फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adampur By election: 76.51 फीसदी हुआ मतदान, EVM में कैद 22 प्रत्याशियों का भाग्य, छह को नतीजे

Thu, 03 Nov 2022 05:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 1968 से 2019 तक हुए 70 से 81 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में यहां 75.72 प्रतिशत मतदान था। वहीं, सबसे ज्यादा 81 फीसदी वोटिंग वर्ष 2009 में हुई थी। 
विज्ञापन
आदमपुर उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के चौथे उपचुनाव में मतदाताओं ने अपना फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है। चुनावी मैदान में 22 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं लेकिन सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई और कांग्रेस प्रत्याशी जेपी के बीच देखा जा रहा है। बुधवार को कुल 180 मतदान केंद्रों पर 171754 में से 131401 मतदाताओं ने मतदान किया। उपचुनाव में 76.51 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद ईवीएम को हिसार के महाबीर स्टेडियम में बनाए स्ट्रांग रूम में जमा करवा दिया गया है। छह नवंबर को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। 

विज्ञापन


आदमपुर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 से शाम छह बजे के बाद तक मतदान हुआ। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। सुबह 7 बजे से पहले ही मतदाता अपने वोट का प्रयोग करने के लिए बूथों पर पहुंच गए थे। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के 53 गांवों, ढाणियों, नगर पालिका, शहरी हिस्से के केंद्रों के मतदाताओं के लिए 180 बूथ बनाए गए थे। 

मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए 2500 पुलिस कर्मी, केंद्रीय रिजर्व बलों के जवानों को तैनात किया गया। आईजी राकेश आर्य, एसपी लोकेंद्र सिंह के अलावा 8 डीएसपी क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 1968 से 2019 तक हुए 70 से 81 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में यहां 75.72 प्रतिशत मतदान था। वहीं, सबसे ज्यादा 81 फीसदी वोटिंग वर्ष 2009 में हुई थी। 
विज्ञापन


भव्य के लिए गढ़ बचाना चुनौती
आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के सामने चौधरी भजनलाल की विरासत को बचाने की चुनौती है। आदमपुर सीट पर पिछले 51 साल से भजनलाल परिवार के सदस्य ही जीत रहे हैं। 

हुड्डा पिता-पुत्र की परीक्षा 
कांग्रेस में यह चुनाव जयप्रकाश जेपी से ज्यादा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए परीक्षा है। हुड्डा को पूरी पावर मिलने के बाद यह पहला चुनाव है। कांग्रेस के अधिकतर दिग्गज प्रचार से दूर रहे। 

आप के लिए सम्मानजनक वोट जरूरी 
आम आदमी पार्टी के सामने सम्मानजनक वोट के साथ तीसरा नंबर हासिल करने की चुनौती है। अगर पार्टी प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे तो 2024 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से लड़ने की शक्ति मिलेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें