04:02 PM, 15-Apr-2024
सीएम नीतीश ने लालू परिवार पर बोला हमला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीतीश कुमार ने कहा कि लड़कियों के शिक्षित होने की वजह से बिहार में प्रजनन दर 4.3 से घटकर 2.9 आ गयी है। इस साल के सर्वे में इसके और नीचे आने की उम्मीद है। सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2005 से पहले लोग शाम के बाद घरों से नहीं निकलते थे। बिहार में कोई विकास नहीं हुआ था। हमने सड़क, बिजली, स्कूल, पानी, अस्पताल सब कुछ बनवाया।