फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reliance AGM 2021 Live: भारत को 2G मुक्त और 5G युक्त बनाने के लिए काम कर रही है कंपनी

Thu, 24 Jun 2021 04:01 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Reliance AGM 2021 Live: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 44वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) हुई। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम दूसरी बार ऑनलाइन हुई। मुकेश अंबानी ने एजीएम में कहा कि उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने भारतीय प्रतिभा और नई प्रौद्योगिकी में निवेश के सिद्धांत पर रिलायंस को शुरू किया था और मैंने भी इसका पालन किया और मुझे पूरा विश्वास है कि ईशा, आकाश और अनंत के नेतृत्व में रिलायंस आगे भी अपनी इस लीगेसी को बनाए रखेगा। 
विज्ञापन
Reliance AGM 2021: मुकेश अंबानी - फोटो : YouTube: The Flame Of Truth
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:53 PM, 24-Jun-2021

लाल निशान पर बंद रिलायंस का शेयर

मुकेश अंबानी की आज की एजीएम की स्पीच के बाद शेयर लाल निशान पर बंद हुआ। निवेशकों के 30 हजार करोड़ रुपये डूब गए। कंपनी का बाजार पूंजीकरण घट कर 13,65,103.98 करोड़ रुपये हो गया है, जो कल 13.90 लाख करोड़ रुपये था। आज शेयरों में गिरावट दिखी है। 2214.80 के स्तर पर खुलने के बाद यह 51.75 अंक (-2.35%) नीचे 2153.35 के स्तर पर बंद हुआ।

03:50 PM, 24-Jun-2021

भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ऑपरेटर है JioFiber 

जियो और रिटेल में वैल्यू क्रिएशन की काफी संभावना है। उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का अब तक सफर शानदार रहा है। JioFiber ने पिछले एक साल में 20 लाख से ज्यादा नए परिसरों का अधिग्रहण किया है। 30 लाख सक्रिय घरेलू और व्यावसायिक यूजर्स के संचयी आधार के साथ, JioFiber भारत में सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ऑपरेटर है। 

03:48 PM, 24-Jun-2021

आठ में से एक भारतीय करता है रिलांयस रिटेल से शॉपिंग

रिलांयस रिटेल के बारे में मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं एजीएम के दौरान कहा कि आठ में से एक भारतीय रिलांयस रिटेल से शॉपिंग करता है। रिलांयस रिटेल का कारोबार सबसे तेजी से बढ़ा है। पिछले साल 1500 नए स्टोर खोले गए। रिलायंस रिटेल हाइपर ग्रोथ के रास्ते पर है। आगामी तीन से पांच सालों में कम से कम तीन गुना वृद्धि होगी। रिलायंस रीटेल ने न केवल नौकरियों को बचाया है बल्कि 65,000 से अधिक नए रोजगार भी बनाए हैं।

विज्ञापन
03:45 PM, 24-Jun-2021

भारत के लिए बनाया किफायती जियो स्मार्टफोन- सुंदर पिचाई

गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने नए स्मार्टफोन के बारे में कहा कि 'गूगल और जियो ने साथ मिलकर किफायती जियो स्मार्टफोन भारत के लिए बनाया है। यह उन लाखों नए उपयोगकर्ताओं के लिए नई संभावनाएं खोलेगा जो पहली बार इंटरनेट का अनुभव करेंगे। गूगल क्लाउड और जियो के बीच एक नई 5G साझेदारी एक अरब से अधिक भारतीयों को तेज इंटरनेट से जुड़ने में मदद करेगी।

03:42 PM, 24-Jun-2021

रिलायंस गूगल क्लाउड का होगा इस्तेमाल

मुकेश अंबानी ने कहा कि, भारत को 2G मुक्त बनाने के लिए अफोर्डेबल स्मार्टफोन की जरूरत है। इसके मद्देनजर ही जियो और गूगल ने जियो फोन नेक्स्ट लॉन्च किया है। यह अल्ट्रा अफोर्डेबल और पैक्स कटिंग एज फीचर्स वाला होगा। जियो 5G सॉल्यूशन के लिए रिलायंस गूगल क्लाउड का इस्तेमाल करेगी। 

विज्ञापन
03:30 PM, 24-Jun-2021

5G सविर्स शुरू करने के लिए तैयार कंपनी

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो देश की पहली पूरी 5G सविर्स शुरू करने के लिए तैयार है। कंपनी ने मुंबई में 1 gbps की स्पीड का सफल ट्रायल किया है और सरकार से ट्रायल स्पेक्ट्रम और मंजूरियां भी मिली हैं। अंबानी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि देश में 5जी सेवाओं की शुरूआत रिलायंस जियो ही करेगा।

03:21 PM, 24-Jun-2021

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डाटा कैरियर नेटवर्क बना जियो 

रिलायंस जियो के बारे में घोषणा करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डाटा कैरियर नेटवर्क बन गया है। 40 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ जियो भारत का सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। वहीं चीन के बाद दूसरा ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा डाटा का इस्तेमाल हो रहा है।

03:20 PM, 24-Jun-2021

'जियो फोन नेक्स्ट' स्मार्टफोन पेश

मुकेश अंबानी ने एजीएम में 'जियो फोन नेक्स्ट' स्मार्टफोन पेश किया। एंड्रॉयड पर बेस्ड ये स्मार्टफोन गूगल और जियो ने मिलकर बनाया है। कंपनी का ये सस्ता स्मार्टफोन गणेश चतुर्थी के दिन यानी 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा।

03:09 PM, 24-Jun-2021

न्यू एनर्जी एंड मटेरियल बिजनेस के लिए प्लांट लगाएगी रिलायंस 

मुकेश अंबानी ने कहा कि 2021 में रिलायंस न्यू एनर्जी एंड मटेरियल बिजनेस के लिए चार गीगा प्लांट लगाएगी। इसके लिए अगले तीन साल में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य है कि वह 2030 तक 100 गीगावॉट सोलर एनर्जी का उत्पादन करेगी। हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े जीवाश्म ईंधन आयातक में से एक है। अब हमारा लक्ष्य देश को दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी आयातकों में से एक बनाना है। चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ग्रीन एनर्जी को लेकर बड़ा एलान किया है। रिलायंस न्यू एनर्जी काउंसिल की स्थापना की गई। गुजरात के जामनगर में 5000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी है। 

03:04 PM, 24-Jun-2021

ग्लोबल होगी रिलायंस

मुकेश अंबानी ने एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्लोबल होने की भी घोषणा की। अंबानी ने कहा कि उसके ग्लोबल योजना की घोषणा आने वाले समय में की जाएगी। अंबानी ने ग्रीन एनर्जी प्लान की घोषणा की। कंपनी जामनगर में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स विकसित करेगी।

03:01 PM, 24-Jun-2021

इस साल साउदी अरामको के साथ पार्टनरशिप की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी साउदी अरामको के साथ डील पर मुकेश अंबानी ने कहा कि सउदी अरामको के साथ इस साल पार्टनरशिप की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी के बोर्ड में भी बदलाव हुआ है। वीईपी त्रिवेदी ने बोर्ड से रिटायरमेंट लिया और अरामको के चेयरमैन यासिर एल रुमायन बोर्ड में शामिल हुए हैं।

02:57 PM, 24-Jun-2021

खुदरा निवेशकों को एक साल में मिला चार गुना रिटर्न 

पिछले वित्त वर्ष में रिलायंस ने 21,044 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी दी। 85,306 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) और वैट दिया और 3213 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स दिया। कंपनी ने 3,24,432 करोड़ रुपये की कैपिटल जुटाई। खुदरा निवेशकों को राइट्स इश्यू से एक साल में चार गुना रिटर्न मिला।

02:54 PM, 24-Jun-2021

शानदार रहा कंपनी का प्रदर्शन 

महामारी के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा। रिलायंस ने 5.4 लाख करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू जनरेट किया। कंपनी को 53,739 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो इससे पिछले साल से करीब 39 फीसदी अधिक है। अंबानी ने बताया कि 107 देशों में 1.45 लाख करोड़ रुपये का निर्यात किया।

02:49 PM, 24-Jun-2021

एक साल में 75,000 से अधिक नई नौकरियां दी

मुकेश अंबानी ने बताया कि महामारी के बावजूद कंपनी ने इस साल शेयरधारकों के लिए डिविडेंड बढ़ाया है। साथ ही एक साल में 75,000 से अधिक नई नौकरियां दी हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले साल जीरो डेब्ट कंपनी बनने का वादा किया था। इस लक्ष्य को मार्च 2021 के तय समय से बहुत पहले पूरा कर लिया गया।

02:47 PM, 24-Jun-2021

रिलायंस के प्रदर्शन की जानकारी दे रहे रिलायंस 

चेयरमैन मुकेश अंबानी एजीएम में रिलायंस के प्रदर्शन की जानकारी दे रहे हैं। एजीएम की शुरुआत में उन्होंने कंपनी के बोर्ड में शामिल वाईपी त्रिवेदी, डॉ आरए माशेलकर, प्रोफेसर दीपक जैन, आरएस गुजराल, अरुंधति भट्टाचार्य, नीता अंबानी, निखिल मेसवानी आदि का परिचय शेयरधारकों से कराया।

02:44 PM, 24-Jun-2021

रोजाना 1100 MT से ज्यादा मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन

रिलायंस ने भारत और विदेशों में 100 ऑक्सीजन टैंकर्स का उत्पादन किया। कोरोना के दौरान रोजाना 1100 MT से ज्यादा मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन किया गया। 

02:42 PM, 24-Jun-2021

USAID के साथ मिलाया हाथ

नीता अंबानी ने कहा कि हमारी जामनगर रिफाइनरी में वर्ल्ड क्लास मेडिकल ग्रेड लिक्विड ऑक्सिजन बनाई गई। रिलायंस फाउंडेशन ने इस साल वुमन कनेक्ट इंडिया चैलेंज लॉन्च करने के लिए USAID के साथ हाथ मिलाया है। इससे देश में अधिक से अधिक महिलाओं का उत्थान होगा।

02:39 PM, 24-Jun-2021

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रिलायंस ने लॉन्च किए पांच मिशन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रिलायंस ने पांच मिशन लॉन्च किए- मिशन ऑक्सिजन, मिशन कोविड इंफ्रा, मिशन अन्न सेवा, मिशन एम्पलॉयी केयर और मिशन वैक्सीन सुरक्षा। नीता अंबानी ने कहा कि हमारी जामनगर रिफाइनरी में वर्ल्ड क्लास मेडिकल ग्रेड लिक्विड ऑक्सिजन बनाई गई।

02:31 PM, 24-Jun-2021

हर 10 में से एक कोरोना मरीज को मिल रही रिलायंस की ऑक्सीजन

नीता अंबानी ने कहा कि कोरोना काल में रिलायंस ने अपना मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाया है। रिलायंस देश में एक ही स्थान पर सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनियों में से एक है। हर 10 में से एक कोरोना मरीज को रिलायंस में बनी ऑक्सीजन मिल रही है। 

02:30 PM, 24-Jun-2021

इस साल शुरू होगा जियो इंस्टीट्यूट के नवी मुंबई कैंपस में एकेडमिक सत्र-नीता अंबानी

नीता अंबानी ने एलान किया कि इस साल से जियो इंस्टीट्यूट के नवी मुंबई कैंपस में एकेडमिक सत्र शुरू हो जाएगा। कोविड-19 संकट के दौरान रिलायंस परिवार ने अपना कर्तव्य बखूबी निभाया है और कर्मचारियों, उनके परिवारों, कस्टमर्स, शेयरहोल्डर्स और पार्टनर्स, देश और कम्युनिटी की केयर की।

02:25 PM, 24-Jun-2021

अनंत अंबानी और ईशा अंबानी ने दी कोविड मिशन की जानकारी

अनंत अंबानी और ईशा अंबानी ने रिलायंस द्वारा कोरोना के लिए चलाए गए राहत कार्यक्रम कोविड मिशन की जानकारी दी। आकाश अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने डिजिटल कनेक्टिविटी में बाधा नहीं आने दी और लाखों लोगों की जरूरतों को पूरा किया। रिलायंस परिवार के सदस्यों ने देश की फ्यूल सप्लाई को बरकरार रखा।

02:23 PM, 24-Jun-2021

कोरोना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

एजीएम में कोरोना में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि। मुकेश अंबानी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में शानदार प्रदर्शन किया है।

02:16 PM, 24-Jun-2021

धीरूभाई अंबानी जी के आदर्शों पर आगे बढ़ रही कंपनी

एजीएम को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जिस मकसद के साथ उनके पिता धीरूभाई अंबानी जी ने इतनी बड़ी कंपनी को शुरू किया। हमें खुशी है कि हम उनके बताए गए आदर्शों पर आगे बढ़ रहे हैं। 

02:10 PM, 24-Jun-2021

गिरावट पर कारोबार कर रहा रिलायंस का शेयर

कंपनी का शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहा है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर यह 2214.80 के स्तर पर खुला। मौजूदा समय में यह 17.25 अंक (0.78 फीसदी) नीचे 2187.85 के स्तर पर है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13,83,520.07 करोड़ रुपये है।

02:00 PM, 24-Jun-2021

शुरू हुई रिलायंस की 44वीं AGM

भारतीय शेयर बाजार से लेकर दुनियाभर के निवेशकों की नजरें इस बैठक पर टिकी हुई हैं। एजीएम के दौरान रिलायंस Jio 5G सेवाओं और Reliance Retail को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है।

01:53 PM, 24-Jun-2021

बड़े एलान संभव

बैठक में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के साथ डील पर एलान हो सकता है। इस दौरान कंपनी अपने पहले 5जी स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है। रिलायंस के इस इवेंट में Jio Phone 3, Jio Book, 5G Device जैसे कई बड़े एलान हो सकते हैं। 

01:47 PM, 24-Jun-2021

कारोबार के लिए नई दिशाओं की घोषणा कर सकती है कंपनी

पिछले एक साल के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और खुदरा कारोबार करने वाली अनुषंगी कंपनियों में कई नए निवेशक जुड़े हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट तथा क्वालकॉम जैसी कई वैश्विक कंपनियों साथ नई भागीदारी की है। ये निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि एजीएम में अनुषंगी कंपनियों के कारोबार के लिए नई दिशाओं की घोषणा हो सकती है। 

01:35 PM, 24-Jun-2021

लाल निशान पर कारोबार कर रहा रिलायंस का शेयर

वार्षिक आम बैठक से पहले कंपनी का शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में 2205.10 पर बंद होने के बाद आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर यह 2214.80 के स्तर पर खुला। मौजूदा समय में यह 29.55 अंक (1.34 फीसदी) नीचे 2175.55 के स्तर पर है। 

01:25 PM, 24-Jun-2021

एजीएम व्हाट्सएप चैटबॉट असिस्टेंट

आरआईएल के एजीएम व्हाट्सएप चैटबॉट असिस्टेंट को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। 

  • सबसे पहले +917977111111 को अपने मोबाइल में सेव करें।
  • ऊपर लिखे नंबर के मैसेज बॉक्स में 'Hi' लिखकर भेजें।
  • चैटबॉट असिस्टेंट को सवाल भेजें।
  • एक बार जब आप इसे भेज देते हैं, तो एक त्वरित संदेश आपको विकल्पों का एक मेनू देगा।
  • आगे बढ़ने के लिए प्रासंगिक विकल्प चुनें।

01:16 PM, 24-Jun-2021

Reliance AGM 2021 Live: भारत को 2G मुक्त और 5G युक्त बनाने के लिए काम कर रही है कंपनी

ब्रोकरेज एचएसबीसी ग्लोबल रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'रिलायंस की वार्षिक आम बैठक एतिहासिक रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित करती रही है। पूर्व में इस बैठक में जब बैठक आमने सामने होती थी तो इसमें 3,000 तक शेयरधारक शामिल हुए हैं। वहीं महामारी के दौरान पिछले वर्ष आभासी तरीके से हुई बैठक में दुनिया के 42 देशों के 468 शहरों के तीन लाख लोग इसमें शामिल हुए थे।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें