फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police Exam Live: पटना के इन केंद्रों पर पर्ची बनाते दिखे अभ्यर्थी; मोबाइल से देख लिख रहे थे उत्तर

Wed, 07 Aug 2024 02:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर कई टीमों को तैनात किया गया है। कदाचार मुक्त परीक्षा का दावा भी केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से किया गया था लेकिन यह तस्वीरें कई सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
पर्ची बनाते दिखे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:15 PM, 07-Aug-2024
खगड़िया में पुलिस ने इस पेपर को बरामद किया। - फोटो : अमर उजाला

38 जिलों में 545 सेंटर बनाए गए हैं
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर 38 जिलों में 545 सेंटर बनाए गए हैं। इधर, बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी अभ्यर्थियों को आगाह किया जाता है कि वह सोशल मीडिया एवं अन्य किसी माध्यम से दुष्प्रचार अथवा झांसे में न आएं। यह एक प्रकार से साईबर फ्रॉड कर अवैध वसूली का माध्यम हो सकता है, इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा साईबर थाना को दें। पर्षद के स्तर से किसी भी अभ्यर्थी को दूरभाष या मोबाईल अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्तिगत सम्पर्क नहीं किया जाता है।

01:06 PM, 07-Aug-2024

खगड़िया में सॉल्वर गैंग के 10 सदस्य गिरफ्तार 
खगड़िया में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के ठीक पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के परबत्त थानाक्षेत्र स्थित नयागांव से सॉल्वर गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके पास से पुलिस ने फर्जी आंसर शीट और प्रश्नपत्र भी जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, यह सभी लोग 80 से 85 छात्रों को इकट्ठा कर नयागांव के एक विवाह भवन में रखे हुए थे। जहां सभी छात्रों से फर्जी ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र को सॉल्व कराया जा रहा था।

12:04 PM, 07-Aug-2024

Bihar Police Exam Live: पटना के इन केंद्रों पर पर्ची बनाते दिखे अभ्यर्थी; मोबाइल से देख लिख रहे थे उत्तर

सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पटना के परीक्षा केंद्रों से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। पटना के कंकड़बाग इलाके में टीपीएस कॉलेज और बोरिंग रोड इलाके में एएन कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास कुछ अभ्यर्थी पर्ची (चिट) बनाते दिखे। अभ्यर्थी अपने मोबाइल से देखकर एक पेपर पर सवालों के जवाब लिखते दिखे। पत्रकारों ने जब सवाल पूछने की कोशिश की वो अभ्यर्थी फरार हो गए। सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए बिहार पुलिस की कई टीम लगाई गई हैं। कदाचार मुक्त परीक्षा का दावा केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से किया गया था लेकिन यह तस्वीरें कई सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इस मामले में बिहार पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें