फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hajipur LS Election Results: चिराग पासवान एक लाख 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीते, शिवचंद्र राम को दी मात

Tue, 04 Jun 2024 09:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

खास बातें

Bihar Election Result: बिहार लोकसभा चुनाव के नतीजे लगभग घोषित हो चुके हैं। हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान ने 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
हाजीपुर में भारी अंतर से जीते चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:29 PM, 04-Jun-2024
चिराग पासवान के समर्थक - फोटो : अमर उजाला

Hajipur Election Results: बिहार में हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान ने डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

05:05 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results: बिहार में एनडीए 30, महागठबंधन नौ सीट
बिहार में एनडीए और महागठबंधन में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोपहर बाद के रुझानों में एनडीए की सीटों की संख्या घटी हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बिहार में एक सीट पर गया से एनडीए ने जीत दर्ज की है। 12 सीटों पर जेडीयू तो 12 पर बीजेपी आगे है, जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास पांच सीटों पर आगे है। इस तरह एनडीए 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए या जीत गया है। वहीं, महागठबंधन में आरजेडी चार सीट, कांग्रेस तीन सीट और सीपीआई माले दो सीटों पर लीड लिए हुए है। पूर्णिया में निर्दलीय पप्पू यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

04:35 PM, 04-Jun-2024

Hajipur Election Result: हाजीपुर लोकसभा सीट से लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान करीब 1.50 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। लोजपा रामविलास ने हाजीपुर में बड़े जश्न की तैयारी की है। इसके लिए स्पेशल लड्डू तैयार किया गया है, जिस पर पार्टी का चुनाव चिह्न हेलीकॉप्टर लगवाया गया है। हाजीपुर पहुंच कर चिराग इस लड्डू को केक के रूप में काटकर जीत का जश्न मनाएंगे।

विज्ञापन
04:03 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results: चिराग पासवान बोले- एक बार फिर मोदी सरकार
लोकसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर जारी सस्पेंस के बीच लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान ने पोस्ट कर सियासी पारे को गर्मा दिया है। चिराग ने लिखा कि फिर एक बार मोदी सरकार, पीएम के समर्थन में उनकी पार्टी लोजपा रामविलास मजबूती के साथ खड़ी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। देश को फिर से मजबूत और सशक्त सरकार मिलेगी। बता दें कि बिहार में चिराग की पार्टी पांचों सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

03:59 PM, 04-Jun-2024

Hajipur Election Results: हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन की गिनती है जारी

  • चिराग पासवान- 3,86,254
  • शिवचंद्र राम- 2,61,048
  • चिराग पासवान 1,25,206 वोट से आगे

विज्ञापन
03:02 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results: बिहार में बीजेपी ने बुलाई एनडीए की बैठक
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बिहार में सियासी पारा गर्मा गया है। इस बीच बीजेपी ने एनडीए की बैठक बुलाई है। थोड़ी देर में एनडीए के सभी दलों की मीटिंग होगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

02:37 PM, 04-Jun-2024

Hajipur Election Result: हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन की गिनती है जारी

  • चिराग पासवान- 2,55,251
  • शिवचंद्र राम- 1,74,432
  • चिराग पासवान 80,819 वोट से आगे

01:29 PM, 04-Jun-2024

Hajipur Lok Sabha Chunav Result: हाजीपुर लोकसभा सीट अपडेट

  • चिराग पासवान- 1,72,749 कुल वोट
  • शिवचंद्र राम- 1,20,331 कुल वोट
  • चिराग पासवान 52,418 वोट से आगे

12:31 PM, 04-Jun-2024

Hajipur Election Result: हाजीपुर लोकसभा सीट अपडेट

  • चिराग पासवान - 103342
  • शिवचंद्र राम - 70098
  • चिराग पासवान 33244 वोट से आगे

12:10 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results: बिहार में लेफ्ट का दो दशक का सूखा समाप्त होने के आसार
बिहार में वाम दलों का करीब दो दशक का सूखा खत्म होने के आसार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में वाम दल अपना खाता खोल सकते हैं। सीपीआई माले काराकाट और आरा सीट पर अच्छी बढ़त बनाए हुए है। सीपीआई के अवधेश राय भी बेगूसराय में बीजेपी के गिरिराज सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि साल 1999 के बाद बिहार में लेफ्ट पार्टियां लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।

12:05 PM, 04-Jun-2024

Hajipur Bihar Lok Sabha Election: हाजीपुर लोकसभा सीट अपडेट

  • चिराग पासवान- 77,650
  • शिवचंद्र राम- 53,658
  • चिराग पासवान 23992 वोट से आगे

11:48 AM, 04-Jun-2024

Hajipur Bihar Lok Sabha Election: हाजीपुर लोकसभा सीट अपडेट 

  • चिराग पासवान- 62,524
  • शिवचंद्र राम- 45,824
  • चिराग पासवान 16700 वोटों से आगे

11:37 AM, 04-Jun-2024

Bihar Chunav Results: बिहार में तीन राउंड के वोटों की गिनती पूरी
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, बिहार में अब तक एक से अधिकतम तीन राउंड वोटों की गिनती हुई है।

11:24 AM, 04-Jun-2024

Hajipur Chunav Results: हाजीपुर लोकसभा सीट अपडेट

  • चिराग पासवान- 56,082
  • शिवचंद्र राम- 36,901
  • चिराग पासवान 19181 वोट से आगे

11:18 AM, 04-Jun-2024

Hajipur Election Result: हाजीपुर लोकसभा सीट अपडेट

  • चिराग पासवान- 45,521
  • शिवचंद्र राम- 32,128
  • चिराग पासवान 13393 वोट से आगे

11:14 AM, 04-Jun-2024

Hajipur Election Result: हाजीपुर लोकसभा अपडेट

  • चिराग पासवान- 40,811
  • शिवचंद्र राम- 29,648
  • चिराग पासवान 11,163 वोट से आगे

10:54 AM, 04-Jun-2024

Hajipur Election Result: हाजीपुर लोकसभा 5वां राउंड

  • चिराग पासवान- 36278
  • शिवचंद्र राम- 26613
  • शशि स्वराज- 464
  • चिराग पासवान 9665 वोट से आगे

10:40 AM, 04-Jun-2024

Hajipur Election Result: हाजीपुर लोक सभा क्षेत्र से चिराग पासवान को 30,471 वोट मिले और शिवचंद्र राम को 23,401 वोट मिले। चिराग पासवान अभी 7,070 वोट से आगे चल रहे हैं।

10:33 AM, 04-Jun-2024

Hajipur Election Result: राजद नेता तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर को छोड़ कर बाकी हाजीपुर की पांच विधानसभा क्षेत्रों में चिराग पासवान को बढ़त मिल रही है। हालांकि अभी तीसरे दौर की मतगणना जारी है।

10:29 AM, 04-Jun-2024

Hajipur Election Result: हाजीपुर लोक सभा क्षेत्र से चिराग पासवान को 13,692 और शिवचंद्र राम को 10,106  वोट मिले। चिराग पासवान 3,586 वोट से आगे।

10:04 AM, 04-Jun-2024

Hajipur Election Result: हाजीपुर लोक सभा क्षेत्र से चिराग पासवान को 5200 एवं शिवचंद्र राम को 3136 वोट

09:48 AM, 04-Jun-2024

Hajipur Election Result: हाजीपुर में पहले राउंड की मतगणना जारी

  • चिराग पासवान 904 वोट से पीछे
  • RJD उम्मीदवार शिवचंद्र राम चिराग पासवान से हुए आगे

09:24 AM, 04-Jun-2024

Hajipur Lok Sabha Chunav Result 2024: 

  • हाजीपुर से चिराग पासवान की शुरुआती बढ़त
  • पहले दौर के मतगणना के दौरान 2000 वोटों से चिराग पासवान आगे
  • RJD उम्मीदवार शिवचंद्र राम से चिराग चल रहे हैं आगे

09:00 AM, 04-Jun-2024

Bihar Chunav Results 2024: चुनाव आयोग की साइट पर बिहार की दो सीटों पर एनडीए आगे
भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार की दो सीटों का रुझान आए हैं। दोनों पर एनडीए आगे चल रहा है।

08:33 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: बिहार में पोस्टल बैलेट की गणना में एनडीए ने बढ़त बनाई हुई है। राज्य में अब तक आए रुझानों के मुताबिक 15 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। जबकि चार सीटों पर इंडिया अलायंस यानी महागठबंधन ने लीड बनाई है।

07:41 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Result 2024: बिहार में महागठबंधन की सीट
राजद औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, पूर्णिया, बांका, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, दरभंगा, उजियारपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, हाजीपुर, वाल्मिकीनगर, शिवहर, सिवान, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, वैशाली से मैदान में है. कांग्रेस किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सासाराम, पश्चिम चंपारण, पटना साहिब और महाराजगंज से मैदान में है. इसके अलावे VIP झंझारपुर, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज, भाकपा माले आरा, नालंदा और काराकाट, सीपीआई बेगूसराय और सीएम खगड़िया से मैदान में है।

Bihar Lok Sabha Result 2024: बिहार में एनडीए की सीट
एनडीए में बीजेपी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम से मैदान में है. जदयू वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से मैदान में है. लोजपा(R) खगड़िया, वैशाली, जमुई, हाजीपुर और समस्तीपुर वहीं हम पार्टी गया और राष्ट्रीय लोक मोर्चा काराकाट से मैदान में है।

07:30 AM, 04-Jun-2024

Hajipur Bihar Election Result: हाजीपुर में मतगणना को लेकर पुख्ता इंतजाम, भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती। हाजीपुर में चिराग पासवान का होना है आज भाग्य का फैसला।

07:22 AM, 04-Jun-2024

Exit Poll Results 2019 vs 2024: बिहार विधानसभा चुनाव 2020
2020 में एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। एग्जिट पोल में उसे बिहार की 139-161 सीटे मिलने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, वास्तविक परिणाम में एनडीए को बहुमत मिला और महागठबंधन केवल 110 सीटों पर सिमट गया।

Exit Poll Results 2019 vs 2024: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021
एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में जीत हासिल करने जा रही है। इसमें टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया जा रहा था। हालांकि, जब नतीजे आए तो तृणमूल ने 284 में से 213 सीटें जीतीं और बीजेपी महज 77 सीटें ही जीत सकी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017, छत्तीसगढ़ 2023 विधानसभा चुनाव, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के अन्य उदाहरण हैं, जहां एग्जिट पोल पूरी तरह गलत साबित हुए।

Exit Poll Results 2019 vs 2024: 2004 के लोकसभा चुनाव
2004 के लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए 240-275 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, यूपीए ने 216 सीटें जीतीं और एनडीए ने 187 सीटें मिली। यह ही वजह है कि कांग्रेस बार-बार 2004 लोकसभा के रिजल्ट का हवाला दे रही है। उसे उम्मीद है कि 2004 की ही तरह इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और इंडिया ब्लॉक सत्ता में आएगा।

07:17 AM, 04-Jun-2024

Exit Poll Results 2019 vs 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने में अब महज कुछ ही समय बचे हैं। नतीजे सामने आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि क्या पीएम मोदी जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे या फिर इंडिया अलायंस जीत का परचम लहराएगा। हालांकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए को सत्ता से बाहर करना आसान नहीं दिख रहा।

चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल भी एनडीए को 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि हर बार एग्जिट पोल सही साबित हुए हैं। बता दें कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव, 2021 के पश्चिम बंगाल विधानलसभा चुनाव और 2004 के लोकसभा चुनाव में नतीजे पूरी तरह पलट गए थे। ऐसे में हो सकता है कि इस बार भी कोई अप्रत्याशित नतीजे सामने आएं और विपक्ष को भी कुछ ऐसी ही उम्मीद होगी।
 

06:06 AM, 04-Jun-2024

Hajipur Lok Sabha Election Results: हाजीपुर लोकसभा सीट के लिए 20 मई को मतदान हुआ था। हाजीपुर लोकसभा सीट पर इस बार समता पार्टी ने अशोक कुमार को उम्मीदवार बनाया। वहीं, आरजेडी ने शिवचंद्र राम को उम्मीदवार बनाया। हाजीपुर सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम में एलजेपी के पशुपति कुमार पारस जीते थे। हाजीपुर सीट पर हार जीत का अंतर 2,05,449 वोट का रहा था। चुनाव में उन्होंने RJD उम्मीदवार शिवचंद्र राम को हराया था। बिहार में 2019 के आम चुनाव में 55.26 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में 54 प्रतिशत वोट पाकर LJP नंबर 1 रही थी।

05:25 AM, 04-Jun-2024

Hajipur LS Election Results: चिराग पासवान एक लाख 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीते, शिवचंद्र राम को दी मात

Hajipur Lok Sabha Result 2024: बिहार की हॉट सीट हाजीपुर पर इस बार लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग पासवान का मुकाबला राजद नेता शिवचंद्र राम से है। शिव पूर्व मंत्री रह चुके हैं। हालांकि चिराग के दिवंगत पिता यहां से आठ बार चुनाव जीते हैं। ऐसे में इस सीट के नतीजे पर पूरे देश की नजर है। यहां चिराग अपने पिता की विरासत वाली सीट जीत पाएंगे या शिवचंद्र राम लालटेन से उजाला करेंगे, थोड़ी देर में इससे भी पर्दा उठ जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें