बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण समस्त छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।उन्होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा 2026 में इस बार कुल 139 बच्चों ने टॉप-10 में जगह बनाई है, जो बच्चों के बीच बढ़ते स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। उन्होंने संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं पुष्पांजली कुमारी और सबरीन परवीन को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियां अधिक संख्या में उत्तीर्ण हुईं हैं। बिहार बोर्ड के 10वीं के परिणाम में बेटियों की सफलता पीएम नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और सीएम नीतीश कुमार की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के सकारात्मक परिणाम को परिलक्षित करता है।
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो हर किसी का दिल छू लेगी। जहां लोग आमतौर पर केवल अंतिम विदाई देने के लिए जाते हैं। उसी श्मशान घाट में मुजफ्फरपुर में पढ़कर माही कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 में 454 अंक लाकर परिवार का नाम रोशन किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 का परिणाम आते ही औरंगाबाद जिले के देव में खुशी की लहर दौड़ गई। राजकीय राजा जगन्नाथ हाई स्कूल देव के छात्र शिव कुमार ने 481 अंक यानी 96.2 प्रतिशत हासिल कर पूरे राज्य में 10वां स्थान हासिल किया है । एक साधारण परिवार से आने वाले इस होनहार छात्र की कामयाबी ने यह साबित कर दिया कि हालात चाहे जैसे भी हों सच्ची लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर..
बिहार के मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीनगर के छात्र नवरत्न कुमार ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में 485 अंक प्राप्त कर 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 का परिणाम आते ही दरभंगा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जाले प्रखंड के UMS राढ़ी उच्च विद्यालय के छात्र प्रशांत कुमार मिश्रा ने 481 अंक यानी 96.2 प्रतिशत हासिल कर राज्य में टॉप-10 में जगह बनाई है। एक साधारण पुजारी परिवार से आने वाले इस होनहार छात्र की कामयाबी ने यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ जाती है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उन परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर दी है जो मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में प्राप्त अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि अगर किसी विद्यार्थी को लगता है कि उसे किसी विशेष विषय या सभी विषयों में उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो वह स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है। स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 07 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दर्ज करना होगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती। नालंदा जिले के साधारण परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों ने अपनी मेधा और मेहनत के दम पर राज्य की मेरिट लिस्ट में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
वैशाली जिले के चेहरा काला प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय छौड़ाही की छात्रा सबरीन परवीन ने 492 अंक हासिल कर पुष्पांजलि कुमारी के साथ संयुक्त रूप से पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। मोहम्मद शहजाद की इस होनहार बेटी ने न सिर्फ अपने जिले और प्रखंड का नाम रोशन किया बल्कि पूरे परिवार को गर्व से भर दिया। परिणाम की खबर फैलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव के लोग, स्कूल और कोचिंग के शिक्षक सभी सबरीन को बधाई देने पहुंचे। सबरीन ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे सेल्फ स्टडी और घर के पास एक कोचिंग सेंटर की नियमित पढ़ाई का बड़ा योगदान रहा। उन्हें खुद भी यकीन नहीं था कि वह राज्य में पहले स्थान पर आएंगी। बस इतना भरोसा था कि परीक्षा में अच्छे अंक जरूर मिलेंगे। आज जब नतीजा सामने आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें...
इस बार मैट्रिक परीक्षा में दो परीक्षार्थियों ने बराबर अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। इनमें सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप शामिल हैं। दोनों ने 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर बेगूसराय की नाहिद सुलताना ने 97.8 अंक लाया है। तीसरे स्थान पर अनुपा कुमारी और ओम कुमार ने 97.8 अंक लाया है। चौथे स्थान पर तीन बच्चे और पांचवें पर पांच बच्चे शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार टॉप 10 में 139 छात्रों ने जगह बनाई है।
| रैंक | नाम | स्कूल | कुल अंक | प्रतिशत |
| 1 | पुष्पांजलि कुमारी | सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई | 492 | 98.4% |
| 1 | सबरीन परवीन | उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौरही, वैशाली | 492 | 98.4% |
| 2 | नाहिद सुल्ताना | आर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय | 489 | 97.8% |
| 3 | अनुपा कुमारी | उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरहना, बक्सर | 488 | 97.6% |
| 3 | ओम कुमार | बी एस एस हाई स्कूल, राजवाड़ा, बेगूसराय | 488 | 97.6% |
| 4 | ज्योति कुमारी | जे पी एन हाई स्कूल, नरहन, समस्तीपुर | 487 | 97.4% |
| 4 | अनुभव कुमार | मदिता विद्यार्थी एच/एस, भारतशिला, बांका | 487 | 97.4% |
| 4 | अंश राज | उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैरिया, पूर्णिया | 487 | 97.4% |
| 5 | प्रेरणा कुमारी | आर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय | 486 | 97.2% |
| 5 | नसरीन परवीन | आर डी एम हाई स्कूल, गड़हनी, भोजपुर | 486 | 97.2% |
| 5 | अभनीश कुमार | बी पी हाई स्कूल, बेगूसराय | 486 | 97.2% |
| 5 | विकास कुमार गुप्ता | एस एस 108 हाई स्कूल, हट्टा, कैमूर | 486 | 97.2% |
| 5 | रूपेश कुमार | उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुहथ, सहरसा | 486 | 97.2% |
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा की टॉपर पुष्पांजलि कुमार ने कहा कि मुझे टॉप करके अच्छा लग रहा है। परिवार में सभी लोग काफी खुश हैं। सिमुलतला आवासीय विद्यालय में काफी अच्छी पढ़ाई मिली। पिता के मार्गदर्शन में यह परिणाम हासिल कर पाई हूं। शुरुआत से ही पिताजी ही पढ़ाया करते थे। सिमुलतला जाने के बाद जब भी छुट्टियों में घर आती थी तो पिताजी ही पढ़ाया करते थे। पुष्पांजलि ने कहा कि मैं 15 घंटे रोज पढ़ाई करती थी। पूरे साल काफी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल हुआ। मैं भविष्य में वैज्ञानिक बनना चाहती हूं।
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट में खास बात यह है कि इस बार पहले स्थान पर दो छात्राएं शामिल हैं। इसमें सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप टॉप किया है। दोनों ने 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। बिहार बोर्ड ने दोनों छात्राओं को बधाई दी है।
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि इस कार 81.79 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास किया है। शिक्षा मंत्री ने सभी छात्र और छात्राओं को मैट्रिक परीक्षा पास करने की बधाई दी।
शिक्षा बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, टॉपर्स का वेरिफिकेशन लगभग पूरा हो चुका है। 26 और 27 मार्च को सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्रों को बोर्ड मुख्यालय बुलाकर जांच प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद आज रिजल्ट जारी करने का एलान किया गया।
अगर पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो बिहार बोर्ड आमतौर पर मार्च के अंतिम सप्ताह में ही मैट्रिक का परिणाम जारी करता रहा है। 2025 में 29 मार्च, 2024, 2023 और 2022 में 31 मार्च को रिजल्ट घोषित किया गया था। ऐसे में इस बार भी मार्च के अंत तक परिणाम आने की पूरी संभावना है
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ली गई मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो रहा है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सबको चौंकाते हुए रविवार को ही रिजल्ट देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र की अनुपस्थिति में दोपहर 01:15 बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। पिछले साल 2025 में भी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को ही जारी किया गया था। ऐसे में इस बार भी बोर्ड अपने तय ट्रेंड के अनुसार समय पर परिणाम घोषित कर रहा है।