11:52 AM, 30-Dec-2024
प्रशांत किशोर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
प्रशांत किशोर ने सिटी एसपी को दी यह नसीहत
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पटना में प्रेस वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि आधे से ज्यादा से ज्यादा पोस्ट नीतीश सरकार ने पहले से बेच दिया है। इसलिए छात्रों के आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही। जो लोग बीपीएससी को चला रहे हैं उनका चरित्र कैसा और कितने केस हैं उनपर? इसकी जांच होनी चाहिए। पटना सिटी को प्रशांत किशोर ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी नौकरी हुई है। वह अभी समझ नहीं रही है। केवल चमकने के चक्कर में वर्दी का रौब दिखाकर बच्चों पर लाठियां बरसाई जा रही है। कल हमलोग सिटी एसपी के खिलाफ मानवाधिकार आयोग और कोर्ट में जा रहे हैं। हमलोग एसपी से डरने वाले नहीं है। क्या आरके मिश्रा, आनंद मिश्रा और मैं अपराधी हूं जो बिहार पुलिस ने हमलोगों पर केस किया। आरके मिश्रा डीजी होम रह चुके हैं बिहार में। आनंद मिश्रा एसपी रह चुके हैं क्या यह लोग अपराधी हैं जो आप केस कर रहे हैं। हमारी अपील है कि पटना पुलिस इन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करें। यह लोग पढ़ने आये हैं देश के भविष्य हैं।