जेपी नड्डा ने नम आंखों से किया याद
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को आरएसएस कार्यालय से विधान परिषद परिसर ले जाया गया। यहां पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भी उमड़ पड़ी। इसके बाद पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया है। दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर उनके आवास के आरएसएस कार्यालय लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सुशील मोदी आरएसएस के आजीवन सदस्य थे। यहां से उनका पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद दीघा घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।
पूर्व सांसद आरके सिन्हा बोले- अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है
भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्ह ने सुशील मोदी जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने अपने शोक संदेश में बताया कि सुशील जी मेरे छोटे भाई समान थे। अभी जब सुशील जी के कैंसर का समाचार मिला तब मैं दिल्ली से आया और उनके राजेंद्र नगर आवास पर जाकर मिला भी था। यह अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है कि सुशील जी हमें इतनी जल्दी छोड़कर चले गये।
आवास पर लाया गया सुशील मोदी का पार्थिव शरीर
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना में उनके आवास पर लाया गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, गिरिराज सिंह समेत कई वरीय नेता सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री- बोले एक अच्छे नेता चले गए
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सुशील मोदी सिर्फ बिहार के नहीं बल्कि देश के नेता थे। बिहार की करोड़ो जनता और कार्यकर्ता के साथ उनका बहुत लगाव था। वे हमारे लिए एक अभिभावक व मार्गदर्शक थे। वे एक अच्छे इंसान थे। सबसे बड़ा दुख है कि एक अच्छा व्यक्ति, एक अच्छे नेता हमारे बीच से चले गए।
पटना लाया गया सुशील मोदी का पार्थिव शरीर
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लाया गया। यहां से फूलों से सजाए गए वाहन पर में उन्हें घर ले जाया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी है। उनके घर के बाद पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद विधान परिषद परिसर होते हुए दीघा घाट पर उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। यहां उनका अंतिम संस्कार होगा। चिराग पासवान भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री बोले- मैं अपना भाई खोया
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि सुशील मोदी सिर्फ मेरे मित्र नहीं बल्कि भाई थे, मैंने आज अपने भाई को खोया है। इसकी मैं व्याख्या नहीं कर सकता हूं। सुशील मोदी में बहुत नम्रता थी, उनके दिल में बहुत परोपकार था। पार्टी के लिए उन्होंने समर्पण भाव से काम किया।
अंतिम दर्शन की सारी तैयारी पूरी
पटना एयरपोर्ट से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर सीधे उनके आवास पर लाया जाएगा। यहां उनके अंतिम दर्शन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। भाजपा समेत अभी दलों के नेता यहां आकर उनका अंतिम दर्शन करेंगे।
विनोद तावड़े बोले- राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आई
राहुल गांधी बोले- अत्यंत दुखद
कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख के समय में मैं सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
जेपी नड्डा बोले- अपूरनीय क्षति हुई है
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। विद्यार्थी परिषद से लेकर अभी तक हमने साथ में संगठन के लिए लंबे समय तक काम किया। सुशील मोदी जी का पूरा जीवन बिहार के लिये समर्पित रहा। बिहार को जंगलराज से बाहर निकालकर विकास के पथ पर लाने में सुशील मोदी जी का प्रयास बहुत मददगार रहा है। उनका ना होना असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है ।