तेजस्वी इन जिलों में करेंगे रोड शो
जन विश्वास यात्रा के जरिए सत्तापक्ष पर लगातार हमला बोलने वाले तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान किया है। अब तेजस्वी यादव रोड करेंगे। उन्होंने कहा है कि वह जनता की बीच ही रहेंगे। सबसे पहले वह हाजीपुर के महुआ से सुपौल तक रोड शो करेंगे। इसके बाद समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में रोड शो करेंगे। वहीं 29 फरवरी और एक मार्च को पटना में रोड शो करेंगे।
सिमरिया घाट सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ
सिमरिया गंगा धाम पर हरिद्वार के हर की पौड़ी की तर्ज पर बने पहले रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का शुभारंभ आज सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया। सिमरिया घाट सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ के मौके पर जदयू और भाजपा के वरीय नेता और मंत्री मौजूद थे। इस कार्यक्रम को लेकर सिमरिया गंगा धाम में तैयारी पूरी कर ली गई है।
शिक्षा पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला
केके पाठक ने दो बड़ी अधिसूचनाएं जारी कर सनसनी फैला दी। इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। इतना ही नहीं कई जिला पदाधिकारियों को डिमोशन भी दे दिया गया है। साथ ही इनके तबादले का कारण प्रशासनिक बताया गया है।
बेतिया में एक हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है। जहां दो बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं टक्कर के बाद एक बाइक सवार ने पिस्टल निकाल कर दूसरे बाइक सवार को मारने की कोशिश करने लगा। आरोपी युवक जान से मारने के नीयत से खदेड़ता रहा और दूसरा युवक चिल्लाते हुए भागते रहा। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया स्टेशन चौक की है। इसी दौरान स्टेशन चौक पर ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड के जवान समसुल होदा तथा अजय कुमार झा ने जान मारने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत परसाइन गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई है।
वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मीरमपुर गांव में नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मृत नवविवाहिता की भाई ने राघोपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि ढाई लाख रुपये दहेज नहीं देने पर हमारी बहन के ससुराल वालों ने हत्या करके शव को गायब कर दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खगड़िया जिले के विभिन्न घाटों पर माघी पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान लोग गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते देखे जा रहे हैं। घाटों पर शनिवार अहले सुबह से गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। खास रूप से उत्तर वाहिनी गंगा अगुवानी गंगा घाट पर करीब डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। जहां का नजारा किसी मेले से कम नहीं है। बता दें कि अगुवानी घाट के किनारे श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन पूजा पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है। इस घाट पर प्रत्येक वर्ष सीमावर्ती जिले सहरसा, मधेपुरा से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। जहां भीड़ अहले सुबह से देर शाम तक देखी जा सकती है।
तेजस्वी ने कहा- अब लड़ाई छिड़ गई है
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा गया पहुंची। लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने युवा कंधों पर जो दायित्व सौंपा है। उसे साथ लेकर मैं जनता की लड़ाई लड़ने सड़क पर निकला हूं। अब लड़ाई छिड़ गई है। इस लड़ाई में अगर जनता साथ देती है तो नई सोच के साथ नए बिहार का निर्माण किया जाएगा। 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। उस समय तो उन्हें मौका नहीं मिला। लेकिन, जब 17 महीने उन्हें काम करने का मौका मिला तो उन्होंने इस अल्प अवधि में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव केंद्र की मोदी सरकार और उनके सहयोगियों के सामने जब नहीं झुके तो उनका लइका (बेटा) भी उनके सामने झुकने को तैयार नहीं है। किसी भी हाल में हम नहीं झुकेंगे।
पटना जाने के लिए इस रोड का चयन करें
बेगूसराय के सिमरिया घाट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर दो घंटे तक जीरो माईल (बेगूसराय) से सिमरिया पुल तक सड़क मार्ग बाधित रहेगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि शनिवार दोपहर तीन बजे से शाम पांच तक पटना जाने के लिए तेघड़ा भाया दलसिंहसराय रोड का चयन करें। इसे वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।
पीएम मोदी आ रहे औरंगाबाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को बिहार आ रहे हैं। वह औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार भाजपा इसकी तैयारी में जुट गई है। उपमुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी और कहा कि दो मार्च को पीएम मोदी की औरंगाबाद आ रहे। वह कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
गया में पुलिस टीम पर हमला
शराब मामले में फरार अभियुक्त घर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस पर ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी तब शुरू कर दी, जब फरार अभियुक्त के घर को कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती करने पहुंची। रोड़ेबाजी के दौरान एक पुलिस के जवान का एसएलआर राइफल क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही वाहन के शीशा भी टूट गया।