05:28 PM, 08-Nov-2023
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा समेत भाजपा विधायकों ने महागठबंधन सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
- फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष बोले- तेजस्वी यादव शर्म करने की जगह गर्व महसूस कर रहे हैं
सत्र की फिर शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की जो मानसिक स्थिति है, उस उन्होंने अपनी निंदा भी की और माफी भी मांगी। इसके बाद राजद द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। राजद के नेता तेजस्वी यादव शर्म करने की जगह गर्व महसूस कर रहे हैं। जितना मेंटल डिस्टर्ब यह होंगे, उतना जल्दी उत्तराधिकारी की कुर्सी मुझे मिल जाएगी। अगर उपमुख्यमंत्री सदन के अंदर गुरुवार को माफी नहीं मांगते हैं तो यह बिहार के साथ अन्याय होगा। मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मानसिक दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं। उपमुख्यमंत्री द्वारा सर्पोट करने से बिहार की छवि धूमिल हुई है। हमलोग इस मामले में राज्यपाल से मिलेंगे। इधर, विधानसभा में बिहार विनियोग समेत कुछ महत्वपूर्व विधेयक पेश किए गए। इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं वहीं महागठबंधन की ओर से विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। सत्र के बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में विधान मंडल दल की यह बैठक सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही है।