फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News LIVE: लोकसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान की पार्टी को बड़ा झटका, एक साथ 22 नेताओं ने दिया इस्तीफा

Wed, 03 Apr 2024 08:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

भाजपा से टिकट कटने के बाद सांसद छेदी पासवान और चिराग पासवान की पार्टी छोड़ने वाले पूर्व सांसद अरुण कुमार टिकट के इंतजार में दिल्ली में जमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:49 PM, 03-Apr-2024

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को देखकर हर कोई हैरान
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी दिल्ली से पटना वापस लौटे हैं। पटना आने के बाद उन्हें देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। उनके करीबी लोगों का कहना है कि सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित हैं। तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है कि वह काफी कमजोर दिख रहे हैं। व्हील चेयर से एयरपोर्ट से बाहर निकले और फिर उनके साथ में रहने वाले लोगों ने उन्हें सहारा देते हुए व्हील चेयर से उठाकर कार में बिठाया। बताया जा रहा है कि वह लोकसभा चुनाव में से दूर रहेंगे। उनको देखकर राजद सुप्रीमो ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि 'भाई सुशील मोदी की स्वास्थ्य संबंधित खबर सुन हैरान और दुखी हूँ। 50 वर्षों से उन्हें जानता हूँ वो जुझारू और संघर्षशील प्रवृति के धनी है।'

04:56 PM, 03-Apr-2024

चिराग पासवान की पार्टी से एक साथ 22 नेताओं ने दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के 22 नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। इनमें से अधिकांश नेता हाजीपुर लोकसभा सीट से ताल्लुक रखते हैं। लोजपा के संगठन मंत्री रविन्द्र सिंह, अजय कुशवाहा समेत कई नेताओं का इस्तीफा दिया है। इनलोगों का आरोप है कि चिराग पासवान ने पैसा लेकर टिकट बेच दिया है। पार्टी के पुराने नेताओें को तरजीह नहीं दी गई। बता दें कि हाजीपुर सीट से ही चिराग पासवान चुनाव लड़ने वाले हैं।  

04:31 PM, 03-Apr-2024

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि कहा कि मोदी जी आएंगे और कहेंगे 'मोदी की गारंटी'। लेकिन, मोदी जी की गारंटी चाइनीज माल की तरह है। एक दो बार इस्तेमाल कीजिएगा फिर बेकार हो जाएगा। वह केवल चुनाव भर ही गारंटी लेंगे। अरे मोदी जी आप एक बार मेरे चाचा की गारंटी लेकर दिखाइए। उनकी गारंटी है या नहीं यह बताइए। वह कब पलटेंगे पता नहीं। 

विज्ञापन
03:56 PM, 03-Apr-2024

बीमा भारती ने कहा- अभिवावक हैं और बड़े भाई जैसे हैं पप्पू यादव
राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने कहा कि सीमांचल और पूर्णिया की समस्या का समाधान करेंगे। पूर्णिया का सबसे बड़ा मुद्दा पूर्णिया एयरपोर्ट है। जनता का आशीर्वाद मिला तो पूर्णिया एयरपोर्ट की मांग को पूरा करेंगे। वहीं, पूर्णिया सीट पर बार-बार पप्पू यादव के दावे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह (पप्पू) उनके गार्जियन हैं, अभिवावक हैं और बड़े भाई जैसे हैं। मैं उनका सम्मान करती हूं। बीमा भारती ने कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन में शामिल हैं।

 

03:37 PM, 03-Apr-2024

दरभंगा के मनीगाछी थाना पुलिस ने ईंट भट्ठा मैनेजर की मौत हो जाने के बाद उसकी प्रेमिका को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेमिका के घर से मृतक का गमछा, चप्पल और उसकी निशानदेही पर मोबाइल भी बरामद कर लिया है। दरअसल, भंडारिसम पंचायत के चकवसावन गांव में एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने के बाद ईंट भट्ठा मैनेजर सुमन कुमार उर्फ संतोष कुमार यादव को जमकर पीटा गया था। उसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन
02:55 PM, 03-Apr-2024

26 अप्रैल को उनका जमानत ज़ब्त कर देगी जनता
जन अधिकार पार्टी का विलय करवा कर कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव ने बड़ा दावा किया है। चार अप्रैल को नामांकन को लेकर पप्पू यादव सोशल मीडिया पर लिखा कि पूर्णिया के सम्मान में, आपके आशीर्वाद से पप्पू यादव मैदान में उतर चुका है। कल नामांकन है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि प्रणाम पूर्णिया अभियान से कुछ लोग इतना चिढ़े हैं, उसका अपमान करने के लिए कुछ भी करेंगे। मेरी मां पूर्णिया 26 अप्रैल को उनका जमानत ज़ब्त कर जवाब देगी! पप्पू यादव का यह पोस्ट उस समय आया जब नेता प्रतिपक्ष राजद प्रत्याशी बीमा भारती के प्रचार प्रसार के लिए पूर्णिया पहुंचे। लोगों का कहना है कि पप्पू यादव ने बिना नाम लिए तेजस्वी और राजद पर निशाना साधा। साथ ही बीमा भारती के जमानत जब्त करने का दावा भी किया। 

02:10 PM, 03-Apr-2024

राजद के वरीय नेता ने सुशील मोदी को किया याद
राजद के वरीय नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की बीमारी की खबर सुनकर बहुत पीड़ा हुई। 74 के बिहार आंदोलन से उपजे त्रिमूर्ति में से सुशील एक हैं। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों का नेतृत्व आज इन्हीं त्रिमूर्ति के हाथ में है। लालू यादव, नीतीश कुमार और सुशील मोदी तीनों उसी आंदोलन से निकले हैं और धीरे-धीरे इन लोगों ने बिहार की राजनीति की पुरानी पीढ़ी को अपदस्थ किया। लगभग तीस वर्षों से इन्हीं तीनों के हाथ में बिहार की राजनीति का नेतृत्व है। 

12:54 PM, 03-Apr-2024
नामांकन करने पहुंची राजद प्रत्याशी बीमा भारती। - फोटो : अमर उजाला

बीमा भारती ने किया नामांकन 
पूर्णिया लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। वह नामांकन करने समाहरणालय पहुंचीं। डीएम के सामने वह अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। समाहरणालय पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। लालू प्रसाद के समर्थन में नारेबाजी की। 

12:07 PM, 03-Apr-2024

सुशील मोदी कैंसर से जूझ रहे, राजनीति से लिया संन्यास
बिहार की राजनीति में बुधवार को एक दु:खद खबर सामने आयी। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने खुद यह खबर दी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह छह महीने से कैंसर से जूझ रहे हैं और लोकसभा चुनाव में सक्रिय नहीं रह सकेंगे।

11:20 AM, 03-Apr-2024

डीएम-एसपी के बाद आयोग ने ASP और SHO को किया सस्पेंड
भोजपुर में स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात जवान की मौत के बाद चुनाव आयोग ने डीएम और एसपी का तबादला बीते दिन मंगलवार को कर दिया था। अब आयोग ने एएसपी और एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। सुसाइड मामले में यह जानकारी भी मिली है कि सुरक्षाकर्मी को छुट्टी नहीं मिली थी, जिसकी वजह से उसने सुसाइड किया था। चुनाव आयोग ने EVM की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं। आयोग ने बिहार सरकार को SOP का पालन करने का निर्देश दिया है। आयोग ने चुनावी ड्यूटी में बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की है।



 

10:32 AM, 03-Apr-2024

घूस लेते रंगे हाथ धराया बैंक मैनेजर 
दरभंगा में बैंक मैनेजर घूस लेते हुए रंगेहाथ धराए हैं। जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक गुड्डू रजक को विजिलेंस की टीम ने 30 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। फिलहाल बैंक परिसर से विजिलेंस की टीम बैंक मैनेजर को साथ लेकर निकल गई है।

09:39 AM, 03-Apr-2024

सीतामढ़ी में 12 साल की लड़की के साथ हैवानियत
सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की लड़की के साथ हैवानियत हुई है। वह सरेह में घास काटने गयी थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके साथ तब तक हैवानियत की गई जब तक वह बेहोश न हुई। लड़की को मरा हुआ समझकर अपराधी फरार हो गया। काफी देर बाद कुछ महिलाएं मवेशी का चारा लेकर लौट रही थी। तभी उनकी नजर बेहोशी पड़ी लड़की पर पड़ी। इसके बाद उससे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। लड़की का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

08:29 AM, 03-Apr-2024

Bihar News LIVE: लोकसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान की पार्टी को बड़ा झटका, एक साथ 22 नेताओं ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव को प्रचार-प्रसार अभियान शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के अंदर दो बार बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चार अप्रैल को जमुई में आएंगे। इसके बाद फिर सात अप्रैल को नवादा में अपने प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। नवादा और जमुई में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इधर, भाजपा से टिकट कटने के बाद सांसद छेदी पासवान और चिराग पासवान की पार्टी छोड़ने वाले पूर्व सांसद अरुण कुमार टिकट के इंतजार में दिल्ली में बैठे हुए हैं। दोनों नेता कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। छेदी पासवान सासराम से और अरुण कुमार महाराजगंज से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। दोनों नेता कांग्रेस की ओर से सिंबल मिलने का इंतजार कर रहे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें