फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News LIVE: निर्वाचन आयोग ने दो डीएम-एसपी हटाए, भाजपा सांसद अब कांग्रेस में; डबल मर्डर पर दो का एनकाउंटर

Tue, 02 Apr 2024 08:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मंगलवार को पीएम मोदी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा इस चुनाव में सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन
अजय निषाद अब मुजफ्फरपुर से कांग्रेस के टिकट पर उतरेंगे। दिल्ली में ली सदस्यता। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:25 PM, 02-Apr-2024


12:26 PM, 02-Apr-2024

अजय निषाद मुजफ्फरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे
2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मुजफ्फरपुर से सांसद बने अजय निषाद इस बार अपनी ही सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। उनके नाम की औपचारिक घोषणा ही अब बाकी है। भाजपा की सदस्यता छोड़ने के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह से मुलाकात की।

12:17 PM, 02-Apr-2024

डबल मर्डर के दो आरोपियों को पुलिस ने मारी गोली
बिहार पुलिस ने भोजपुर में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या करने के बाद भाग रहे दो अपराधियों को गोली मार दी। दोनों अभी जिंदा हैं, हालांकि शुरू में बताया गया कि पुलिस ने उन्हें मार गिराया है।

विज्ञापन
12:13 PM, 02-Apr-2024
भाेजपुर और नवादा डीएम-एसपी को हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

भारत निर्वाचन आयोग का कड़ा फैसला
चुनाव आयोग ने भोजपुर डीएम राजकुमार और नवादा डीएम आशुतोष वर्मा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें अपने पद से हटा दिया है। दोनों जिलों के एसपी को भी आयोग ने इसी आदेश के तहत हटा दिया है।

12:05 PM, 02-Apr-2024

बिहार के लिए निर्वाचन आयोग ने तय किए ऑब्जर्वर
1988 बैच राजस्थान कैडर के रिटायर्ड आईएएस मनजीत सिंह को बिहार का जनरल स्पेशल ऑब्जर्वर बनाया गया है। 1981 बैच के आंध्र प्रदेश केडर के रिटायर्ड आईपीएस विवेक दुबे को बिहार का पुलिस स्पेशल ऑब्जर्वर बनाया गया है।

विज्ञापन
11:10 AM, 02-Apr-2024


10:34 AM, 02-Apr-2024

भोजपुर में डबल मर्डर 
भोजपुर में मंगलवार की सुबह अपराधियों ने पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। पिता को चार गोली लगी है, जबकि बेटे के पेट के बीचों-बीच गोली लगी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनीपुर गांव की है। इधर, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मरने वालों की पहचान उदवंत नगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव निवासी स्वर्गीय बली सिंह के पुत्र रामाधार सिंह (65) और उनका बेटा मुकेश यादव (35) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें

09:03 AM, 02-Apr-2024
अहले सुबह से कतार में खड़ीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

मंदिर में अहले सुबह से ही उमड़ी भीड़
बिहार शरीफ के मघड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर में सोमवार से ही पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शीतला अष्टमी का त्योहार होली से ठीक आठ दिन बाद आता है। इस साल शीतला अष्टमी 2 अप्रैल यानी आज है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष के अष्टमी को मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन मां शीतला का पूजन करने से कई तरह के दुष्प्रभावों से भक्तों को मुक्ति मिलती है। मान्यता है की मां शीतला का व्रत रखने से कई तरह के रोग दूर होते हैं। इनमें चेचक और चर्म रोग जैसी बीमारियां हैं। 
 

08:15 AM, 02-Apr-2024

कहलगांव विधायक से 50 लाख की रंगदारी मांगी
कहलगांव से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पवन यादव से पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पाकिस्तानी नंबर से भाजपा विधायक को कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे उनके बेटे के बारे में पूछा फिर 50 लाख रुपये देने को कहा। नहीं देने पर बेटे और पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वह मामले की जांच में जुट गई है।

07:38 AM, 02-Apr-2024

भाजपा सांसद ज्वाइन करेंगे कांग्रेस
लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद मुजफ्फरपुर सीट से भाजपा के सांसद अजय निषाद आज कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। दिल्ली में वह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सूत्रों की मानें तो अजय निषाद टिकट कटने के कारण नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के सिंबल से वह चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा ने इस बार मुकेश सहनी की पार्टी छोड़कर आने वाले डॉ. राजभूषण चौधरी को टिकट दिया है। डॉ. राजभूषण को पिछले चुनाव में अजय निषाद ने 409988 वोटों से हराया था। 

07:00 AM, 02-Apr-2024

Bihar News LIVE: निर्वाचन आयोग ने दो डीएम-एसपी हटाए, भाजपा सांसद अब कांग्रेस में; डबल मर्डर पर दो का एनकाउंटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असज बिहार के सभी बूथ कमिटी अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी भाजपा नेताओं से बातचीत करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मंगलवार को पीएम मोदी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा इस चुनाव में सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। इधर, मौसम विभाग 10 अप्रैल के बाद से लू चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार सामान्य से अधिक दिन लू चलने की आशंका है। औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्यियस तक जा सकता है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें