फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:35 PM, 01-Oct-2024

Haryana Assembly Election: दलितों पर आकर टिका चुनाव, चारों तरफ शोर, बड़ा सवाल-जाएंगे किस ओर

हरियाणा में 21 प्रतिशत मतदाता अनुसूचित जाति से आते हैं। प्रदेश में 17 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। साथ ही प्रदेश की कुल 30 सीटों पर दलित मतदाता निर्णायक भूमिका हैं। मतलब जिस तरफ भी यह वोट बैंक गया तो उसकी जीत तय है। दलितों के इसी वोट बैंक को देखते हुए सभी दलों की नजरें इन पर हैं। और पढ़ें

03:06 PM, 01-Oct-2024

Punjab: राज्य चुनाव आयुक्त से मिला आप का प्रतिनिधिमंडल, आचार संहिता सख्ती से लागू करने की मांग

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि उन्होंने चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के साथ उम्मीदवारों को समय पर  एनओसी जारी करने की मांग की है। इसी के साथ ही जो गांव बड़े है वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, क्योंकि मतगणना के दौरान कई पंचायतों में कर्मचारियों को रात भी हो जाती है। और पढ़ें

02:59 PM, 01-Oct-2024

Ground Report: बागवत, नाराजगी और सहानुभूति ने बहुकोणीय बनाए समीकरण... कांग्रेस और भाजपा की बढ़ेंगी मुशिकलें!

हरियाणा में बागी भाजपा और कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ रहे हैं। नाराजगी और सहानुभूति दो बड़े फेक्टर हैं। जातीय समीकरण भी हावी है, जाट वोट बैंक बंटा तो कांग्रेस और भाजपा की मुशिकलें बढ़ेंगी। और पढ़ें

विज्ञापन
01:24 PM, 01-Oct-2024

Haryana: समालखा के कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोक्कर को HC का झटका, सरेंडर न किया तो होगी गिरफ्तारी

कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोक्कर और उनके बेटों पर धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।  और पढ़ें

01:06 PM, 01-Oct-2024

पंजाब में नहीं शुरू हुई धान खरीद: मजदूर यूनियन हड़ताल पर, आढ़ती और शैलर यूनियन ने भी काम बंद किया

एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में मजदूर यूनियन ने मार्केट कमेटी के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार से मजदूरी बढ़ाने की मांग की गई। वहीं मजदूर यूनियन के प्रधान का कहना है कि जब तक मजदूरों की मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक कोई भी मजदूर पंजाब की किसी भी मंडी में काम नहीं करेगा। और पढ़ें

विज्ञापन
12:55 PM, 01-Oct-2024

Interview: 'दोगुनी से ज्यादा सीट जीतेगा जजपा गठबंधन', खास बातचीत में दुष्यंत बोले- BJP संग रहने से नुकसान हुआ

हरियाणा चुनाव में जीत को लेकर विश्वस्त दुष्यंत चौटाला ने चुनावी मुद्दों, दावों, पार्टी की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में भाजपा के साथ खड़े रहने का बहुत नुकसान है। हम लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। और पढ़ें

12:36 PM, 01-Oct-2024

कहां है सुनील जाखड़: पंजाब भाजपा की बैठक में नहीं पहुंचे, प्रदेश प्रभारी बोले-इस्तीफा नहीं दिया, वो तो...

कुछ दिन पहले पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर से राजनीति गरमा गई थी। हालांकि भाजपा की तरफ से तुरंत इसका खंडन आया। वहीं खुद जाखड़ ने भी इसे बेबुनियाद बताया। और पढ़ें

12:09 PM, 01-Oct-2024

Mohali: फर्जी कॉल सेंटर मामले में ईडी की एंट्री, 100 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में पंजाब पुलिस से मांगा रिकॉर्ड

28 अगस्त को इंस्पेक्टर अमनजोत कौर ने डीजीपी गौरव यादव को प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आईपीएस ज्योति यादव पर केस में एक आरोपी पर कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर झूठे केस में फंसाए जाने के आरोप लगाए थे। और पढ़ें

09:53 AM, 01-Oct-2024

Haryana: ग्रुप-सी के पदों का परिणाम जारी करने की तैयारी, HSSC ने अभ्यर्थियों के लिए खोला वरीयता पोर्टल

आयोग का कहना है कि ग्रुप सी के सभी पदों के रिजल्ट सामूहिक रूप से संसाधित किए जाएंगे। अलग-अलग पदों के लिए कोई अलग रिजल्ट संसाधित नहीं किया जाएगा। एक उम्मीदवार जिसे विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उसे योग्यता और वरीयता क्रम के आधार पर केवल एक पद के लिए चुना जाएगा। और पढ़ें

09:16 AM, 01-Oct-2024

Punjab: धान की सरकारी खरीद आज से, आढ़तियों व शेलर मालिकों को नहीं मना पाई सरकार, सीएम लेंगे बैठक

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुबह 11 बजे आढ़तियों के साथ बैठक बुलाई है, ताकि इस समस्या का समाधान निकाला जा सके। पंजाब की फैडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन के नेता अमनदीप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने उनको बैठक के लिए बुलाया है। और पढ़ें

07:55 AM, 01-Oct-2024

Chandigarh: 24 घंटे से लापता था 12 साल का आलोक, नाले में मिला नग्न शव, पेड़ पर टंगे थे कपड़े

हल्लोमाजरा में दो महीने पहले ही किराए पर 12 वर्षीय आलोक अपने परिजनों के साथ रहने के लिए आया था। रविवार को करीब 12 से 1 बजे के बीच वह अपने पड़ोस में ही रहने वाले दो अन्य बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए निकल गया। शाम तक जब बच्चा वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। और पढ़ें

06:23 AM, 01-Oct-2024

Chandigarh News: सिगरेट मांगने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट, एक घायल

सिगरेट मांगने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट, एक घायल और पढ़ें

06:23 AM, 01-Oct-2024

Chandigarh News: बटाला में सौंपा गया था हैंड ग्रेनेड

बटाला में सौंपा गया था हैंड ग्रेनेड और पढ़ें

06:23 AM, 01-Oct-2024

Chandigarh News: जिप्सी चालक ने ब्रेजा गाड़ी को मारी टक्कर, चालक पर केस दर्ज

जिप्सी चालक ने ब्रेजा गाड़ी को मारी टक्कर, चालक पर केस दर्ज और पढ़ें

06:22 AM, 01-Oct-2024

Chandigarh News: कानून का डर न नियम की चिंता...सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ई-रिक्शा

कानून का डर न नियम की चिंता...सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ई-रिक्शा और पढ़ें

06:20 AM, 01-Oct-2024

Chandigarh News: ई-रिक्शा पलटा... मां-बेटा घायल, बहु की बाजू की हड्डी टूटी

घायलों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। मौलीजागरां के मकान नंबर- 2984 में रहने वाली भानमति (65), उसका अपंग बेटा सुनील (35) और बहु पूजा (35) थे। भानमति के बाजू और पैर पर चोट आई है। सुनील के घुटने पर चोट लगी है। और पढ़ें

06:20 AM, 01-Oct-2024

Chandigarh News: पीजीआई ने एएनसीए वैस्कुलाइटिस के प्रबंधन का भारतीय दिशा निर्देश किया तैयार

पीजीआई ने एएनसीए वैस्कुलाइटिस के प्रबंधन का भारतीय दिशा निर्देश किया तैयार और पढ़ें

06:19 AM, 01-Oct-2024

Chandigarh News: घायल को पीजीआई पहुंचाया, मदद करने की बजाय सुरक्षाकर्मी बोले- इससे बढ़िया होता सड़क पर ही पड़े रहने देता

घायल को पीजीआई पहुंचाया, मदद करने की बजाय सुरक्षाकर्मी बोले- इससे बढ़िया होता सड़क पर ही पड़े रहने देता और पढ़ें

06:18 AM, 01-Oct-2024

Chandigarh News: युवती की अश्लील फोटो व वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

जानकारी के मुताबिक 13 जुलाई 2021 को दर्ज मामले में पुलिस को एक डाक द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा गया था। शिकायत में पीड़िता ने कहा कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मनजोत बावा के साथ हुई थी। और पढ़ें

05:29 AM, 01-Oct-2024

Navratra 2024: कोलकाता के गेंदे जरबेरा, गुलाब से सजेगा मां मनसा का दरबार, ट्रेन से लाए जाएंगे पंचकूला

विधानसभा चुनाव को देखते हुए श्राइन बोर्ड की ओर से इस बार वीआईपी पास नहीं दिए जाएंगे। श्रद्धालु 500 रुपये का ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से टोकन लेने के बाद माता श्री मनसा देवी के गर्भगृह के दर्शन कर सकेंगे।   और पढ़ें

03:31 AM, 01-Oct-2024

Chandigarh News: राम रहीम चुनाव के दौरान छह बार आ चुका जेल से बाहर

राम रहीम चुनाव के दौरान छह बार आ चुका जेल से बाहर और पढ़ें

03:24 AM, 01-Oct-2024

Chandigarh News: सरकार से राइस मिलर्स की नहीं बनी बात, मंडियों में भंडारण की दिक्कत शुरू

सरकार से राइस मिलर्स की नहीं बनी बात, मंडियों में भंडारण की दिक्कत शुरू और पढ़ें

12:49 AM, 01-Oct-2024

Haryana Polls: आज कांग्रेस के गढ़ की किलेबंदी करेंगे राहुल, दो जिलों की पांच विधानसभा क्षेत्रों को करेंगे कवर

आज सुबह से शाम तक राहुल गांधी दो जिलों की पांच विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। पार्टी की रणनीति के तहत जहां-जहां पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियां हो चुकी हैं, वहां पर राहुल गांधी बड़ी जनसभाएं करके पलटवार कर रहे हैं। और पढ़ें

12:43 AM, 01-Oct-2024

Haryana: अंतिम दिनों में कांग्रेस ने ताकत झोंकी, आज कांग्रेस के गढ़ की किलेबंदी करेंगे राहुल

कांग्रेस रणनीति के तहत जहां-जहां पीएम मोदी की रैली हो चुकी है, वहीं जाकर राहुल गांधी पलटवार कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दो रैलियां भी तय हो गई हैं। और पढ़ें

11:26 PM, 01-Oct-2024

Rohtak News: ब्लैकबोर्ड प्रेजेंटेशन में विकास प्रथम

गणित के विभिन्न विषयों पर बीए व बीएससी के 27 विद्यार्थियों ने प्रेजेंटेशन दी और पढ़ें

11:25 PM, 01-Oct-2024

Rohtak News: बार हाउस ने लिया कार्य बहिष्कार जारी रखने का फैसला

वकीलों ने एकमत होकर कहा, पहले निष्पक्ष जांच हो और पढ़ें

11:22 PM, 01-Oct-2024

रोडवेज कर्मचारियों पर हमला करने वाले पर हो कार्रवाई : जयकुंवार दहिया

अध्यक्षता डिपो प्रधान नरेश सिवाच और संचालन डिपो सचिव व राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने किया और पढ़ें

11:20 PM, 01-Oct-2024

Rohtak News: 78 ने रक्तदान, 19 लोगों ने अंगदान के लिए किया आवेदन

राधाकृष्णन सभागार में आयोजित शिविर में एमडीयू के कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा मुख्य अतिथि रहे और पढ़ें

11:18 PM, 01-Oct-2024

Rohtak News: नेत्रदान के प्रति लोगों को किया जागरूक

यह नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पुष्पेंद्र की अध्यक्षता में हुआ और पढ़ें

11:16 PM, 01-Oct-2024

समय रहते बीमारियों पर ध्यान दें : प्रो. राजेश

लोगों की कुल उत्पादकता बढ़ती है और पढ़ें

11:14 PM, 01-Oct-2024

Rohtak News: दृष्टिहीन बच्चों को क्लब ने दिया राशन, सफेद छड़ियां और क्रिकेट किट

क्लब की ओर से बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और पढ़ें

11:12 PM, 01-Oct-2024

Rohtak News: गांधी जयंती पर दिल्ली से होगा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का प्रसारण

प्रसारण दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा और पढ़ें

11:10 PM, 01-Oct-2024

Rohtak News: फायरमैन भर्ती के लिए अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

उम्मीदवारों ने अपनी नियुक्ति की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए रेवाड़ी से पैदल कूच किया और पढ़ें

11:08 PM, 01-Oct-2024

Rohtak News: इंद्रा स्वप्न स्मृति साहित्य सम्मान से नवाजी डॉ. सुचेता यादव

समारोह में देश-विदेश के अनेक वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित हुए और पढ़ें

10:28 PM, 01-Oct-2024

रोहतांग पास IAF प्लेन क्रैश: 56 साल बाद मिला हरियाणा के सिपाही मुंशीराम का पार्थिव शरीर, परिवार वाले हैरान

करीब 56 साल पहले वर्ष 1968 में भारतीय वायुसेना का विमान हिमाचल के रोहतांग दर्रे के पास क्रैश हो गया था। इस विमान में सवार चार सैनिकों के शव मिले हैं। इनमें एक सैनिक हरियाणा का था।  और पढ़ें

10:18 PM, 01-Oct-2024

महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया-एक ईंट की परंपरा चलाई : सुरेंद्र

अग्रवाल सभा भिवानी के संरक्षक त्रिलोक चंद गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के जीवन से हर समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। और पढ़ें

10:14 PM, 01-Oct-2024

Bhiwani News: कल शाम 6 बजे थम जाएगा चुनावी शोर

भिवानी समेत पूरे हरियाणा में 15वीं विधानसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार तीन अक्तूबर को शाम छह बजे से थम जाएगा। और पढ़ें

10:12 PM, 01-Oct-2024

ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र का दौरा कर प्रत्येक गांव की स्थिति का जायजा लें : एसडीएम

लोहारू के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से जुड़ी टीम वीएसटी, एफएसटी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारी और पुलिस अधिकारी सभी मतदान केंद्रों पर नजर रखें। और पढ़ें

10:10 PM, 01-Oct-2024

Bhiwani News: बोर्ड ने डाले प्रवेशपत्र, 16 अक्तूबर से शुरू होगी परीक्षा

भिवानी में सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कंपार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की परीक्षा के प्रवेशपत्र बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर डाल दिए गए हैं। और पढ़ें

09:46 PM, 01-Oct-2024

Bhiwani News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए भिवानी रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगे दो बुकिंग काउंटर

भिवानी में त्योहारी सीजन में भीड़ से निपटने के लिए रेलवे विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर कर ली हैं। और पढ़ें

09:46 PM, 01-Oct-2024

Satta Ka Sangram: सोनीपत में अमर उजाला की टीम ने नेताओं से की चर्चा, भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर मढ़े आरोप

सत्ता का संग्राम कार्यक्रम के तहत अमर उजाला टीम सोमवार को नूंह पहुंची। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए और शाम को नेताओं से चर्चा की गई।
  और पढ़ें

09:40 PM, 01-Oct-2024

Bhiwani News: भिवानी जिले में किसान और मजदूर की मौत

भिवानी जिले में किसान और मजदूर की मौत हो गई। और पढ़ें

09:38 PM, 01-Oct-2024

Hisar News: हिसार जोन के गांवों में डीएपी खाद के लिए मारामारी

हिसार जोन में डीएपी खाद के लिए अभी से मारामारी शुरू हो चुकी है। मंगलवार को नई अनाजमंडी में खाद के 1,100 बैग पहुंचे। शाम चार बजे खाद का स्टॉक खत्म हो गया। और पढ़ें

09:38 PM, 01-Oct-2024

आप विधायक बनाकर भेजो, विकास की जिम्मेदारी मेरे पर छोड़ दो : भूपेंद्र हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आप विधायक बनाकर भेजो, विकास की जिम्मेदारी मेरे पर छोड़ दो। और पढ़ें

09:37 PM, 01-Oct-2024

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

हिसार की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गनमैन विक्रम द्वारा अपनी पत्नी रिंकू की गोली मारकर हत्या करने के मामले में केंद्रीय कारागार एक में बंद डीएसपी कप्तान सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में सुनवाई नहीं हो सकी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें