पटना में छात्रों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती से जुड़ी मांगों को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। बीपीएससी TRE-4 में PT और Mains के बीच नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए मार्च किया। छात्रों ने जेपी गोलंबर पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए। इसके बाद छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक छात्र के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है, जबकि एक छात्रा के बेहोश होने की भी सूचना है। वहीं, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर राजभवन की ओर मार्च कर रहे कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया।