फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: विस में SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन के विधायकों ने किया वॉकआउट, सदन स्थगित

Wed, 23 Jul 2025 03:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar Election: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण, यानी SIR पर हंगामा होता रहा। इसपर तेजस्वी ने मोर्चा खोला तो सीएम नीतीश ने पुरानी बातें याद दिलाईं। विस में डिप्टी सीएम को भी डांट पड़ी।
विज्ञापन
विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:59 PM, 23-Jul-2025

विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित 
श्रम संसाधन विभाग के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि कारखाना (बिहार संशोधन) विधेयक 2025 को पुर्नस्थापित करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कामगारों के समय सीमा और उनके हितों के मुद्दों को उठाया। इसके बाद उन्होंने कारखाना (बिहार संशोधन) विधेयक 2025 को स्वीकृत करने की मांग की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इसे स्वीकृत कर दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 

02:38 PM, 23-Jul-2025

भाजपा वोट का अपहरण करवाना चाहती है
सदन से बाहर निकलकर  इंडिया गठबंधन के विधायकों ने प्रेस वार्ता की। विपक्ष ने कहा कि बिहार वोटरों के नाम काटने की साजिश चल रही है। करीब 57 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से कटने वाला है। हमलोग इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा करवाना चाह रहे हैं लेकिन सरकार इससे भाग रही है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी वोट का अपहरण करना चाहती है।

02:13 PM, 23-Jul-2025

विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया

बिहार कृषि विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2025 पारित हो गया। इसके बाद बिहार पशु प्रजनन विनियमन विधेयक 2025 भी पेश किया गया। इधर विपक्ष का हंगामा चलता रहा। विधानसभा अध्यक्ष ने इन्हें समझने की कोशिश की लेकिन यह लोग नहीं माने और वॉकआउट करते हुए सदन से बाहर चले गए। 

विज्ञापन
02:04 PM, 23-Jul-2025

फिर से विपक्ष के विधायकों का हंगामा

लंच ब्रेक के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। विपक्ष के नेताओं ने फिर से मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने उनसे अपने अपने स्थानों पर बैठने का निर्देश दिया लेकिन विपक्ष के विधायक भी माने। इसी बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2025 को पेश किया।

12:48 PM, 23-Jul-2025

तेजस्वी फिर बोले– SIR वापस ले सरकार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने SIR के विरोध में कहा कि कई लोग बिहार से बाहर नौकरी करते हैं, लेकिन वोट देने वो वापस राज्य आते हैं। चुनाव आयोग कौन होता है लोगों की नागरिकता साबित करने वाला। केंद्र सरकार से हमारी मांग है वह इस मामले को गंभीरता से ले और SIR वापस ले। 

विज्ञापन
11:43 AM, 23-Jul-2025

विजय सिन्हा बोले- राजद के लोग गुंडाराज चलाना चाहते हैं 
सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित होने के बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बाहर निकले। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि विधानसभा किसी के बाप की नहीं है। यह अत्यंत ही आपत्तिजनक है। लोकतंत्र के मंदिर में ऐसी भाषा शोभा नहीं देती है। राजद के लोग गुंडाराज चलाना चाहते हैं वह सदन में गुंडागर्दी करते हैं। अपशब्दों का प्रयोग करते हैं और सदन चलने नहीं देते हैं। राजद के लोग SIR के मुद्दे पर जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं।

11:32 AM, 23-Jul-2025

विधानसभा अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम से कहा- अध्यक्ष मैं हूं
बुधवार को विधानसभा में भाजपाई उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भाजपा कोटे के विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने साफ शब्दों में याद दिलाया कि विधानसभाध्यक्ष वह हैं। हुआ यूं कि अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र की टिप्पणी पर तेजस्वी यादव को कहा कि इसपर माफी मांगनी चाहिए। विजय सिन्हा बीच में कूद गए और माफी मांगने की मांग करने लगे। इसी पर अध्यक्ष ने उन्हें याद दिलाया कि आसन पर वह हैं, विजय सिन्हा नहीं। 

11:09 AM, 23-Jul-2025

नेता प्रतिपक्ष का विजय सिन्हा का जताया विरोध

नेता प्रतिपक्ष बोल ही रहे थे कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा खड़े हो गए और विरोध जताने लगे। कहा कि विपक्ष जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि आपकी बहुत छोटा सोचते हैं। इसके बाद मंत्री प्रेम कुमार ने भी तेजस्वी यादव की बातों पर आपत्ति जताई।सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव ने पूछा कि जब तुम्हारी उम्र कम थी। तुम्हारे माता और पिता भी मुख्यमंत्री रहे लेकिन एक भी काम नहीं किया। अब यह सब बातें बोलने का क्या मतलब है? पहले का क्या बजट था? अब तो तीन लाख करोड़ से ज्यादा बजट हमलोगों ने कर दिया है। अब मामला है कि चुनाव लड़ना है तो जितना अंड बंड बोलना है बोलते रहिए। तुम कुछ जानते तो क्या तुम तो तब बच्चे थे। तब पटना में भी कोई बाहर नहीं निकलता था। हमलोगों ने जो काम किया वह सब याद रखिए। अब जब चुनाव होगा तो जनता जिसको जताएगी वो सदन में आयेंगे। 

11:04 AM, 23-Jul-2025

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग SIR का विरोध नहीं कर रहे हैं। लेकिन, इसकी जो प्रकिया है, हमलोग उसका विरोध कर रहे हैं। इतना बड़ा ड्राइव चल रहा है लेकिन अब तक चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर प्रेस वार्ता नहीं की है। अगर आपको SIR करवाना ही था तो आप लोकसभा के बाद इसको शुरू कराते। इसे आप फरवरी में करवाते। BLO किसी तरह काम कर रहे हैं। बिहार डॉक्यूमेंट के मामले में फिसड्डी राज्य है। फिर भी 11 डॉक्यूमेंट मांगे गए। आधार कार्ड और राशन कार्ड को मान्य नहीं किया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग फटकार लगाई और आधार कार्ड को मान्यता देने की सलाह दी। तेजस्वी ने पूछा कि चुनाव आयोग कौन होता है नागरिकता देने वाला।

11:02 AM, 23-Jul-2025

सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सदन विमर्श का मंच है, संघर्ष का नहीं है। उन्होंने कहा कि आपको को बोलने का मौका दिया जा रहा है, यहां पर अपनी बात रखिए। 

10:54 AM, 23-Jul-2025

विपक्ष के विधायक और मार्शल के बीच भिड़ंत
विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। राजद, कांग्रेस और वामदल के विधायक आज भी काले लिबास में आए और SIR के मुद्दे पर प्रदर्शन करने लगे। विपक्ष के विधायक SIR वापस लेने की मांग कर रहे। विधायकों ने मेन गेट को जाम कर दिया। इसके बाद सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत NDA के सभी विधायक दूसरे गेट से सदन में गए। इसी बीच मार्शल और विपक्ष के विधायकों के बीच धक्का मुक्की भी भी हुई। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। 

10:25 AM, 23-Jul-2025

आज यह विधेयक पेश किए जाएंगे
हंगामे के बीच मंगलवार को छह विधेयक पारित हुए। इनमें बिहार हिन्दू धार्मिस न्यास संशोधन विधेयक 2025 और बिहार माल और सेवा कर विधेयक 2025 समेत कुल छह विधेयक हैं। वहीं विधानसभा में छह विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें बिहार कृषि विश्वविद्यालय, बिहार पशु प्रजनन विनियम विधेयक, जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विवि विधेयक 2025, बिहार प्लेटफॉर्म आधारित गिग कामगार विधेयक, बिहार दुकान और प्रतिष्ठान विधेयक 2025, कारखाना बिहार संशोधन विधेयक 2025 शामिल हैं।

09:56 AM, 23-Jul-2025

Bihar Vidhan Sabha: विस में SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन के विधायकों ने किया वॉकआउट, सदन स्थगित

बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिनों से विपक्षी नेता काले कपड़े पहनकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। मंगलवार को विपक्ष के नेताओं ने वेल में आकर जमकर हंगामा किया। सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं टेबल और कुर्सियों को उठा लिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को विधानसभा में मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर चर्चा करानी चाहिए। किसी भी हालत में हमलोगों वोटरों को साथ अन्याय नहीं होने देंगे। विपक्ष आज भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें