फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Live: रवि मनुभाई परमार बने बीपीएससी के अध्यक्ष; बिहार कैबिनेट में 21 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Fri, 15 Mar 2024 09:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar News : आज मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। भाजपा नेतृत्व की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंत्रियों की सूची सौंप दी गई है। आज तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा ली जा रही है। 
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:33 PM, 15-Mar-2024

रवि मनु भाई परमार को बीपीएससी के अध्यक्ष बने
बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार होते ही नीतीश सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने 1992 बैच के वरीय आईएएस अधिकारी रवि मनु भाई परमार को बीपीएससी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

08:50 PM, 15-Mar-2024

अनुकंपा पर नौकरी देने के मामले को लटकाने पर हाईकोर्ट नाराज
पटना हाईकोर्ट ने 24 साल तक अनुकंपा पर नौकरी देने का मामले को बिहार सरकार द्वारा लटकाने पर नाराजगी जताई। हाईकोर्ट ने सरकार पर तीन लाख रुपए जुर्माना लगाया है। साथ ही तीन माह में रकम अदा नहीं करने पर फीसदी ब्याज देने का भी आदेश दिया है। 

08:15 PM, 15-Mar-2024

पीएमसीएच के आईसीयू में लगी आग
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के नियो नेटल आईसीयू में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी। घटना की सूचना पर लोग अपने-अपने बच्चों को लेकर कुछ देर के लिए बाहर निकल गए थे। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
07:31 PM, 15-Mar-2024

बिहार कैबिनेट में सीएम नीतीश कुमार समेत 30 मंत्री
बिहार कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। अब सीएम नीतीश कुमार और दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा समेत कुल 30 मंत्री बिहार कैबिनेट में हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने 46 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। आज कुल तीन महिला समेत 21 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें जदयू कोटे से नौ और भाजपा कोटे से 12 मंत्री बनाए गए। राज्यपाल राजेंद्र विश्वानाथ अर्लेकर ने इन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई।

07:02 PM, 15-Mar-2024

बिहार सरकार में अब तीन महिला मंत्री 
पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और जदयू कोटे से पूर्व मंत्री रह चुकीं लेशी सिंह और शीला मंडल को भी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस तरह से बिहार सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या तीन हो गई।

विज्ञापन
06:50 PM, 15-Mar-2024
जदयू विधायक लेशी सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। - फोटो : अमर उजाला

नीतीश मिश्रा और हरि सहनी ने ली मैथिली में शपथ
जदयू कोटे से विधायक लेशी सिंह, अशोक चौधरी, मदन सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं भाजपा कोटे से नीतीश मिश्रा और हरि सहनी ने मैथिली भाषा में अपना शपथ लिया। हरि सहनी सिर पर पाग लगा कर शपथ लेने पहुंचे। नीतीश मिश्रा पूर्व में भी मंत्री रह चुके हैं। वहीं पथ निर्माण विभाग में मंत्री रह चुके नितिन नवीन ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 

06:41 PM, 15-Mar-2024
पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने मंत्री पद की शपथ ली। - फोटो : अमर उजाला

शपथ लेने के बाद लगाए प्रभु श्रीराम के जयकारे
भाजपा कोटे से मंत्री बने नीरज सिंह बबलू ने शपथ लेने के बाद प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। इनसे पहले भाजपा कोटे से रेणु देवी और मंगल पांडेय ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं जदयू कोटे से अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह महागठबंधन सरकार में भी मंत्री थे। 

06:32 PM, 15-Mar-2024
राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाने पहुंचे राज्यपाल राजेंद - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर जदयू और भाजपा के नेताओं को शपथ ग्रहण कराने के लिए पहुंचे। बिहार कैबिनेट में आज जदयू और राजद के 21 नेता मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। सबसे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद मंगल पांडेय, नीतीश मिश्रा, नीरज बबलू, नितिन नवीन, दिलीप जायसवाल, संतोष सिंह, जनक चमार, केदार प्रसाद गुप्ता, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, सुरेन्द्र मेहता मंत्री पद शपथ लेने वाले हैं। जदयू की ओर से डॉ. अशोक चौधरी, शीला मंडल, लेसी सिंह, जमा खान, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी, मदन सहनी, सुनील कुमार, जयंत राज मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। 

06:23 PM, 15-Mar-2024
शपथ लेने पहुंचे भाजपा और जदयू नेता। - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर में शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा और जदयू के नेता राजभवन पहुंच चुके हैं। आज कुछ 21 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें से भाजपा कोटे से 12 और जदयू कोटे से नौ लोग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। छह ऐसे नेता हैं, जो पहली बार मंत्री बनने जा रहे हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर इन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंच चुके हैं। वह भाजपा और जदयू के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। 

05:16 PM, 15-Mar-2024

बिहार कैबिनेट की बैठक में 108 प्रस्ताव स्वीकृत
बिहार कैबिनेट की बैठक में 108 एजेंडों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। राजगीर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट में स्वीकृति मिल गई है। वहीं भागलपुर एयरपोर्ट का भी जीर्णोद्धार होगा। मोइनुल हक स्टेडियम को बीसीसीआई के हवाले करने के प्रस्ताव पर भी मुख्यमंत्री ने सहमति जता दी। बिहार सरकार लीज पर मोइनुल हक स्टेडियम को देगी। वहीं बिहार के प्रमुख शहरों में टाउनशिप का निर्माण करवाया जाएगा। 

04:34 PM, 15-Mar-2024

अब पशुपति पारस भाजपा पर भड़के
दिल्ली में लोजपा (राष्ट्रीय) की संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म हो गई। बैठक के बाद पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस ने कहा कि हमारी पार्टी के साथ न्याय नहीं हुआ है। चिराग पासवान पर हमला बोलते हुआ कहा कि राजनीति करने वाला साधु की जमात का नहीं है। मैं भाजपा की लिस्ट का इंतजार कर रहा हूं हमारे पांच सांसद हैं। इनमें से तीन दिल्ली में हैं। जहां से आरएलजेपी के सीटिंग सांसद हैं, वहां से ही वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। नवादा से चंदन सिंह और समस्तीपुर से प्रिंस राज चुनाव लड़ेंगे।

03:54 PM, 15-Mar-2024
अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला

तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी गई है। इलाज के लिए उन्हें पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की मानें तो तेज प्रताप को लो ब्लड प्रेशर के साथ सीने में दर्द की शिकायत है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। 

03:19 PM, 15-Mar-2024

 नए मंत्रियों का शपथ शाम साढ़े छह बजे

आज शाम साढ़े छह बजे मंत्रिमंडल विस्तार होगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर एनडीए गठबंधन के विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इसी तैयारी शुरू हो चुकी है। जिन नेताओं के नाम सामने आए हैं, भाजपा की ओर से रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीतीश मिश्रा, नीरज बबलू, नितिन नवीन, दिलीप जायसवाल, संतोष सिंह, जनक चमार, केदार प्रसाद गुप्ता, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, सुरेन्द्र मेहता का नाम है। जदयू की ओर से डॉ. अशोक चौधरी, शीला मंडल, लेसी सिंह, जमा खान, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी, मदन सहनी, सुनील कुमार, जयंत राज के मंत्री पद की शपथ लेने की चर्चा है। यह सभी नेता अपनी ओर से पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। इन्हें पहले ही पटना बुला लिया गया था। 

03:00 PM, 15-Mar-2024

पांच आईएएस अफसरों का काम बदला, एक को मिला काम

बिहार सरकार ने लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से एक दिन पहले शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों का तबादला आदेश जारी किया। एक आईएएस को शिशु-मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद पोस्टिंग दी। इसके अलावा, दो आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि एक अधिकारी से अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। पूरी सूची यहां देखें...

01:58 PM, 15-Mar-2024

सम्राट चौधरी सीएम हाउस पहुंचे
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने के लिए सीएम हाउस पहुंचे हैं। चर्चा हैं कि वह भाजपा कोटे के मंत्रियों की सूची और लोकसभा सीट का फॉर्मूला भी लेकर आए हैं। उन्होंने भाजपा कोटे से बनने वाले मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री को सौंप दी है। 

01:37 PM, 15-Mar-2024

भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई
भोजपुर में भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मामला जिले के बिहिया थाना क्षेत्र का है। ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है। इसका इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद से परिजनों ओर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद बिहिया थाना घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को समझाने में जुट गई है। 

01:01 PM, 15-Mar-2024

दामाद ने खा लिया जहर 
पूर्णिया में विदाई नहीं देने से नाराज दामाद ने आत्महत्या के प्रयास से जहर खा लिया। जहर खाने के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गए। इसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया हैं। जहां इलाज जारी हैं। युवक खतरे से बाहर है। जाता मामला बायसी थाना क्षेत्र के फोक्सा गांव की है। युवक  थाना क्षेत्र के ही मलेहरिया निवासी मुंशी लाल यादव के पुत्र मिठ्ठू कुमार है।

12:42 PM, 15-Mar-2024

बेगूसराय में युवक को मारी गोली
बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना के बाद गोली चलते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार ढाला के समीप की है। घायल व्यक्ति की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के हर्रख गांव के रहने वाले कन्हैया सिंह के रूप में की गई है। 

12:02 PM, 15-Mar-2024

भोजपुर में ट्रक ने दो लोगों काे रौंदा
भोजपुर में रोड ऐक्सिडेंट का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला जिले के बिहिया थाना क्षेत्र का है। जहां ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि इस घटना में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है। जिसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं घटना के बाद से परिजनों ओर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं घटना कि सूचना मिलने के बाद बिहिया थाना घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को समझाने में जुट गई है। 

11:10 AM, 15-Mar-2024

समस्तीपुर में किसान की गोली मारकर हत्या
समस्तीपुर में मुफस्सिल थाने के जितवारपुर चौथ गांव में शुक्रवार रात घर के दरबाजे पर सो रहे एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के स्व. आनंदलाल राय के पुत्र हरिशचंद्र राय 54 के रूप में की गई है। किसान के सिर में एक गोली लगी हुई है। पुलिस ने मौके पर दो खोखा बरामद किया है। घर के लोगों को हत्या की जानकारी सुबह उसे समय हुई। जब उनकी पत्नी चाय पीने के लिए उन्हें उठाने के लिए दरवाजे पर गई तो खून से लथपथ हरिशचंद्र को देख परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

10:25 AM, 15-Mar-2024

सीवान में दो होमगार्ड जवानों को पिकअप ने रौंदा, हालत गंभीर
सीवान में शराब की छापेमारी करने जा रहे दो होमगार्ड जवान को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कुचल दिया। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना को आज सुबह गुप्त सूचना मिली कि मैरवा की तरफ शराब की बड़ी खेप लाई जाने वाली है। तभी मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एक टीम बनाकर छापेमारी करने निकल गई। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने दो होमगार्ड जवानों को कुचल दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 

10:01 AM, 15-Mar-2024

एमएलसी फ्लैट में युवक की लाश मिली
पटना में अटल पथ से सटे आर. ब्लॉक क्षेत्र में राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों के बने सरकारी आवास से सटे कई क्वार्टर का निर्माण चल रहा है। ऐसे ही एक सरकारी क्वार्टर में एक युवक की हाथ-पैर बंधी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिस क्वार्टर में हत्या हुई है, वह सचिवालय थाने के पीछे की तरफ है और राजनीतिक दलों के लोगों का आना-जाना इस तरह हमेशा बना रहता है। इधर, सचिवालय डीएसपी ने जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक को हाथ-पैर बांधकर पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर हत्या कर लाश को लटका दिया है।

09:25 AM, 15-Mar-2024

एसटीएफ ने तीन अपराधियों को पकड़ा
खगड़िया पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर तीन अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जिसमें एक अपराधी पर 50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार मानसी थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर गांव से सौरव यादव को एक देसी कट्टा तीन गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माथार में दो अपराधी संतोष कुमार और मंतोष कुमार को एक पिस्टल दो देसी कट्टा और 18 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई गुरुवार देर शाम की गई है। अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। 

08:53 AM, 15-Mar-2024

कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। शाम चार बजे यह बैठक बुलाई गई है। चर्चा है कि होली से पहले सीएम नीतीश कुमार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। चुनाव से ठीक पहले यह विशेष बैठक बुलाई गई है। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

08:16 AM, 15-Mar-2024

Bihar News Live: रवि मनुभाई परमार बने बीपीएससी के अध्यक्ष; बिहार कैबिनेट में 21 नए मंत्रियों ने ली शपथ

राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने वाला है। सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को ही इसके संकेत दे दिए थे। महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे लोगों को फिर से नीतीश कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जदयू कोटे से अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार के मंत्री बनने की चर्चा सबसे अधिक है। वहीं बिहार एनडीए में लोकसभा सीट शेयरिंग पर मुहर लग चुकी है। आज ही इसका घोषणा भी हो सकता है। इधर, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आज ही तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा ली जा रहा है। यह परीक्षा दो पालियों में हो रही है। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें