फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saran Election Results: सारण से जीत की हैट्रिक बनाए राजीव प्रताप रूडी, बोले- ये जनता की जीत

Tue, 04 Jun 2024 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

खास बातें

Bihar Election Result: बिहार लोकसभा चुनाव के लगभग सीटों के रिजल्ट आ चुके हैं।सारण लोकसभा सीट से राजीव प्रताप रूडी ने तीसरी बार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
सारण लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:32 PM, 04-Jun-2024

सारण लोकसभा क्षेत्र से हैट्रिक बनाने वाले भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी जीत के बाद कहा कि हमारी जीत नहीं है। बल्कि जनता की जीत है। देश में फिर से मोदी की सरकार बन रही है, क्योंकि बहुमत हम लोगों के पास है।

05:06 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results: बिहार में एनडीए 30, महागठबंधन नौ सीट
बिहार में एनडीए और महागठबंधन में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोपहर बाद के रुझानों में एनडीए की सीटों की संख्या घटी हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बिहार में एक सीट पर गया से एनडीए ने जीत दर्ज की है। 12 सीटों पर जेडीयू तो 12 पर बीजेपी आगे है, जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास पांच सीटों पर आगे है। इस तरह एनडीए 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए या जीत गया है। वहीं, महागठबंधन में आरजेडी चार सीट, कांग्रेस तीन सीट और सीपीआई माले दो सीटों पर लीड लिए हुए है। पूर्णिया में निर्दलीय पप्पू यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

03:48 PM, 04-Jun-2024

Saran Election Result: सारण से राजद की रोहिणी आचार्या से भाजपा के राजीव प्रताप रूड़ी 7810 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन
03:01 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results: बिहार में बीजेपी ने बुलाई एनडीए की बैठक
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बिहार में सियासी पारा गर्मा गया है। इस बीच बीजेपी ने एनडीए की बैठक बुलाई है। थोड़ी देर में एनडीए के सभी दलों की मीटिंग होगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

02:55 PM, 04-Jun-2024

Saran Election Result: सारण से राजद की रोहिणी आचार्या से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी 13,924 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं
भाजपा- 1,46,638
राजद- 1,32,714

विज्ञापन
01:41 PM, 04-Jun-2024

Saran Election Result: सारण से राजीव प्रताप रूडी लगातार आगे चल रहे
सारण लोकसभा सीट से राजीव प्रताप रूडी लगातार आगे चल रहे हैं। हालांकि, आरजेडी की रोहिणी आचार्य उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। 

12:56 PM, 04-Jun-2024

Saran LS Election Result: सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी 11,439 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:30 PM, 04-Jun-2024

Saran LS Election Result: सारण लोकसभा परिमाण

  • राजीव प्रताप रूडी (भाजपा)- 8209 वोट से आगे, टोटल वोट- 61365
  • रोहणी आचार्य (राजद)- 53156

12:10 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results: बिहार में लेफ्ट का दो दशक का सूखा समाप्त होने के आसार
बिहार में वाम दलों का करीब दो दशक का सूखा खत्म होने के आसार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में वाम दल अपना खाता खोल सकते हैं। सीपीआई माले काराकाट और आरा सीट पर अच्छी बढ़त बनाए हुए है। सीपीआई के अवधेश राय भी बेगूसराय में बीजेपी के गिरिराज सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि साल 1999 के बाद बिहार में लेफ्ट पार्टियां लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।

11:38 AM, 04-Jun-2024

Bihar Chunav Results: बिहार में तीन राउंड के वोटों की गिनती पूरी
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, बिहार में अब तक एक से अधिकतम तीन राउंड वोटों की गिनती हुई है।

11:17 AM, 04-Jun-2024

Saran LS Election Result: सारण संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद की डॉ. रोहिणी आचार्या से 3,208 मतों से आगे चल रहे हैं।

10:58 AM, 04-Jun-2024

Saran LS Election Result: सारण में फिर गेम बदला, रूडी आगे, रोहिणी पीछे
सारण लोकसभा सीट पर एक बार फिर गेम बदला है। बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी 998 वोटों से आगे हो गए हैं। आरजेडी की रोहिणी आचार्या पिछड़ गई हैं।

10:47 AM, 04-Jun-2024

Saran LS Election Result: रोहिणी भाजपा के रूडी से कुछ ही अंतर से आगे
सारण लोकसभा चुनाव में भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से राजद की डॉ. रोहिणी आचार्या 244 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।

10:44 AM, 04-Jun-2024

Saran LS Election Result: सारण से अब रूडी चल रहे आगे
सारण संसदीय क्षेत्र से प्रथम चरण में राजद की डॉ. रोहिणी आचार्या से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी 1,100 मतो से आगे हैं। जबकि महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के आकाश सिंह से भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल अपने प्रतिद्वंद्वी से लगभग 3,012 मतो से आगे चल रहे हैं।

09:42 AM, 04-Jun-2024

Saran Lok Sabha Election result: सारण सीट से अब रोहिणी आचार्य आगे
बिहार की सारण सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य आगे चल रही हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी से है।

08:32 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: बिहार में पोस्टल बैलेट की गणना में एनडीए ने बढ़त बनाई हुई है। राज्य में अब तक आए रुझानों के मुताबिक 15 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। जबकि चार सीटों पर इंडिया अलायंस यानी महागठबंधन ने लीड बनाई है।

08:29 AM, 04-Jun-2024

Bihar Chunav Results 2024: सारण लोकसभा सीट के शुरुआती रुझानों में बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी आगे चल रहे हैं। टीवी रिपोर्ट्स में लालू यादव की बेटी एवं आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के पीछे होने का दावा किया जा रहा है।

07:41 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Result 2024: बिहार में महागठबंधन की सीट
राजद औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, पूर्णिया, बांका, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, दरभंगा, उजियारपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, हाजीपुर, वाल्मिकीनगर, शिवहर, सिवान, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, वैशाली से मैदान में है. कांग्रेस किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सासाराम, पश्चिम चंपारण, पटना साहिब और महाराजगंज से मैदान में है. इसके अलावे VIP झंझारपुर, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज, भाकपा माले आरा, नालंदा और काराकाट, सीपीआई बेगूसराय और सीएम खगड़िया से मैदान में है।

Bihar Lok Sabha Result 2024: बिहार में एनडीए की सीट
एनडीए में बीजेपी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम से मैदान में है. जदयू वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से मैदान में है. लोजपा(R) खगड़िया, वैशाली, जमुई, हाजीपुर और समस्तीपुर वहीं हम पार्टी गया और राष्ट्रीय लोक मोर्चा काराकाट से मैदान में है।

07:22 AM, 04-Jun-2024

Exit Poll Results 2019 vs 2024: बिहार विधानसभा चुनाव 2020
2020 में एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। एग्जिट पोल में उसे बिहार की 139-161 सीटे मिलने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, वास्तविक परिणाम में एनडीए को बहुमत मिला और महागठबंधन केवल 110 सीटों पर सिमट गया।

Exit Poll Results 2019 vs 2024: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021
एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में जीत हासिल करने जा रही है। इसमें टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया जा रहा था। हालांकि, जब नतीजे आए तो तृणमूल ने 284 में से 213 सीटें जीतीं और बीजेपी महज 77 सीटें ही जीत सकी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017, छत्तीसगढ़ 2023 विधानसभा चुनाव, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के अन्य उदाहरण हैं, जहां एग्जिट पोल पूरी तरह गलत साबित हुए।

Exit Poll Results 2019 vs 2024: 2004 के लोकसभा चुनाव
2004 के लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए 240-275 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, यूपीए ने 216 सीटें जीतीं और एनडीए ने 187 सीटें मिली। यह ही वजह है कि कांग्रेस बार-बार 2004 लोकसभा के रिजल्ट का हवाला दे रही है। उसे उम्मीद है कि 2004 की ही तरह इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और इंडिया ब्लॉक सत्ता में आएगा।

07:15 AM, 04-Jun-2024

Exit Poll Results 2019 vs 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने में अब महज कुछ ही समय बचे हैं। नतीजे सामने आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि क्या पीएम मोदी जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे या फिर इंडिया अलायंस जीत का परचम लहराएगा। हालांकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए को सत्ता से बाहर करना आसान नहीं दिख रहा।

चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल भी एनडीए को 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि हर बार एग्जिट पोल सही साबित हुए हैं। बता दें कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव, 2021 के पश्चिम बंगाल विधानलसभा चुनाव और 2004 के लोकसभा चुनाव में नतीजे पूरी तरह पलट गए थे। ऐसे में हो सकता है कि इस बार भी कोई अप्रत्याशित नतीजे सामने आएं और विपक्ष को भी कुछ ऐसी ही उम्मीद होगी।
 

06:41 AM, 04-Jun-2024

Saran Election Result 2024: सारण लोकसभा सीट पर लालू की प्रतिष्ठा दांव पर
सारण लोकसभा सीट से कभी आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव संसद पहुंच चुके हैं। आखिरी बार लालू यादव ने साल 2009 में इस सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें 50 हजार वोटों से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी को हराया था। फिलहाल, यहां से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी सांसद हैं।

साल 2014 में रूडी ने लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और 2019 में रूडी ने लालू यादव के समधी चंद्रिका राय को हराया था। साल 2024 में रूडी के सामने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य हैं। इसलिए समझा जा सकता है कि लालू परिवार के लिए छपरा सीट कितनी मायने रखती है। बिहार की सारण लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प है। सीधे-सीधे बिहार की दो दबंग जातियों (राजपूत और यादव) के बीच मुकाबला माना जाता है।

06:15 AM, 04-Jun-2024

Saran Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का आज दिन है। पूरे देश में काफी गहमागहमी है। सारण संसदीय सीट से कौन जीत रहा है, उसके पल-पल के अपडेट के लिए आप इस पेज पर लगातार बने रह सकते हैं। बिहार की सारण लोकसभा सीट पर इस बार आमने-सामने का मुकाबला देखने को मिला।

चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत बरकरार रखने की कोशिश में जुटी रही। हालांकि, उसे इस बार लालू यादव की बेटी टक्कर मिल रहा है। बीजेपी यहां से लगातार जीतती रही है। बीजेपी ने राजीव प्रताप रूडी पर फिर से भरोसा जताया तो आरजेडी की ओर से लालू यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को मैदान में उतारा। इस लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान हुआ था। सारण में करीब 54.50 प्रतिशत मतदान हुआ।

05:43 AM, 04-Jun-2024

इस सीट पर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की विरासत कही जाने वाली इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, आज हो रही मतगणना में ये साफ हो जाएगा कि इस सीट पर जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा।

05:09 AM, 04-Jun-2024

Saran Election Results: सारण से जीत की हैट्रिक बनाए राजीव प्रताप रूडी, बोले- ये जनता की जीत

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल सामने आने के बाद कई सीटें हॉट सीट बनी हुई हैं। इनमें बिहार की सारण लोकसभा सीट भी शामिल है। इस सीट पर एनडीए गठबंधन की ओर से भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, इंडिया गठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल की नेत्री रोहिणी आचार्य चुनावी मैदान में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें