हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं के लिए आज मतदान होगा। नतीजे 22 जून को आएंगे। शराब ठेके शनिवार से बंद हो गए। 19 जून को मतदान और 22 जून को मतगणना के दिन भी ड्राई डे रहेगा। शराब ठेकों पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने सील लगा दी हैं। अवैध शराब बेचने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।