गिरिराज सिंह बोले- नामो-निशान भी मिटा दिया जाएगा पाक का
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अगर भारत के संबंध में अनाप-शनाप बोलेगा और हमला करने की सोचेगा तो उसका भूगोल में उसका नाम ढूंढने से भी नहीं मिलेगा। यदि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी है तो भारत ने भी जवाब देना सीख लिया है और नरेंद्र मोदी की सरकार में पाकिस्तान को आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा है कि फारूक अब्दुल्ला जैसे लोग जो आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
गृह मंत्री बोले- पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर भारत
गृह मंत्री शाह ने कहा कि अभी-अभी बिहार के वंचितों के, पिछड़ों के, दलितों के नेता कर्पूरी ठाकुर जी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 'भारत रत्न' देकर जननायक भारत रत्न बनाने का काम किया है। कर्पूरी ठाकुर जी ने जीवन की अंतिम सांस तक गरीबों-पिछड़ों के लिए काम किया। कर्पूरी ठाकुर जी ने मैथिली भाषा को सम्मान देने की मांग की थी और अटल जी ने मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में स्थान दिया।
अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला
गृह मंत्री अमित शाह ने उजियारपुर में कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी और रातों रात सारे मुस्लिम समाज को, पिछड़ेपन का सर्वे किए बगैर पिछड़ा घोषित कर दिया और पिछड़े समाज का 5 प्रतिशत आरक्षण काटकर मुसलमानों को दे दिया।
12 मई को फिर से बिहार आ रहे पीएम मोदी
पीएम मोदी 12 मई को बिहार आ रहे हैं। वह पटना में रोड शो करेंगे। बिहार भाजपा ने पीएमओ को इसके लिए प्रस्ताव भेजा था। अब पीएमओ से मंजूदरी मिल गई है। पीएम मोदी डाकबंगला चौराहा से होते हुए कदमकुआं तक रोड शो करेंगे। भाजपा इसकी तैयारी में जुट गई है।
आपराधिक चरित्र जिसका है वो भाजपा के करीब हो
प्रज्ज्वल रेवन्ना को ब्लू कॉर्नर नोटिस मामले पर राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने एएनआई को बताया कि मैंने कई बार इस तरह के नोटिस मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के बारे में भी देखे हैं। भाजपा भगाने में एक्सपर्ट पार्टी है। आपराधिक चरित्र जिसका है वो भाजपा के करीब हो, भाजपा उसे विदेश जाने को सेफ पैसेज देती है।
तेजस्वी ने पीएम मोदी पर बोला हमला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम नव पीढ़ी के लोग केवल नौकरी, रोजगार, शिक्षा-चिकित्सा और विकास की सकारात्मक बातें ही कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री जी विभाजनकारी, वैर एवं नफरत को बढ़ावा देने वाली नकारात्मक बातें ही कर रहे हैं।