पिहोवा के पूर्वांशु गर्ग को 10वीं में मिले शत प्रतिशत अंक
महेंद्रगढ़ की अंजलि को शत प्रतिशत अंक
महेंद्रगढ़ के गांव सिलारपुर की अंजलि ने दसवीं कक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। अंजलि ने ऐच्छिक विषय में भी 100 में से 100 अंक पाए।
आबिया सिद्दीकी को ह्यूमैनिटीज में मिले 99.2 फीसदी अंक
सीबीएसई बारहवीं के परिणाम में आबिया सिद्दीकी को ह्यूमैनिटीज में 99.2% अंक मिले हैं।
मानव मंगल स्मार्ट स्कूल की अदिति को 10वीं में मिले 99.6 प्रतिशत
मानव मंगल स्मार्ट स्कूल की अदिति चौहान ने सीबीएसई 10वीं में 99.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं मोहाली शिवालिक स्कूल की छात्रा ने सीबीएसई 10वीं कक्षा में 99.4% अंक हासिल किए। दीक्षांत स्कूल जीरकपुर की छात्रा ने ह्यूमैनिटीज में 99.4% अंक प्राप्त किए हैं।
कैसे कैलकुलेट करें नंबर
सभी नंबर कैलकुलेट करने के बाद छात्रों को अपने CGPA स्कोर को 9.5 से गुणा करना होगा। यदि आपका CGPA स्कोर 8.8 है तो आपको 8.8 को 9.5 से गुणा कर देना है। तो आपका कुल प्रतिशत 9.5*8.8= 83.6 प्रतिशत हो जाएगा।
ये होते हैं ग्रेड
91 से 100 के बीच नंबर आने पर ए-1 ग्रेड मिलता है। इसमें ग्रेड पॉइंट 10 मिलते हैं।
ग्रेडिंग सिस्टम से जारी हुआ परिणाम
सीबीएसई बारहवीं के परिणाम को इस बार भी ग्रेडिंग सिस्टम से जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम 9 पॉइंट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम पर आधारित है।
उमंग एप की मदद से चेक करें परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा का परिणाम को उमंग एप पर भी जारी किया जाएगा।
लड़कों की तुलना में लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन
इस साल लड़कों की तुलना में लड़कियों ने 3.29 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है।
यह रहा पास प्रतिशत
सीबीएसई की ओर से जारी किए गए कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल 92.71 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.54 प्रतिशत लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़कों ने सफलता प्राप्त की है।
33 हजार को मिले 95 फीसदी से अधिक अंक
1.34 लाख छात्रों के 90 फीसदी से अधिक अंक आए हैं। वहीं 33 हजार के 95 फीसदी से अधिक अंक हैं।
70 फीसदी मिली वेटेज
बोर्ड ने टर्म-1 के अंकों को 30 फीसदी ओर टर्म-2 के अंकों को 70 फीसदी वेटेज दी है। दोनों को मिलाकर रिजल्ट निकाला गया है
इन वेबसाइट पर भी देख सकेंगे रिजल्ट
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
parikshasangam.cbse.gov.in
digilocker.gov.in
डिजिलॉकर पर ऐसे देखें सीबीएसई परिणाम
डिजिलॉकर पर उपलब्ध है मार्कशीट
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध है। डिजिलॉकर चेक करने के स्टेप्स भी यहां दिए गए हैं।
92.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण
12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। 92.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है।
पंचकूला का पास प्रतिशत
पंचकूला रीजन से 94.08 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।
चंडीगढ़ का पास प्रतिशत
चंडीगढ़ रीजन से 95.98 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।
लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी
CBSE कक्षा 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने 3.29 फीसदी से बाजी मार ली है। इस साल कुल पास प्रतिशत 92.71 फीसदी रहा है।
सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं।