11:09 AM, 25-Jul-2024
Lalu Yadav : दिल्ली से लालू के साथ लौटे तेजस्वी, अबतक नहीं पहुंचे सदन, वेल में विपक्ष का हंगामा
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना लौट आए हैं। तेजस्वी यादव उनके साथ ही पटना आए हैं, लेकिन अबतक सदन में उनका इंतजार ही हो रहा है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बगैर विपक्षी विधायक विधानसभा अध्यक्ष की बात सुने बगैर लगातार हंगामा कर रहे हैं। कल की तरह विपक्षी विधायक फिर वेल में आकर हंगामा कर रहे हैं। आज तालियां बजाते हुए नीतीश कुमार हाय-हाय करने के बाद उनका इस्तीफा मांगते रहे। एक बार टेबल भी पटका गया, जिसपर अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन की गरिमा बनाए रखने की बात कही। फिर बार-बार टेबल पटके जाते और उठाकर गिराने की कोशिश देख अध्यक्ष ने सीधे कहा कि अगर किसी को चोट लगी तो...।