, उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा, फिर सक्रिय हुए जाखड़, पीएम से की मुलाकात

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा सक्रिय हो गई है। दोनों दल जल्द उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर सकते हैं। और पढ़ें

10:28 PM, 17-Oct-2024

पंजाब के व्यक्ति की अमेरिका में मौत: 25 लाख कर्ज लेकर कमाने विदेश गया था अमनदीप, वहां चलाता था ट्रक

पंजाब के पठानकोट के व्यक्ति की अमेरिका में मौत हो गई। परिवार ने 25 लाख रुपये का कर्ज लेकर अमनदीप को कमाने के लिए अमेरिका भेजा था। अमनदीप सिंह वहां ट्रक चलाता था।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:26 PM, 17-Oct-2024

Haryana Cabinet : भाजपा ने प्रदेश की सभी छह बेल्टों को साधा, GT बेल्ट पर खास मेहरबानी, CM व चार मंत्री यहीं से

हरियाणा में भाजपा की नई सरकार का गठन हो चुका है। कैबिनेट में कुल 13 मंत्री हैं। इनमें छह मंत्री ऐसे हैं जो पिछली सरकार में भी मंत्री थे। वहीं इस बार कैबिनेट में दो महिलाओं को भी जगह मिली है।  और पढ़ें

10:05 PM, 17-Oct-2024

दिवाली पर पंजाब को दहलाने की साजिश: पाक से ड्रोन के जरिये भेजा लोडेड IED और RDX, बीएसएफ ने बॉर्डर पर पकड़ा

दिवाली पर पंजाब और चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश रची जा रही है। यह साजिश पड़ोसी देश में बैठे आतंकी रच रहे हैं। इसलिए पाकिस्तान से आईईडी और आरडीएक्स भेजा जा रहा है। ड्रोन से भेजा गया आईईडी को बीएसएफ ने सीमा पर पकड़ा है।  और पढ़ें

09:29 PM, 17-Oct-2024

CTU के ड्राइवर-कंडक्टर का कारनामा: सवारी के लिए नहीं खोला गेट, दौड़ा दी बस, दो किमी. तक लटका रहा युवक

चंडीगढ़ में सवारी की जान से खिलवाड़ हो रहा है। सीटीयू की बस से एक व्यक्ति लटकता हुआ सफर कर रहा है और चालक बस रोकने के बजाए दौड़ा रहा है। व्यक्ति बस रोकने की गुहार लगा रहा है, लेकिन बस की लेडी कंडक्टर भी बस रोकने के लिए मना कर रही है। और पढ़ें

09:16 PM, 17-Oct-2024

Chandigarh News: सभी केंद्र... दिवाली पर पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजा लोडेड आईईडी व आरडीएक्स बरामद

सभी केंद्र...दिवाली पर पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, पाकिस्तानसे ड्रोन के जरिये भेजा लोडेड आईईडी व आरडीएक्स बरामद और पढ़ें

09:02 PM, 17-Oct-2024

VIDEO : पंजाब के व्यक्ति की अमेरिका में मौत, 25 लाख कर्ज लेकर कमाने विदेश गया था अमनदीप

पंजाब के व्यक्ति की अमेरिका में मौत, 25 लाख कर्ज लेकर कमाने विदेश गया था अमनदीप और पढ़ें

09:01 PM, 17-Oct-2024

VIDEO : पठानकोट के अमनदीप की अमेरिका में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पठानकोट के अमनदीप की अमेरिका में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ और पढ़ें

08:56 PM, 17-Oct-2024

हरियाणा कांग्रेस को झटका: कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने पद से दिया इस्तीफा, चुनाव में हार बनी वजह

हरियाणा कांग्रेस में एक और नेता ने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव पार्टी को बड़ा झटका देते हुए एआईसीसी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की है। और पढ़ें

08:45 PM, 17-Oct-2024

Photos: पंचकूला में नायब सैनी का शपथ ग्रहण समारोह, बहुत कुछ कहती हैं ये 10 तस्वीरें

हरियाणा में वीरवार को नई सरकार का गठन हो गया। नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नायब के साथ 13 अन्य विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस मंत्रिमंडल में दो महिलाओं को भी मौका मिला है।  और पढ़ें

08:30 PM, 17-Oct-2024

Haryana: हुड्डा के गढ़ में 57 साल में पहली बार भगवा लहराने का अरविंद शर्मा को मिला इनाम

वर्ष 1967 में बनी गोहाना विधानसभा क्षेत्र सीट से पहली बार डॉ. अरविंद शर्मा ने जीत दर्ज कर कमल खिलाया है। अब डॉक्टर अरविंद शर्मा को सीएम सैनी की कैबिनेट में जगह मिली है। और पढ़ें

07:47 PM, 17-Oct-2024

शातिर नौकर: कपूरथला में घर से 14 लाख कैश लेकर फरार, मालकिन ने छह महीने पहले काम पर रखा था

पंजाब के कपूरथला में शातिर नौकर घर से 14 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गया। नौकर को घर की मालकिन ने छह महीने पहले ही नौकरी पर रखा था।  और पढ़ें

07:08 PM, 17-Oct-2024

हरियाणा में ग्रुप सी व डी भर्ती रिजल्ट: 24 हजार युवाओं को मिली नौकरी, HSSC की वेबसाइट पर देखें परिणाम

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप सी और डी के विभिन्न पदों पर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। लगभग 24 हजार अभ्यार्थियों का विभिन्न विभागों में हुआ चयन हुआ है। और पढ़ें

07:02 PM, 17-Oct-2024

Haryana CM Oath: अनिल विज ने ली मंत्रिपद की शपथ, सीएम बनने के सवाल पर सुनिए क्या कहा

हरियाणा की राजनीति के अनुभवी और जुझारू नेता अनिल विज को एक बार फिर से मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। और पढ़ें

06:22 PM, 17-Oct-2024

Haryana Cabinet List: नायब सैनी कैबिनेट में नए से लेकर पुराने चेहरों का संगम, जानें किस-किस को मिली कुर्सी

Haryana Cabinet List: हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन गई है। पंचकूला में आयोजित समारोह में सीएम नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। इस दाैरान पीएम नरेंद्र मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी माैजूद रहे।  और पढ़ें

05:50 PM, 17-Oct-2024

पंजाब में फिर कंगना के नाम की चर्चा: आप MLA ने शिअद नेता वल्टोहा की कंगना रनौत से की तुलना

आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली ने कहा कि शिअद के पूर्व नेता विरसा सिंह वल्टोहा भी कंगना रनौत की तरह विवादत बयान दे रहे हैं। और पढ़ें

05:50 PM, 17-Oct-2024

VIDEO : आप MLA ने शिअद नेता वल्टोहा की कंगना रनौत से की तुलना

आप MLA ने शिअद नेता वल्टोहा की कंगना रनौत से की तुलना और पढ़ें

05:10 PM, 17-Oct-2024

Nayab Saini CM Oath News: नायब सिंह सैनी सरकार में जानिए कौन-कौन बना मंत्री

नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। नायब सैनी सरकार में 13 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। और पढ़ें

04:50 PM, 17-Oct-2024

Punjab: पाकिस्तान से भेजा गया लोडेड IED बम, ड्रोन के जरिए की डिलीवरी; बैटरियां और टाइमर भी बरामद

फाजिल्का के अबोहर सेक्टर के भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र बहादुर के पास ड्रोन की मूवमेंट देखी गई। इसकी जानकारी बीएसएफ को मिली तो बीएसएफ ने इलाके की तलाशी ली। तलाशी के दौरान इलाके से एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम बरामद हुआ है। और पढ़ें

04:44 PM, 17-Oct-2024

Nayab Cabinet 2.0: सीएम नायब सिंह सैनी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, शुक्रवार को होगी पहली बैठक

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा में सरकार का गठन होते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली मंत्रीमंडल की बैठक बुलाई है। कैबिनेट की बैठक 18 अक्तूबर को होगी। और पढ़ें

03:50 PM, 17-Oct-2024

चंडीगढ़ में होगा विशाल निरंकारी समागम : सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में 20 अक्तूबर को समारोह, तैयारियां शुरू

चंडीगढ़ में निरंकारी समागम  होने जा रहा है।  निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के छत्रछाया में 20 अक्तूबर (रविवार) यह समागम होगा। और पढ़ें

03:48 PM, 17-Oct-2024

Haryana: हिसार के गांव बुगाना में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया हिसार-चंडीगढ़ रोड जाम

हिसार के नजदीक गांव बुगाना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते उन्होंने गांव बहवलपुर के पास हिसार-चंडीगढ़ रोड को जाम कर दिया। और पढ़ें

03:42 PM, 17-Oct-2024

Chandigarh: हाईकोर्ट के आदेश के बाद PGI में हड़ताल खत्म, काम पर लाैटे अनुबंध कर्मी

अनुबंध कर्मियों की सात दिन से जारी हड़ताल पर हाईकोर्ट ने कहा कि अस्पताल अनिवार्य क्षेत्र है और उसके कर्मचारी सेवा विवाद के चलते काम से गैरमौजूद नहीं रह सकते। इससे पीजीआई की स्वच्छता और सफाई व्यवस्था खतरे में पड़ गई है। और पढ़ें

03:19 PM, 17-Oct-2024

Haryana: बहादुरगढ़ के एचएसआईडीसी सेक्टर 16 में चार फैक्टरियों में लगी भीषण आग, अफरातफरी का माहौल बना

बहादुरगढ़ में चार फैक्टरियों में आग लगने से काफी नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं, लोगों में आग में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

01:55 PM, 17-Oct-2024

Nayab cabinet 2.0: मनोहर लाल के करीबी राजेश नागर को मिला मंत्री पद, दूसरी बार बने हैं विधायक

राजेश नागर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल और नायब सिंह सैनी के करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2014 में पहली बार भाजपा से चुनाव लड़े थे लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर से हार गए थे। वर्ष 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बने। और पढ़ें

01:52 PM, 17-Oct-2024

Nayab cabinet 2.0: आरती ने पहली बार अटेली से चुनाव लड़ा, जीत दर्ज कर पहुंची विधानसभा; जानें राजनीतिक सफर

आरती राव के परिवार का राजनीति से गहरा जुड़ाव रहा है। परिवार से दादा व पिता कांग्रेस और भाजपा दोनों की पार्टियों के बैनर तले दक्षिण हरियाणा की राजनीति करते नजर आए। अब आरती राव ने बसपा के प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल को 3000 मतों से शिकस्त दी है। और पढ़ें

01:49 PM, 17-Oct-2024

Nayab cabinet 2.0: तोशाम में पहली बार कमल खिलाने वाली श्रुति चौधरी बनीं मंत्री, परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया

मंत्री श्रुति चौधरी 2005 में अपने पिता सुरेंद्र सिंह के निधन के बाद राजनीति में सक्रिय हुई थी। जिन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में तोशाम से पहली बार कमल खिलाया और परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है

और पढ़ें

01:47 PM, 17-Oct-2024

Nayab cabinet 2.0: सैनी सरकार में कृष्ण कुमार बेदी बने मंत्री, पूर्व सीएम मनोहर के रहे चुके हैं राजनीतिक सचिव

कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत का परचम लहराया है। कृष्ण कुमार बेदी पिछले 20 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं ।वहीं, कृष्ण कुमार बेदी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के राजनीतिक सचिव भी रह चुके हैं।

और पढ़ें

01:44 PM, 17-Oct-2024

Nayab cabinet 2.0: रणबीर गंगवा ने बरवाला में कमल खिलाकर रचा इतिहास, जानें 34 साल में पंच से मंत्री तक का सफर

हरियाणा के सीएम नायब सैनी की कैबिनेट में मंत्री बने रणबीर गंगवा ने राजनीतिक सफर की शुरुआत गांव की राजनीति से की थी। रणबीर गंगवा ने 1990 में महज 26 साल की उम्र में अपने गांव में पंच का चुनाव लड़ा था। अब 2024 में भाजपा ने उन्हें नलवा की बजाय बरवाला विधानसभा से उम्मीदवार बनाया।

और पढ़ें

01:42 PM, 17-Oct-2024

Nayab Saini: 2009 में पहला चुनाव हारे, 2014 में राज्यमंत्री, 2024 मे बने CM; कंप्यूटर ऑपरेटर से शुरू हुआ सफर

2009 में पहला चुनाव हारने के बाद नायब सैनी का राजयोग शुरू हुआ। 2014 में मनोहर सरकार में राज्यमंत्री, फिर सांसद, प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बने। कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर नायब सैनी ने भाजपा में शुरुआत की थी। पत्नी भी राजनीति में सक्रिय हैं। और पढ़ें

01:41 PM, 17-Oct-2024

Nayab cabinet 2.0: सैनी सरकार में श्याम सिंह राणा बने मंत्री, पहले मुख्य संसदीय सचिव की निभा चुके हैं भूमिका

भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा को नायब सैनी सरकार में मंत्री पद मिला। उन्होंने रादौर सीट को कांग्रेस से छीनकर भाजपा की झोली में डाली है। इससे पहले 2014 में भी वे विधायक चुने गए थे।

और पढ़ें

01:38 PM, 17-Oct-2024

Nayab cabinet 2.0: गोहाना से विधायक डॉ. अरविंद शर्मा को मिला मंत्री पद, पहले केंद्रीय राजनीति में थे सक्रिय

डॉ. अरविंद शर्मा का राजनीतिक सफर 1996 में सोनीपत लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने के साथ शुरू हुआ था। 2019 में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को 7503 मतों से हराकर सांसद बने।

और पढ़ें

01:36 PM, 17-Oct-2024

Nayab cabinet 2.0: मनोहर सरकार के उद्योग मंत्री विपुल गोयल को फिर मिली कुर्सी

विपुल गोयल  फरीदाबाद जिले के बड़े व्यापारी और उद्यमी के रूप में गिने जाते हैं। वर्ष 2014 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का टिकट मिला और वे 44781 हजार मतों से विजयी रहे। और पढ़ें

01:27 PM, 17-Oct-2024

Nayab cabinet 2.0: सैनी के कैबिनेट में अनिल विज बने मंत्री, मनोहर सरकार में संभाला था गृह मंत्रालय

अनिल विज की राजनीति में लंबी यात्रा ने उन्हें हरियाणा की भाजपा सरकार में एक मजबूत स्तंभ बना दिया है। हरियाणा की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान मिला है। अब नायब सैनी सरकार में विज को एक बार फिर से मंत्री पद मिला है।

और पढ़ें

11:09 AM, 17-Oct-2024

Haryana Government: पंचायत, राजस्व और 28 कृषि अफसरों को नोटिस, पराली जलाने क मामलों को लेकर प्रशासन सख्त

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की ओर से आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाने उपरांत भी वह फसल अवशेष जलाने के मामलों पर नियंत्रण नहीं कर पाए हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण एवं सरकार की ओर से इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। और पढ़ें

10:43 AM, 17-Oct-2024

पंजाब विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस व आप के लिए नाक का सवाल, पैर जमाने की तलाश में भाजपा

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव नाक का सवाल बना हुआ है, वहीं शिरोमणि अकाली दल के पास अपनी खोई हुई सियासी जमीन वापस हासिल करने का मौका है। भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव के जरिये राज्य में अपने पैर जमाने की कोशिश करेगी। उपचुनाव के नतीजे ही 2027 विधानसभा चुनाव की नींव रखेंगे, इसलिए सभी पार्टियां इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। और पढ़ें

09:53 AM, 17-Oct-2024

पंजाब पंचायत चुनाव के अजब गजब किस्से: कहीं टाॅस करके चुना गया विजेता तो कहीं हार देख बैलेट पेपर चबा गए

पंजाब में 9398 पंचायतों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। सूबे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। इस बार कई अजीबोगरीब मामले भी सामने आए हैं। और पढ़ें

09:50 AM, 17-Oct-2024

लाडवा बनेगी सीएम सिटी: विकास को मिलेगी रफ्तार; बाईपास, गर्ल्स कॉलेज, सड़कों का चौड़ीकरण लोगों की मुख्य मांगें

नायब सैनी साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। और पढ़ें

08:59 AM, 17-Oct-2024

VIDEO : हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पीजीआई के अनुबंध कर्मी जिद पर अड़े, हड़ताल जारी

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पीजीआई के अनुबंध कर्मी जिद पर अड़े, हड़ताल जारी और पढ़ें

08:17 AM, 17-Oct-2024

Punjab Panchayat Chunav: आधी से ज्यादा पंचायतों पर कांग्रेस और आप का जीत का दावा, भाजपा बोली-45 प्रतिशत हमारे

पंजाब में इस बार पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़े गए थे। ऐसे में सभी पार्टियां अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा कर रही हैं। और पढ़ें

06:11 AM, 17-Oct-2024

Chandigarh News: लॉ छात्र का फोन और पैसे लेकर दोस्त फरार

लॉ छात्र का फोन और पैसे लेकर दोस्त फरार और पढ़ें

06:11 AM, 17-Oct-2024

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

याची ने पंजाब में बिकने वाले सरसों के तेल के कई ब्रांड की बोतलें रखीं, जिनमें कच्ची घनी मस्टर्ड ऑयल लिखा था। साथ ही पीछे की ओर बहुत छोटे शब्दों में लिखा था कि मस्टर्ड ऑयल 30 प्रतिशत और इसके साथ ही अन्य तेलों के मिलावट की बात भी लिखी गई थी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें