Haryana CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony News in Hindi: हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। चुनाव से कुछ समय पहले अल्पकाल के लिए सीएम पद संभालने वाले नायब सैनी आज दोबारा सीएम पद की शपथ लेेंगे। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस दाैरान माैजूद रहेंगे। जानें सभी अपडेट..
नायब सिंह सैनी आज दोबारा हरियाणा की कमान संभालेंगे। वे राज्य के 25वें सीएम के रूप में पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में शपथ लेंगे। हालांकि इस पद को संभालने वाले वह 11वें शख्स होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 37 विशेष अतिथि इस मौके पर मौजूद रहेंगे।