फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 Live: प्रथम चरण के बाद NDA में गमगीन माहौल, गृहमंत्री फोन पर धमकी दे रहे; तेजस्वी का दावा

Sun, 09 Nov 2025 10:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 Bihar Vidhan Sabha Election 2025 Live Updates : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज, रविवार 9 नवंबर, शाम को खत्म हो जाएगा। इस चरण में मतदान 11 नवंबर को होगा। इसमें कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने वोट से 1302 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।

विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान आज, 9 नवंबर को शाम 5 बजे खत्म हो जाएगा। इस चरण के अंतिम दौर में सभी बड़े राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। नेता आज भी राज्य के अलग-अलग जिलों में रैलियों और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं से समर्थन मांगेंगे। इस दूसरे चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान 11 नवंबर, मंगलवार को होगा। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इन जिलों में शामिल हैं, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें