रिलायंस एजीएम का समापन करते हुए कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा है कि 2027 में अपने स्वर्णिम दशक के अंत तक कंपनी अपने मूल्य को दोगुना से अधिक करेगा। उसके बाद भी हमारी बढ़ोतरी तेजी से जारी रहेगी।
हमारा नया ऊर्जा कारोबार भारत को हरित ऊर्जा का शुद्ध निर्यातक बनने में मदद करेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रिलायंस भारत को नई ऊर्जा निर्माण में विश्व में अग्रणी और चीन का एक विश्वसनीय विकल्प बनाना चाहता है: मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी ने एजीएम के दौरान कहा कि सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग के लिए हमने आरईसी सोलर का अधिग्रहण किया है। जामनगर में आरईसी तकनीक पर आधारित हमारी 10GW सोलर पीवी सेल और मॉड्यूल फैक्ट्री, 2024 तक उत्पादन शुरू कर देगी और 2026 तक 20GW क्षमता तक बढ़ जाएगी।
एजीएम के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले साल मैंने जामनगर में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स की स्थापना की घोषणा की थी, ताकि चार गीगा फैक्ट्रियां स्थापित की जा सकें। आज, मैं पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए हमारी नई गीगा फैक्ट्री की घोषणा करना चाहता हूं।
रिलायंस रिटेल की रणनीति लाखों छोटे व्यापारियों के साथ जुड़ने और उन्हें समृद्ध होने के लिए एक मंच प्रदान करने की है। दो साल पहले लॉन्च होने के बाद से, इसने मर्चेंट पार्टनर्स बेस को 20 लाख से अधिक पार्टनर्स तक बढ़ा दिया है।
रिलायंस रिटेल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 4.5 बिलियन विज़िट हुई, पिछले साल की तुलना में इसमें 2.3 गुना की बढ़ोतरी आई है। इसके डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपनी वृद्धि जारी रखी है और हर दिन लगभग छह लाख ऑर्डर दिए जा रहे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.5 गुना अधिक है। इसने वेयरहाउसिंग और फुलफिलमेंट स्पेस को दोगुना कर 670 मिलियन सीयू फीट कर दिया, जिससे आपूर्ति स्थानों को देश भर में मांग केंद्रों से जोड़ा गया। कुल राजस्व में इसके ब्रांड का योगदान 65% से अधिक है।
एजीएम के दौरान ईशा अंबानी ने कहा रिलायंस रिटेल ने 2 लाख करोड़ रुपये के टर्नओवर और 12,000 करोड़ रुपये के EBITDA का गौरवपूर्ण रिकॉर्ड हासिल किया है और यह एशिया के शीर्ष दस खुदरा विक्रेताओं में से एक है।
हमने रिलायंस रिटेल के भौतिक स्टोर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यूके, फ्रांस और इटली की सामूहिक आबादी के बराबर 200 मिलियन से अधिक पंजीकृत ग्राहकों की सेवा की: ईशा अंबानी
रिलायंस कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स के देश के 7000 शहरों में 8700 स्टोर होंगेः ईशा अंबानी
आकाश अंबानी ने जियो की 5जी सर्विस का प्रजेंटेशन देते हुए कहा कि इसकी सबसे दिलचस्प बात होगी कि यह अल्ट्रा हाई स्पीड फिक्स्ड ब्रॉडबैंड है। इसके जरिए देशभर के हर क्लासरूप में हाई क्वालिटी एजुकेशनल कंटेट मिल सकेगा।
क्लाउड आधारित पीसी सर्विस लॉन्च करेगा जियो
हमने स्वदेशी रूप से एंड-टू-एंड 5G स्टैक विकसित किया है जो क्वांटम सुरक्षा जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस होगी। इसे हमारे 2,000 से अधिक युवा जियो इंजीनियरों ने इन-हाउस विकसित किया है: मुकेश अंबानी
पैन-इंडिया 5G नेटवर्क के लिए ₹2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा रिलायंस जियोः अंबानी
Jio ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के मेट्रो शहरों में दिवाली 2022 तक Jio 5G सेवाओं को लॉन्च करने की घोषणा की। दिसंबर 2023 तक 18 महीनों में पूरे भारत को कवर करने के लिए इसे अन्य शहरों और कस्बों में तेजी से विस्तारित किया जाएगा।
हर तीन में से दो घरों में हो रहा जियो फाइबर का इस्तेमालः अंबानी
जियो देश का नंबर एक डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर- मुकेश अंबानी
पीएम के डिजिटल इंडिया विजन को आगे बढ़ा रहे हैं- मुकेश अंबानी
इवेंट के दौरान मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो के आप आज ग्राहकों की संख्या 42.1 करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि जियो के ग्राहक हर महीने औसतन 20 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले दोगुना है।
रिलायंस एजीएम से पहले शेयर बाजार में कंपनी शेयर निचले स्तर से संभले हैं। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 5.90 रुपये की तेजी के साथ 2623.90 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
बता दें कि अडानी ग्रुप ने एक महीने पहले अपनी एजीएम में ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में 70 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। साथ ही कंपनी मीडिया सेक्टर में अपना कदम बढ़ा दिया है। हाल में अडानी ग्रुप मार्केट कैप के मामले में मुकेश अंबानी ग्रुप से आगे निकल गया है। साथ ही अडानी की नेटवर्थ भी मुकेश अंबानी से अधिक हो गई है। ऐसे में अंबानी भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं ताकि अडाणी को टक्कर मिल सकते हैं।