फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Protest Live: पटना समेत कई जिलों में पप्पू यादव के समर्थकों ने किया बवाल, समस्तीपुर में ट्रेन रोकी

Sun, 12 Jan 2025 04:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar BPSC Candidates Protest Live News in Hindi : पटना, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सासाराम, सुपौल, किशनगंज, गया, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, समेत कई जिलों में पप्पू यादव के समर्थक प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन जारी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:27 PM, 12-Jan-2025
कैमूर में प्रदर्शन करते पप्पू यादव के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

कैमूर में भी पप्पू यादव के समर्थकों ने किया प्रदर्शन
कैमूर जिले के भभुआ एकता चौक पर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि यह पूरे बिहार की लड़ाई है। जो किसान के घर से गरीब के घर से दलित के घर से सभी के घर से हजारों की संख्या में छात्र 25 दिन से लगातार पटना में धरना पर बैठे हुए हैं। मगर यह गूंगी बहरी सरकार उन छात्रों को अपराधी आतंकवादी एवं नक्सल समझ रही है।

03:27 PM, 12-Jan-2025
मोतिहारी में प्रदर्शन करते पप्पू यादव के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

पप्पू यादव के समर्थकों ने जमकर किया प्रदर्शन
मोतिहारी में पप्पू यादव के समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर री-एग्जाम कराने की मांग की। मोतिहारी में सुबह ही छात्र युवाशक्ति के नेताओं और कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और बाजार को बंद कराया। इसके बाद बरियारपुर स्थिति एनएच को जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया। छात्र युवा शक्ति द्वारा आहूत बंद का आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) तथा एआईएमआईएम ने भी समर्थन किया।
 

02:57 PM, 12-Jan-2025
सड़क पर उतरे पप्पू यादव के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

समर्थकों ने एनएच 31 को जाम कर दिया
बेगूसराय में भी पप्पू यादव के समर्थकों ने एनएच 31 को जाम कर दिया। सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिहार में एकदम निकम्मी सरकार है। हाल के दिनों में हुए बीपीएससी की परीक्षा में पूरी तरह धांधली की गई और जब छात्रों ने परीक्षा को रद्द करने की मांग की एवं पुनः परीक्षा लेने की गुजारिश की तो छात्रों की मांग पर सरकार थोड़ी सी भी ध्यान नहीं दे रही है।थक हारकर कई छात्र संगठन लगातार सड़कों पर है। प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार छात्रों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आगामी 18 जनवरी को होने वाली मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान छात्रों के द्वारा बेगूसराय में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
02:20 PM, 12-Jan-2025
जहानाबाद में प्रदर्शन करते पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला

जहानाबाद में सड़कों पर उतरे पप्पू यादव के समर्थक 
पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं का गुस्सा जहानाबाद के सड़कों पर फूट पड़ा। रविवार को जाप के कार्यकर्ताओं ने पटना गया सड़क मार्ग को जहानाबाद जिला मुख्यालय के अरवल मोड़ के समीप जाम पर रोष पूर्ण प्रदर्शन किया एवं केंद्र तथा बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी।अरवल मोड़ पर जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीपीएससी के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार परीक्षा रद्द होने और री-एग्जाम के फैसले से अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।

01:36 PM, 12-Jan-2025
सहरसा में प्रदर्शन करते पप्पू यादव के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारियों ने कराया बाजार बंद, आगजनी भी की
बिहार बंद को लेकर रविवार को पप्पू यादव के समर्थक सहरसा में सड़क पर उतरे। नगर निगम क्षेत्र के कचहरी ढाला, शिवपुरी ढाला, वीर कुंवर सिंह चौक, थाना चौक, महावीर चौक सहित कई जगहों पर बाजार बंद करवाकर, सड़क जाम कर आगजनी किया। सड़क जाम रहने से आम अवाम को आवगमन को लेकर भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में शामिल जाप नेता रंजन यादव, मनोज पासवान, शशि भूषण यादव, डॉ कपिलदेव यादव, अरविंद खां, जितेन्द्र भगत, कमलेशरी प्रसाद यादव, उमेश यादव, अशोक यादव, गणेश, राजू यादव, मिथिलेश कुमार सहित अन्य ने कहा कि बीपीएससी छात्रों पर लाठी से हमला करने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई हो और बीपीएससी परीक्षा में धांधली जो हुआ है उसकी जांच कर उक्त कर्मी को निलंबित किया जाय। साथ ही साथ बीपीएससी का फिर से पुनः परीक्षा लिया जाय। सरकार हमलोगों की बात नहीं मानती है तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
12:45 PM, 12-Jan-2025
समस्तीपुर में आंदोलन करते पप्पू यादव के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

समस्तीपुर में पप्पू यादव के समर्थकों ने रोकी ट्रेन
बीपीएससी 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पप्पू यादव के आह्वान पर युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को समस्तीपुर में ट्रेनें रोकी। जिसे समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड पर करीब आधे घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। बाद में आफ और जीआरपी के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने रेलवे ट्रैक खाली किया फिर जाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष मनीष यादव कर रहे थे।

12:44 PM, 12-Jan-2025
गांधी मैदान में समर्थक प्रदर्शन करते सांसद पप्पू यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

पटना में पप्पू यादव के समर्थकों ने जमकर मचाया उत्पात
पटना के अशोक राजपथ पर पप्पू यादव को समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया है। बंद समर्थकों ने सरकारी काम में लगे गाड़ियों में की तोड़फोड़ की। जबरन दुकानें बंद करवा रहे हैं। सांसद पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ गांधी मैदान पेट्रोल पंप के पास धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी लोग 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इधर, प्रदर्शन के कारण इस इलाके में आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। 

11:55 AM, 12-Jan-2025
गया में प्रदर्शन करते पप्पू यादव के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

मांग पूरी नहीं होगी तो आंदोलन जारी रहेगा
सांसद पप्पू यादव के समर्थक गया में सड़क पर उतर गए। इस दौरान समर्थकों ने सड़क पर आगजनी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतारे लग गई। पप्पू यादव के समर्थक राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि हमारे नेता पप्पू यादव के आह्वान पर राज्यव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में हमलोग भी प्रदर्शन व सड़क जाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की गूंगी-बहरी सरकार ने बीपीएससी छात्रों के ऊपर लाठी-डंडा चलाने का कार्य किया है, जिसकी हमलोग कड़ी निंदा करते हैं। गरीबों के ऊपर इस तरह का अत्याचार हमलोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। नीतीश सरकार को दोबारा परीक्षा लेनी ही होगी। अगर हमारी मांग पूरी न हुई तो और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

11:26 AM, 12-Jan-2025
मधेपुरा में प्रदर्शन करते पप्पू यादव के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

मधेपुरा में बाजार बंद करवा रहे पप्पू यादव के समर्थक
मधेपुरा में 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग पर पप्पू यादव के समर्थक सड़क पर उतर कर बाजार बंद करवा रहे हैं। शहर कॉलेज चौक पर आवागमन बाधित कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। अब बाजार बंद करवा रहे हैं। 

10:54 AM, 12-Jan-2025
पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थकों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

हाजीपुर में प्रदर्शन करने पप्पू यादव के समर्थक
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के कॉल पर आज बिहार बंद बुलाया गया है। जिसका असर सुबह से ही हाजीपुर में दिखने लगा है कार्यकर्ताओं के द्वारा हाजीपुर में मार्केट को बंद कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमलोगों की मांग है कि  बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करे और फिर से एग्जाम ले। हमारी मांग जब तक पूरी नहीं होती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। 

10:32 AM, 12-Jan-2025
अशोक राजपथ पर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

पप्पू यादव के समर्थकों ने किया अशोक राजपथ जाम
पटना के अशोक राजपथ के NIT मोड़ के पास पप्पू यादव के समर्थकों ने आगजनी की। यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया। इस मामले में जाप के पूर्व छात्र नेता मनीष यादव ने कहा कि यह सिर्फ बीपीएससी का मुद्दा नहीं है। बल्कि, देशभर की किसी भी प्रतियोगिताओं परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो जाती है। एक तरह से देखा जाए तो आज बीपीएससी, सिपाही भर्ती परीक्षा, मेडिकल परीक्षा हर जगह माफिया का राज है। 

09:45 AM, 12-Jan-2025

BPSC Protest Live: पटना समेत कई जिलों में पप्पू यादव के समर्थकों ने किया बवाल, समस्तीपुर में ट्रेन रोकी

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। एक ओर प्रशांत किशोर आमरन अनशन पर हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार के इकलौते सांसद पप्पू यादव ने चक्का जाम के बाद पूरे बिहार में बंद का एलान किया है। पटना, हाजीपुर, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, बेगूसराय समेत कई जगहों पर सड़क पर उतर गए हैं। प्रदर्शनकारी सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करे और फिर से परीक्षा ले। प्रदर्शनकारी नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें